Breaking News

अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये

अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

सभी घटकों में सकारात्मक प्रदर्शन:

अप्रैल 2024 के संग्रह का विवरण:  

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 43,846 करोड़ रुपये;
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 53,538 करोड़ रुपये;
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 99,623 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये भी शामिल है;
  • उपकरः 13,260 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,008 करोड़ शामिल हैं।

अंतर-सरकारी निपटानः अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार ने संग्रहित आईजीएसटी से सीजीएसटी को  50,307 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसका मतलब है कि नियमित निपटान के बाद अप्रैल, 2024 में सीजीएसटी के लिए 94,153 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 95,138 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त होगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। तालिका-1 अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 अप्रैल 2024 में प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

 

 

तालिका 1अप्रैल, 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि[1]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अप्रैल-23 अप्रैल-24 वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर 803 789 -2%
हिमाचल प्रदेश 957 1,015 6%
पंजाब 2,316 2,796 21%
चंडीगढ़ 255 313 23%
उत्तराखंड 2,148 2,239 4%
हरियाणा 10,035 12,168 21%
दिल्ली 6,320 7,772 23%
राजस्थान 4,785 5,558 16%
उत्तर प्रदेश 10,320 12,290 19%
बिहार 1,625 1,992 23%
सिक्किम 426 403 -5%
अरुणाचल प्रदेश 238 200 -16%
नगालैंड 88 86 -3%
मणिपुर 91 104 15%
मिजोरम 71 108 52%
त्रिपुरा 133 161 20%
मेघालय 239 234 -2%
असम   1,513 1,895 25%
पश्चिम बंगाल 6,447 7,293 13%
झारखंड 3,701 3,829 3%
ओडिशा 5,036 5,902 17%
छत्तीसगढ़ 3,508 4,001 14%
मध्य प्रदेश 4,267 4,728 11%
गुजरात 11,721 13,301 13%
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 399 447 12%
महाराष्ट्र 33,196 37,671 13%
कर्नाटक 14,593 15,978 9%
गोवा 620 765 23%
लक्षद्वीप 3 1 -57%
केरल 3,010 3,272 9%
तमिलनाडु 11,559 12,210 6%
पुडुचेरी 218 247 13%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 92 65 -30%
तेलंगाना 5,622 6,236 11%
आंध्र प्रदेश 4,329 4,850 12%
लद्दाख 68 70 3%
 अन्य क्षेत्र 220 225 2%
केन्द्रीय क्षेत्राधिकार 187 221 18%
कुल योग 1,51,162 1,71,433 13%

 

तालिका-2: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया गया अप्रैल (करोड़ रुपये में)

  निपटान-पूर्व एसजीएसटी निपटान-पश्चात एसजीएसटी[2]
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अप्रैल-23 अप्रैल -24 वृद्धि अप्रैल -23 अप्रैल -24 वृद्धि
जम्मू और कश्मीर 394 362 -8% 918 953 4%
हिमाचल प्रदेश 301 303 1% 622 666 7%
पंजाब 860 999 16% 2,090 2,216 6%
चंडीगढ़ 63 75 20% 214 227 6%
उत्तराखंड 554 636 15% 856 917 7%
हरियाणा 1,871 2,172 16% 3,442 3,865 12%
दिल्ली 1,638 2,027 24% 3,313 4,093 24%
राजस्थान 1,741 1,889 9% 3,896 3,967 2%
उत्तर प्रदेश 3,476 4,121 19% 7,616 8,494 12%
बिहार 796 951 19% 2,345 2,688 15%
सिक्किम 110 69 -37% 170 149 -12%
अरुणाचल प्रदेश 122 101 -17% 252 234 -7%
नगालैंड 36 41 14% 107 111 4%
मणिपुर 50 53 6% 164 133 -19%
मिजोरम 41 59 46% 108 132 22%
त्रिपुरा 70 80 14% 164 198 21%
मेघालय 69 76 9% 162 190 17%
असम 608 735 21% 1,421 1,570 10%
पश्चिम बंगाल 2,416 2,640 9% 3,987 4,434 11%
झारखंड 952 934 -2% 1,202 1,386 15%
ओडिशा 1,660 2,082 25% 2,359 2,996 27%
छत्तीसगढ़ 880 929 6% 1,372 1,491 9%
मध्य प्रदेश 1,287 1,520 18% 2,865 3,713 30%
 गुजरात 4,065 4,538 12% 6,499 7,077 9%
दादरा और नगर हवेली एवं  दमन और दीव 62 75 22% 122 102 -16%
महाराष्ट्र 10,392 11,729 13% 15,298 16,959 11%
कर्नाटक 4,298 4,715 10% 7,391 8,077 9%
गोवा 237 283 19% 401 445 11%
लक्षद्वीप 1 0 -79% 18 5 -73%
केरल 1,366 1,456 7% 2,986 3,050 2%
तमिलनाडु 3,682 4,066 10% 5,878 6,660 13%
पुडुचेरी 42 54 28% 108 129 19%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 46 32 -32% 78 88 13%
तेलंगाना 1,823 2,063 13% 3,714 4,036 9%
आंध्र प्रदेश 1,348 1,621 20% 3,093 3,552 15%
लद्दाख 34 36 7% 55 61 12%
अन्य क्षेत्र 22 16 -26% 86 77 -10%
कुल योग 47,412 53,538 13% 85,371 95,138 11%

[1] इसमें वस्तु के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है

[2] निपटान के बाद का जीएसटी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के जीएसटी राजस्व और आईजीएसटी के एसजीएसटी हिस्से का संचयी हिस्सा है जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाता है