Breaking News

जिलाधिकारी द्वारा देश सेवा हेतु विभिन्न युद्धों में एवं आपरेशन में शहीद हुए वीर सैनिकों की वीर नारियों / उनके परिजनों को  संबंधित उप जिलाधिकारियों तथा अपर नगर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से उनके घर जाकर  मिष्ठान, शॉल आदि देकर उनका सम्मान किया गया

कानपुर (जि. सू.) जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री राकेश  कुमार सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश सेवा हेतु विभिन्न युद्धों में एवं आपरेशन में शहीद हुए वीर सैनिकों की वीर नारियों / उनके परिजनों को  संबंधित उप जिलाधिकारियों तथा अपर नगर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से उनके घर जाकर  मिष्ठान, शॉल आदि देकर उनका सम्मान किया गया |
जिनका विवरण निम्नवत है |
मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर नगर श्री नन्द गोपाल गुप्ता ’नंदी’ द्वारा नानाराव पार्क में मंच पर  वीर शहीदों की नारियों को सम्मानित किया |
1- शहीद सैनिक नायब  सूबेदार स्व शमसूलहक  पत्नी श्रीमती महमूदा बानो।2- शहीद सिपाही स्व0 योगेन्द्र पाल  श्रीमती अनीता देवी।
3- शहीद एच0सी0/जी0डी0 स्व0 गोकुल सिंह-पत्नी श्रीमती राम कुमारी।
4- शहीद जी0डी0 स्व0 प्रदीप सिंह- पत्नी  श्रीमती  नीरज देवी।
5- शहीद सिपाही स्व0 बृजेन्द्र कुमार- पत्नी  श्रीमती अर्चना।अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 1 -शहीद सिपाही स्व0  राजेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती सुख्खी देवी ,2 – शहीद स्व0  नायब नौशाद अहमद की पत्नी श्रीमती मुमताज बेगम,3 – शहीद सिपाही स्व0  अनमोल प्रताप सिंह की पत्नी श्रीमती अंजना सिंह,4 -शहीद स्व0   नायब अतुल सिंह की पत्नीश्रीमती विनीता सिंह ,  अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय  द्वारा  1 -शहीद  स्व0     हवलदार  स्व जयनारायण त्रिपाठी पत्नी श्रीमती सुमन देवी ,2 – शहीद  राइफलमैन स्व0    विजय थापा की माता जी श्रीमती टिक्का थापा,3 – शहीद नायक स्व0     कमलेश कुमार चौरसिया पत्नी श्रीमती श्रीमती पूजा चौरसिया,4 -शहीद सीटी/जीडी स्व0     राम गोपाल यादव की पत्नी मती आशा देवी,अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा 1 -शहीद लांस स्व0   नायक रधुवीर पत्नी श्रीमती छैल कुमारी ,2 -शहीद सैनिक राइफलमैन  खलील अहमद पत्नी श्रीमती शमीना बेगम ,
अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ द्वारा 1 -शहीदलान्स नायक स्व0   शिव बहादुर सिंह पत्नी श्रीमती शांति देवी ,2 -शहीद सिपाही मोहम्मद असगर माता श्रीतमी शकीना ताहिरा ,3 -शहीद हवलदार स्व0  रूम सिंह पत्नी श्रीमती सुनीता देवी ,4 – शहीद मेजर सलमान अहमद खान  पिता श्री एम० ए ० खान |
अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचमद्वारा  1-शहीद स्व0  सतेन्द्र कुमार यादव पिता श्री अयोध्या प्रसाद,2 – शहीद कैप्टन आयुष यादव माता श्रीमती सरला यादव 3 -शहीद सिपाही स्व0  सत्य प्रकाश सिंह पत्नी श्रीमती गीता सिंह ,अपर नगर मजिस्ट्रेट छ ; द्वारा 1 -शहीद सिपाही स्व0  गोपाल स्वरूप पत्नी श्रीमती अंचल ,2 -शहीद हवलदार स्व0    अर्जुन सिंह चौहान पत्नी श्रीमती सरोज सिंह,3 -शहीद सीटी /जीडी स्व0    श्याम सिंह पत्नी श्रीमती सुमन यादव | अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम  द्वारा 1 – शहीद स्व0    कार्पोरल जोगेन्दर सिंह पत्नी श्रीमती सुरजीत सिंह ,2 – शहीद स्व0     गनर गजराज सिंह पत्नी श्रीमती संतरा देवी ,3 – शहीद स्व0    सिपाही संतोष कुमार पत्नी श्रीमती सुषमा बाजेपी ,शहीद सिपाही  स्व0    संदीप कुमार चौहान पत्नी श्रीमती किरण चौहान | ,उप जिलाधिकारी सदर द्वारा 1 -शहीद सिपाही स्व0  रधुनाथ सिंह पत्नी श्रीमती विधा देवी ,2 -शहीद मेजर स्व0   मोहन सिंह पत्नी श्रीमती कमलावती ,3 – शहीद हवलदार स्व0  राजकुमार तिवारी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी ,उप जिलाधिकारी बिल्हौर द्वारा 1 – शहीद सिपाही     स्व0       बृज नन्दन सिंह सिंह पत्नी श्रीमती राम देवी , 2 – शहीद सिपाही स्व 0  अमर सिंह पत्नी श्रीमती उषा देवी ,3 – शहीद नायक /एम.टी.स्व0  करन कुमार पत्नी श्रीमती अंजू ,4 -शहीद स्व ० वारंट आफिसर कपिलेश कुमार मिश्रा पत्नी श्रीमती ऊषा मिश्रा | , उप जिलाधिकारी घाटमपुर द्वारा 1 -शहीद सिपाही स्व0   जनदेव सिंह पत्नी श्रीमती सुरजी देवी ,2 -शहीद हवलदार स्व0  सुरेश कुमार  पत्नी श्रीमती संगीता देवी , 3 – शहीद लांस नायक स्व0  शिव सेवक पत्नी मिथलेश देवी ,4 – शहीद नायक स्व0  रमेश सिंह पत्नी श्रीमती दिलाशा देवी ,5 – शहीद हवलदार स्व0  धर्मेन्द्र सिंह श्रीमती सुनीता सिंह | उप जिलाधिकारी नर्वल द्वारा  1 – शहीद सिपाही स्व0  नवाब सिंह पत्नी श्रीमती तारावती ,2 – शहीद नायक स्व0  भोला सिंह पत्नी श्रीमती सावित्री देवी ,3 -शहीद लांस नायक स्व0  जय सिंह पत्नी श्रीमती सावित्री  देवी ,4 – शहीद राइफलमैन स्व0  बृजेश सिंह पत्नी श्रीमती पूनम सिंह ,5 – शहीद नायक स्व0   राम स्नेही पत्नी श्रीमती राम कुमारी ,6- शहीद सीटी/जीडी स्व ० शैलेन्द्र पत्नी श्रीमती कोमल  तथा  तहसीलदार सदर  द्वारा 1 – शहीद सिपाही स्व0  शिव नायक सिंह माता श्रीमती कमला देवी   2 – शहीद सिपाही स्व0  नरेंद्र सिंह पत्नी श्रीमती राम किशोरी देवी को  सम्मानित  किया गया |

