उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे हवा हवाई साबित
खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलसी महिला बनी फुटबॉल
डॉक्टरों की मानवीय संवेदनाये हुई शून्य,मर रहे मरीज को देख कर भी नही पसीजा दिल
CHC चौबेपुर मिला खाली,रात में परिजन लेकर पहुँचे कल्यानपुर के निजी हास्पिटल
निजी हास्पिटल ने नाजुक हालत और ज्यादा बर्न के चलते दी हैलट ले जाने की सलाह
हैलट अस्पताल ने बर्न यूनिट न होने का हवाला देकर झाड़ा पल्ला,भेजा उर्सला
उर्सला में डॉक्टरों ने CHC चौबेपुर का रेफर लेटर न होने की बात कह भर्ती करने से किया इन्कार,बेवकूफ बनाकर भेजा लखनऊ
रात भर परिजनों ने लगाए लखनऊ के कई हास्पिटल के चक्कर,नही किया गया भर्ती
बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का ढोल पीटने वालो को कोसते हुए परिजन मरीज के साथ आ रहे कानपुर वापसी
जिले की बदहाल और टरकाऊ स्वास्थ्य व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण
चौबेपुर के नया गांव में खाना बनाते समय गम्भीर रूप से झुलसी थी महिला
टरकाऊ और माल खाऊ डॉक्टरों के जिम्मे है स्वास्थ्य व्यवस्था
CMO ड़ॉ आलोक रंजन का नही उठ रहे फोन
@@@@@
खनन माफिया बेखौफ, अफसर बेखबर
बाबा टेडर्स महोली करवा रहा है बालू मिट्टी का अवैध खनन
नर्वल तहसील क्षेत्र के डोमंनपुर गाँव में दिन दहाड़े खनन माफ़ियाँओ के हौसले बुलंद
जिले में गंगा से बालू मिट्टी का खनन धड़ल्ले से हो रहा है।
जाहिर है कि यह वैध नहीं है, बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं और खनन माफिया बेखौफ।
दिन में खुलेआम बालू का खनन हो रहा है।
इससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है फिर भी अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।
@@@@@
_रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुई रैतिक परेड_*
*_कानपुर: पुलिस आयुक्त ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद_*
*_पुलिस लाइन में संबोधित करते हुए बोले पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट बना तो अपराध का ग्राफ आया नीचे_*
*_एसीपी कैंट शिवा सिंह ने किया परेड का नेतृत्व, कमिश्नरेट की वर्षगांठ पर क्राइम ब्रांच की जैकेट की गई लांच_
@@@@@
बड़ी खबर
अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुची यूपी पुलिस…
यूपी पुलिस का एक दस्ता साबरमती जेल में मौजूद.
उमेश पाल हत्या कांड के बाद अतीक को यूपी लाने पहुची पुलिस.
जेल मैनुवल की कार्यवाई के बाद अतीक को जेल से यूपी पुलिस के साथ भेजा जाएगा.
इससे पूर्व अतीक ने यूपी जेल में ट्रांसफर न करने की कही थी बात.
अब यूपी पुलिस के साथ अतीक को यूपी लाने की कवायद तेज.
कुछ देर बाद गुजरात के साबरमती जेल से अतीक को लेकर यूपी पुलिस निकलेगी.
@@@@@
रात्रि गश्त की खुली पोल चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती
थाने के सामने परचून की दुकान में सेंधमारी कर उड़ाए हज़ारों रुपए
थाना कल्यानपुर के इन्द्रानगर सब्जी मंडी की घटना
दुकानदार को सुबह दुकान खोलने पर हुई जानकारी
सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच में जुटी
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 25 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर के लिए स्वर्णिम गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय की छात्रा हीना बानो पुत्री श्री अब्दुल हमीद ने बी. ए. तृतीय वर्ष हिंदी भाषा परीक्षा में सी. एस. जे. एम. यूनिवर्सिटी कानपुर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कि।
इस हेतु दिनांक 22 मार्च 2023 को विश्विद्यालय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के द्वारा हींगवाला स्व. श्रीमती रामदुलारी कपूर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रचना शर्मा ने बताया कि हीना बानो उनके 25 वर्षों के कार्यकाल में स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाली प्रथम छात्रा हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन ने कहा कि ये उनके एक वर्ष के कार्यकाल में मिलने वाला पहला पदक अवश्य है मगर ये स्वर्णिम सफर अभी आगे भी जारी रहेगा। हिंदी विभाग की डॉ. शुभा बाजपेई, श्रीमती रेशमा, श्रीमती अंकिता शर्मा, सुश्री अपर्णा त्रिपाठी ने हीना की इस उपलब्धि पर हर्षाभिव्यक्ति की। समस्त शिक्षिकाओं ने हीना बानो को बधाई दी एवम् गर्व की अनुभूति की।



कानपुर 23 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में 23 मार्च, 2023 को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कानपुर के जिलाध्यक्ष अनूप चौधरी जी, स्वस्थ संसार संस्थान (एनजीओ) के संस्थापक प्रमोद श्याम जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने तथा संचालन कार्यक्रम संयोजिका, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने किया। प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना के साथ ही शहीद दिवस के उपलक्ष में भारत के गौरव, शान और आजादी के लिए लड़ने वाले सरदार भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा शहीद दिवस स्पीच व कविता पाठ एवम् पोस्टर प्रेजेंटेशन एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा किया गया।