नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ आज उत्केला हवाई अड्डे और उत्केला एवं भुवनेश्वर के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया।
उत्केला हवाई अड्डे का स्वामित्व ओडिशा सरकार के पास है। इसे भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय की उड़ान स्कीम के तहत 31.07 करोड़ रुपये की लागत से एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। उत्केला हवाई अड्डे का रनवे (2,995 फीट) 30 मीटर की चौड़ाई के साथ 917 मीटर लंबा है। उत्केला हवाई अड्डे के जुड़ने से ओडिशा में अब पांच हवाई अड्डे हो जाएंगे।
नव उद्घाटित उत्केला-भुवनेश्वर-उत्केला उड़ान मार्ग क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंडियावन, 31 अगस्त से इस रूट पर उड़ानें शुरू करेगा। ऑपरेटर उड़ान योजना के तहत स्वीकृत 9-सीटर सेसना सी-208 विमान का उपयोग करेगा।
अपने उद्घाटन भाषण में, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि उत्केला से भुवनेश्वर हवाई कनेक्टिविटी से सड़क मार्ग से यात्रा करने में लगने वाला समय कम हो जाएगा जो लगभग 8 घंटे है। अब उत्केला-भुवनेश्वर उड़ान से यह दूरी एक घंटे बीस मिनट में तय की जा सकेगी। श्री सिंधिया ने कहा कि यह कालाहांडी क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत होगी क्योंकि इससे आर्थिक कार्यकलाप बढ़ेंगे और रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में नागर विमानन अवसंरचना विकास के लिए ओडिशा सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्केला हवाई अड्डे के पुनर्विकास में लगभग 31 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब कालाहांडी भुवनेश्वर और राज्य के अन्य शहरों से जुड़ जाएगा जिससे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, लोकसभा सांसद श्री बसंत कुमार पांडा, ओडिशा सरकार की जल संसाधन और वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री श्रीमती तुकुनी साहू, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव श्री राजीव बंसल, ओडिशा सरकार की प्रमुख सचिव श्रीमती उषा पाधी और इंडिया वन के सीईओ श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर



कानपुर 4 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग में दिनाँक 04/09/2023 को परास्नातक प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु प्राचीन भारतीय शिक्षण संस्थान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रत्येक छात्रा ने अपने पोस्टर की व्याख्या अपने शब्दों में प्रस्तुत की| निर्णायक मंडल में कैप्टन ममता अग्रवाल तथा प्रो. प्रीती पांडेय ने निम्न छात्राओं को विजेता घोषित किया:-
भारतीय स्वरुप संवाददाता,मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन क्राइस्ट चर्च पी.जी. कॉलेज, कानपुर में प्राचार्य प्रोफेसर जोसेफ डेनियल के मार्गदर्शन में किया गया जिसमे शारीरिक शिक्षा एवम क्रीड़ा विभाग के प्रमुख डा . आशीष कुमार दुबे द्वारा रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में बी.ए , बी. कॉम , बी.एस.सी और परा स्नातक के बच्चों ने प्रतिभाग किया । उक्त कार्यक्रम का संचालन आयुष कुमार ने किया । इस कार्यक्रम में क्रीड़ा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ नागेंद्र प्रताप सिंह, रितेश यादव , मानवी शुक्ला, आर्यन जैसवाल , तरंग यादव , सैयद अहमद रिजवी , अपेक्षा चौधरी , रिषभ राज , वैष्णवी दीक्षित , हर्षिता आर्या ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया। इस प्रतिस्पर्धा के पुरुष वर्ग में बी कॉम के छात्र विजेता एवम उपविजेता बी. ए के छात्र रहे । महिला वर्ग में बी ए की छात्राएं विजेता एवम बी.एस.सी की छात्राएं उपविजेता रहीं । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के द्वारा मेडल एवम प्रमाणपत्र देकर छात्र एवम छात्रायों को पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रोफेसर मीत कमल , प्रोफेसर अनिंदिता भट्टाचार्या, प्रोफेसर आर. के जुनेजा , प्रोफेसर सत्यप्रकाश सिंह के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवम छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हिमांशु दीक्षित ने किया।