Read More »

डी जी कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्राचार्या प्रो वंदना निगम जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए “समर्थ युवा सशक्त भारत” से संबंधित उद्बोधन दिया तथा उन्हें देश की तरक्की में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी, कानपुर नगर डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसमें एन एस एस वॉलिंटियर सिमरन सिद्दीकी ने अपनी दिलकश आवाज में “तेरी मिट्टी में मिल जावां” गीत गया तथा श्रद्धा, सानिया एवं चंचल ने नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा भी देशभक्ति गान गया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सेल्फी विद तिरंगा तिरंगा यात्रा, तिरंगा झंडों का वितरण, रैली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, रील्स बनाना आदि प्रमुख हैं। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रोफेसर अर्चना वर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, प्रो अर्चना दीक्षित, प्रो उपासना वर्मा, प्रो शुभ्रा राजपूत एवम् कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों, एनएसएस वॉलिंटियर्स, एन सी सी कैडेट्स, रोवर रेंजर्स एवम् छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित

कानपुर 14 अगस्त,  (सू0वि0)* विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के आडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा ऑडिटोरियम परिसर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित लगायी गयी अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी ने विभाजन विभीषित से प्रभावित हुए लोगों के लिए 02 मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात् विभाजन विभीषिका से पीड़ित परिवार के परिवारिकजनों को सम्मानित किया गया, जिसमें महेश मेघानी, लालचन्द्र, रमेश राजपाल, बालचंद लालवानी, शांति प्रकाश पूरास्वानी, राजेन्द्र आडवाणी, दिलीप बालानी, सरदार दलजीत सिंह, मुरलीधर आहूजा, नरेश तकवानी, शामिल रहे, इसी प्रकार सिख वेलफेयर सोसाइटी के गुरविंदर सिंह छाबड़ा (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ0 मनप्रीत सिंह भट्टी (प्रदेश महामंत्री), हरमिंदर सिंह बिंद्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष), हरमिंदर सिंह पुनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), चरणजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गगन सोनी, जसबीर जुनेजा, गुरविंदर सिंह छाबडा (विक्की) शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पश्चात् देश को दो भागों में विभाजित किया गया, जिसमें आबादी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना था। विभाजन विभीषिका के दौरान काफी परिवार उससे प्रभावित हुये तथा लाखों लोगों की जान गयी, ऐसे प्रभावित हुये लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मानाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा विभाजन दोबारा न हो, इसके लिये हमे एक राष्ट्र की अवधारणा के साथ चलना है, हमे अपने अन्दर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागाना होगा। उन्होंने कहा कि तुम यह न सोचो की देश तुम्हारे लिये क्या कर रहा है, तुम यह सोचो की देश के लिये तुम क्या कर रहे हो। हम सब को मिलकर देश को आगे बढाने में अपना योगदान देना है और देश में अमन, चैन कायम रखना है।
मा0 महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विभाजन विभीषिका 14 अगस्त वह दिन है, जिसको भुलाया नही जा सकता, देश का किस प्रकार विभाजन हुआ और उसमें कितने परिवार प्रभावित हुये और इसमें सबसे ज्यादा सिख व पंजाबी समाज के लोग प्रभावित हुये उसका स्मरण कर जान गवानें वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी के मन में देश प्रेम की भावना होनी चाहिये, आज का दिन राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। इसलिये हम सब मिलकर वही कार्य करें, जो देश हित में हो।
मा0 विधायक सरोज कुरील ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते है, जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित व पीड़ित हुये यह उनके साहस को नमन् करने का दिन है।
मा0 विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि देश के लिये यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना पड रहा है। हमे आजादी कैसे मिली, इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ी, किसको चुकानी पडी और विभाजन कैसे हुआ इसकी जानकारी हमारे देश की युवा पीढ़ी को देनी होगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों को यह जानना आवश्यक है कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 की दुखद घटनाओं और प्रभावित हुये लोगों की दृढता का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया जाये। 14 अगस्त विभाजन की मानवीय कीमत की याद दिलाता है जिसके कारण भारत के इतिहास में सबसे बडा सामूहिक पलायन हुआ, जिससे करोडो लोग प्रभावित हुये। इस विभाजन की पुनरावृत्ति देश में दोबारा न हो ऐसा लगातार प्रयास किया जाना चाहिये।
इस अवसर पर सिख समाज के महेश मेघानी व विक्की छाबडा ने अपने परिवार पर बीते हुये दर्द को भी साझा किया।
कार्यक्रम में मा0 मेयर प्रमिला पाण्डेय, मा0 विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, मा0 विधायक घाटमपुर सरोज कुरील, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त मो0 आवेश सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »

केयर विद लव संस्था ने कराया मेहदी कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर 14अगस्त भारतीय स्वरूप संवाद सूत्र सुभाष मिश्र केयर विद लव ने आर्य कन्या विद्यालय जूनियर हाईस्कूल रेल बाजार मे कराया मेहदी कार्यक्रम का आयोजन*..
इस कार्यक्रम मे केयर विद लव आयोजक व प्रबन्धक श्रीमती कल्पना मिश्रा ने विद्यालय के बच्चों संग मिलकर मेहंदी प्रति स्पर्धा के प्रति छात्राओं को उत्साहित किया। जिसमें सादिका प्रथम स्थान पर तशमिया द्वितीय स्थान तथा तसलीमा तृतीय स्थान पर रही साथ ही संस्था की सदस्य विजेता बाजपेई ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किये संस्था की कार्यकारिणी सदस्य गुन्जन पान्डे ने कहा केयर विद लव स्थान बच्चों के बौद्धिक विकास व ऊज्वल भविष्य से सम्बन्धित कार्यक्रम समय समय पर करवाती है जिससे बच्चों मे जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है।
प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अपर्णा अवस्थी सहायक अध्यापिका शालिनी चौहान, प्रियंका देशपांडे और साक्षी  ने बच्चो का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पे क्लिक करें।

www.bharatiyaswaroop.com

अतुल दीक्षित  “सम्पादक प्रकाशक”

दैनिक भारतीय स्वरूप 📱 9696469699

Read More »

युवा कल्याण प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर माह में किया जाएगा

कानपुर नगर 14 अगस्त, 2024 (सू0वि0)* जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि युवा कल्याण प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन माह सितम्बर, 2024 में किया जाना प्रस्तावित है। युवा उत्सव निम्न विधाओं में आयोजित की जानी है, राष्ट्रीय युवा उत्सव 2024 हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों को Innovation in Science and Technology की थीम आवंटित की गयी है। जिसमें निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि थीमेटिक अवयव के अन्तर्गत प्रतिभागियों द्वारा Innovation in Science and Technology की थीम पर आधारित प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें एकल एवं समूह दोनों अलग-अलग रूप में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
सांस्कृतिक अवयव के अन्तर्गत 04 प्रतियोगिताओं Group Folk Dance, Group Folk Song, Solo Folk Dance, Solo Folk Song का आयोजन जनपद से राज्य स्तर पर कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त जीवन कौशल अवयव के अन्तर्गत 04 प्रतियोगिताओं Story Writing, Poetry, Declamation, Painting का आयोजन जनपद स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि युवा उत्सव 2024 के आयोजन के सम्बन्ध में भारत सरकार की गाईड लाइन के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी, 2025 को 15 वर्ष से 29 वर्ष होनी अनिवार्य है एवं जनपद स्तर पर विजेता प्रतिभागी मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करेंगें। मण्डल स्तर पर विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द०अधिकारी कानपुर नगर के कक्ष संख्या-4 विकास भवन द्वितीय तल में व्यक्तिगत रूप से एवं ई-मेल द्वारा dywokanpurnagar@gmail.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी विकास खण्डों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर आवेदन किया जा सकता है।

Read More »

सुर सारथी के बैनर तले सजी गायकी के शौकीनों की महफिल

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर के काकादेव स्थित पकवान रेस्टोरेंट में नए पुराने गीतों के साथ संगीत की बेहतरीन महफिल सजी, जिसमे गायकी के शौकीनों ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया !
मुख्य अतिथि कानपुर यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और मुस्कुराए कानपुर के ब्रांड एंबेसडर सुधांशु राय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया, सुर सारथी ने गायकी के शौकीनों को एक शानदार मंच उपलब्ध कराया!

आशीष अवस्थी के सफल संचालन तथा राजेंद्र और सुभाष के क्रमबद्ध और अनुशासनात्मक तरीके से गायक गायिकाओं को आमंत्रित करने की वजह से कार्यक्रम में चार चांद लग गए तथा कार्यक्रम के अंत तक मधुर स्वरों की गंगा बहती रही,
आरती, पूर्णिमा, रंजना, अंजली, सुषमा, अंजना, संगीता, प्रीति, मोनिका, संध्या, स्मिता, नीता, मनीष, रंजन, अतुल, अवधेश, अनिल, गिरीश, जीतू, आलोक, जितेंद्र, नीरज आदि ने अपने सुरों से माहौल खुशनुमा बना दिया।!

 

ज्यादा खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पे क्लिक करें।

www.bharatiyaswaroop.com

अतुल दीक्षित  “सम्पादक प्रकाशक”

दैनिक भारतीय स्वरूप 📱 9696469699

Read More »

एस.एन. सेन बी. वी. पी.जी. कॉलेज में अँग्रेजी विभाग द्वारा मनाई गई अरबिंदो घोष की 152 वर्ष वर्षगांठ

भारतीय स्वरूप संवाददाता 13 अगस्त 2024 को एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में अँग्रेजी विभाग द्वारा श्री अरबिंदो घोष जी के 152 वीँ जयंती पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन, समाजशास्त्र की प्रोफेसर रेखा चौबे, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर अलका टंडन एवं निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्षा प्रो निशा वर्मा और संगीत विभाग की कैप्टन ममता अग्रवाल के द्वारा किया गया। 10 प्रतिभागी छात्राओं ने श्री अरविंदो घोष के जीवन परिचय, उनके राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक योगदान तथा घोष जी के योगी स्वभाव पर प्रकाश डाला। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो सुमन ने कहा कि साहित्यिक विदुषियों से सम्बंधित जयंतियों का आयोजन प्रत्येक वर्ष मनाया जाना चाहिए और उन्होंने इसमें छाआत्रों के अधिकतम सहभागिता पर भी बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्या डाँ कोमल सरोज और डाँ पूजा गुप्ता ने किया। विभागाध्यक्षा प्रो अलका टंडन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जान्हवी ओमर, द्वितीय स्थान स्नेहा सिंह और तृतीय स्थान सताक्षी द्विवेदी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो मीनाक्षी व्यास, डॉ शुभा बाजपेई, डॉ रश्मि गुप्ता एवं डॉक्टर प्रीता अवस्थी उपस्थित रहीं।

Read More »

दयानंद गर्ल्स कॉलेज द्वारा मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली निकाल झंडों का वितरण किया

भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर के द्वारा महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी, कानपुर नगर डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान लगभग 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग, भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी रहे। उनके साथ में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनूप चौधरी व फरहान भी रैली में सम्मिलित हुए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम देश के वीर बलिदानी शहीदों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस तिरंगा यात्रा के दौरान 50 झंडो का वितरण छात्राओं तथा जन- सामान्य को किया गया। सभी न एस एस वॉलंटियर्स ने उत्साह के साथ देशभक्ति के गीत गए, नारे लगाए व झंडे के साथ सेल्फी भी ली जिसे मेरी माटी मेरा देश व युवा पोर्टल पर अपलोड किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस वॉलिंटियर्स अंतरा कश्यप , श्रद्धा, सान्या,, सिमरन, बुशरा, इन्नमा, अदिति व चंचल का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

भारत सरकार ने ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत ‘मॉडल सौर गांव’ के कार्यान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त 2024 को ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत ‘मॉडल सौर गांव’ के कार्यान्वयन के लिए योजना दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया गया है।

