रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते अश्बारमऊ-मैधरी मार्ग पर आवागमन प्रभावित, समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध।
दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर ने अवगत कराया कि अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले मार्ग पर हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-44, किमी 1373/04-05 पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य कराया जाना है। यह कार्य रेलवे यातायात की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के चलते रेलवे समपार संख्या-44 को 25 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से एक अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में समपार फाटक से वाहनों एवं अन्य आवागमन पर रोक रहेगी।
अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले वाहन चालकों एवं आमजन के लिए समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा। संबंधित विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और रेलवे कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर