भारतीय स्वरूप संवाददाता देहरादून, फुटबॉल के प्रति प्रतिस्पर्धा और प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से अपोलो टायर्स द्वारा आयोजित ‘यूनाइटेड वी प्ले’ के चौथे सीज़न के ट्रायल का आयोजन देहरादून में हुआ। ट्रायल में 250 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ी ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 40 का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इस ट्रायल का आयोजन पवेलियन ग्राउंड में किया गया था, जहां देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के युवा उम्मीदवारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस पहल का मकसद देशभर में फुटबॉल के खेल की पहुंच को बढ़ाना और खिलाड़ियों के टैलेंट को विकसित करना है। चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को मैनचेस्टर यूनाइटेड के युवा टीम के साथ ट्रेनिंग, क्लब के दिग्गजों से मिलने और मैच डे का अनुभव मिलेगा।
‘यूनाइटेड वी प्ले’ प्रोग्राम का उद्देश्य युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है, जिसमें वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और ग्लोबल ट्रेनिंग मेथडोलॉजी से परिचित हों। यह पहल एशिया पैसिफिक मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के 16 शहरों और प्रमुख देशों में चलने वाला जमीनी स्तर का ट्रेनिंग और टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम में देशभर के 25,000 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पिछले कुछ महीनों में, इस प्रोग्राम ने पूरे देश में 600 से अधिक कोचों को मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूलों से जोड़ा है। साथ ही, एमयूएसएस 4 डिजिटल मास्टरक्लासेस चला रहा है, जिसमें पहले ही 2000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।
यूनाइटेड वी प्ले प्रोग्राम के चौथे सीज़न के शुरुआती चरण में, स्थानीय कोच ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। बाद में युवा खिलाड़ियों को मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल के कोचों के सामने अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
युनाइटेड वी प्ले प्रोग्राम के बारे में अधिक जानने और रजिस्टर करने के लिए, खिलाड़ी इस लिंक को विज़िट कर सकते हैं: https://www.apollotyres.com/en-in/stories/campaigns/sports/united-we-play-2024/
अन्य खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पे क्लिक करें।
www.bharatiyaswaroop.com
अतुल दीक्षित
सम्पादक मुद्रक प्रकाशक
दैनिक भारतीय स्वरूप (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र से प्रकाशित)
Mob. 9696469699
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

XER1.jpeg)
YTZI.jpeg)



कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन , कमिश्नर, कानपुर नगर तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल, कानपुर नगर के निर्देशन में कानपुर नगर के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक पर्यटन को बढ़ावा देने एवं छात्र-छात्राओं के मध्य उसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्थापित किए गए युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही के कानपुर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय की 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस यात्रा के दौरान छात्राओं ने अटल घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। कानपुर दर्शन यात्रा में मुख्य रूप से गंगा बैराज, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, इस्कॉन टेंपल, ब्रह्मव्रत घाट, ब्रह्मा जी की खूंटी, लव कुश जन्मस्थली, ध्रुव टीला, नाना राव पेशवा स्मारक पार्क, ग्रीन पार्क स्थित विजिटर्स गैलरी एवं म्यूजियम, मोतीझील स्थित कारगिल पार्क, ओपन जिम एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एरेना पार्क तथा कानपुर विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। साथ में उपस्थित गाइड कार्तिकेय सिंह ने समस्त स्थानो के बारे में छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। कानपुर दर्शन यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में नगर निगम अधिकारी श्री शशांक दीक्षित जी एवं महाविद्यालय प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा।
B7C4.jpg)

3FVT.jpg)