योजना के घटक ‘मॉडल सौर गांव’ के अंतर्गत देश के हर जिले में एक मॉडल सौर गांव बनाने पर जोर दिया गया है। इसका लक्ष्य सौर ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना है। इस घटक के लिए कुल 800 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय आवंटित किया गया है, जिसमें से चयन किए गए प्रत्येक मॉडल सौर गांव को एक करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

गांव को प्रतियोगिता मोड के तहत मानने के लिए उस गांव को 5,000 (विशेष श्रेणी के राज्यों के लिए 2,000) से अधिक आबादी वाला राजस्व गांव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में एक प्रतिस्पर्धी मोड शामिल है। इसमें गांवों का मूल्यांकन जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा संभावित उम्‍मीदवारी की घोषणा के महीने में उनकी समग्र वितरित नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता के आधार पर किया जाता है।

प्रत्येक जिले में सबसे अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वाले विजेता गांव को एक करोड़ रुपये का केंद्रीय वित्तीय सहायता अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का कार्यान्वयन जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की देखरेख में राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इससे चयनित गांव प्रभावी रूप से सौर ऊर्जा से चलने वाले समुदायों में परिवर्तित होकर देश के अन्य गांवों के लिए मॉडल के रूप में काम करेंगे।

भारत सरकार ने 29 फरवरी 2024 को पीएम-सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना को मंज़ूरी दी है। इसका उद्देश्य सौर रूफटोप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाना और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के मामले में सशक्त बनाना है। इस योजना का परिव्यय 75,021 करोड़ रुपये है और इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू किया जाएगा।

Read More »

भारत में महिलाएं और पुरुष 2023” नामक पुस्तिका का विमोचन

भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने “भारत में महिलाएं और पुरुष 2023” शीर्षक वाली अपनी पुस्तिका का 25वां अंक जारी किया।

यह पुस्तिका एक व्यापक और अंतर्दृष्टिपूर्ण दस्तावेज है जो भारत में महिलाओं और पुरुषों की स्थिति के बारे में समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास करता है और जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था में भागीदारी, निर्णय लेने में सहभागिता आदि जैसे विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर डेटा प्रदान करता है। यह जेंडर, शहरी-ग्रामीण विभाजन और भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग डेटा प्रस्तुत करता है, जो महिलाओं और पुरुषों के विभिन्न समूहों के बीच विद्यमान असमानताओं को समझने में मदद करता है। पुस्तिका में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के प्रकाशित आधिकारिक डेटा से प्राप्त महत्वपूर्ण संकेतक शामिल हैं।

“भारत में महिलाएं और पुरुष 2023” न केवल लैंगिक समानता की दिशा में की गई प्रगति को रेखांकित करता है, बल्कि उन क्षेत्रों की भी पहचान करता है जहां महत्वपूर्ण अंतर बने हुए हैं। विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों की जांच करके, पुस्तिका समय के साथ रुझानों का कुछ विश्लेषण प्रस्तुत करती है और इस प्रकार नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और आम जनता को सूचित निर्णय लेने और जेंडर-संवेदनशील नीतियों के विकास में योगदान करने में मदद करती है।

यह रिपोर्ट भारत में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए जनसांख्यिकीय परिवर्तनों और उनके निहितार्थों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। यह लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने की वकालत और कार्रवाई करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करता है कि विकास प्रयास समावेशी और टिकाऊ हों।

“भारत में महिलाएं और पुरुष 2023” मंत्रालय की वेबसाइट (https://mospi.gov.in/) पर उपलब्ध है।

पुस्तिका के कुछ मुख्य अंश इस प्रकार हैं:

  • 2036 तक भारत की जनसंख्या के 152.2 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, महिला प्रतिशत 2011 के 48.5 प्रतिशत की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 48.8 प्रतिशत होगा। संभवतः प्रजनन क्षमता में गिरावट के कारण 15 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का अनुपात 2011 की तुलना में 2036 में घटने का अनुमान है। इसके विपरीत, इस अवधि के दौरान 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी के अनुपात में अधिक वृद्धि होने का अनुमान है।

  • 2036 में भारत की जनसंख्या में 2011 की जनसंख्या की तुलना में स्त्रियों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है, जैसा कि जेंडर अनुपात में परिलक्षित होता है, जिसके 2011 में 943 से बढ़कर 2036 तक 952 होने का अनुमान है। यह लैंगिक समानता में सकारात्मक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

 

  • यह स्पष्ट है कि 2016 से 2020 तक, 20-24 और 25-29 आयु वर्ग में आयु विशिष्ट प्रजनन दर क्रमशः 135.4 और 166.0 से घटकर 113.6 और 139.6 हो गई है। उपरोक्त अवधि के लिए 35-39 आयु के लिए एएसएफआर 32.7 से बढ़कर 35.6 हो गया है, जो दर्शाता है कि जीवन में व्यवस्थित होने के बाद, महिलाएं परिवार के विस्तार पर विचार कर रही हैं।
  • 2020 में किशोर प्रजनन दर निरक्षर आबादी के लिए 33.9 थी, जबकि साक्षर लोगों के लिए 11.0 थी। यह दर उन लोगों के लिए भी अत्यधिक कम है जो साक्षर हैं, लेकिन निरक्षर महिलाओं की तुलना में बिना किसी औपचारिक शिक्षा के (20.0) के हैं। यह तथ्य महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के महत्व पर फिर से जोर देता है।

  • मातृत्व मृत्यु दर (एमएमआर) एसडीजी संकेतकों में से एक है और इसे 2030 तक 70 तक लाया जाना एसडीजी ढांचे में स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, भारत ने समय रहते अपने एमएमआर (2018-20 में 97/लाख जीवित शिशु) को कम करने का प्रमुख मील का पत्थर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है और एसडीजी लक्ष्य को भी हासिल करना संभव होना चाहिए।

  • शिशु मृत्यु दर में पिछले कुछ वर्षों में पुरुष और महिला दोनों के लिए कमी आ रही है। महिला आईएमआर हमेशा पुरुषों की तुलना में अधिक रही है, लेकिन 2020 में, दोनों 1000 जीवित शिशु पर 28 शिशुओं के स्तर पर बराबर थे। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर के आंकड़ों से पता चलता है कि यह 2015 में 43 से घटकर 2020 में 32 हो गई है। यही स्थिति लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है और लड़के तथा लड़कियों के बीच का अंतर भी कम हुआ है।
  • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की श्रम बल भागीदारी दर 2017-18 से पुरुष और महिला दोनों आबादी के लिए बढ़ रही है। यह देखा गया है कि 2017-18 से 2022-23 के दौरान पुरुष एलएफपीआर 75.8 से बढ़कर 78.5 हो गया है और इसी अवधि के दौरान महिला एलएफपीआर 23.3 से बढ़कर 37 हो गई है।
  • 15वें राष्ट्रीय चुनाव (1999) तक, 60 प्रतिशत से कम महिला मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें पुरुषों का मतदान 8 प्रतिशत अधिक था। हालांकि, 2014 के चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 65.6 प्रतिशत हो गई और 2019 के चुनावों में यह और अधिक बढ़कर 67.2 प्रतिशत हो गई। पहली बार, महिलाओं के लिए मतदान प्रतिशत थोड़ा अधिक रहा, जो महिलाओं में बढ़ती साक्षरता और राजनीतिक जागरूकता के प्रभाव को दर्शाता है।

· उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने जनवरी 2016 में अपनी स्थापना के बाद से दिसंबर 2023 तक कुल 1,17,254 स्टार्ट-अप को मान्यता दी है। इनमें से 55,816 स्टार्ट-अप महिलाओं द्वारा संचालित हैं, जो कुल मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप का 47.6 प्रतिशत है। यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में महिला उद्यमियों के बढ़ते प्रभाव और योगदान को रेखांकित करता है।

Read More »