भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, एस. एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर के स्मार्ट क्लास में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 9 साल की उपलब्धियां” रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से विशिष्ट अतिथि श्री शुभ्रो सेन व मुख्य अतिथि कैप्टन ममता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन एवं नोडल अधिकारी प्रो. निशा वर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान युवा छात्राओं से उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, डिजिटल शिक्षा, स्नातक स्तर पर चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS), बहु-विषयी शिक्षा, नया शिक्षा सेवा चयन आयोग, ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना इत्यादि उच्च शिक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। क्विज प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन कैप्टन ममता अग्रवाल एवं प्रो. मीनाक्षी व्यास के द्वारा किया गया।
प्रथम स्थान- रानी लक्ष्मीबाई टीम,
द्वितीय स्थान- कल्पना चावला टीम,
तृतीय स्थान-सरोजिनी नायडू टीम ने प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम में आकांक्षी आत्रे, कृस्टी कन्नौजिया,सुप्रिया सिंह, अलीशा फातिमा, गौरांशी, पारुल श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता, शिवानी, खुशबू महावर, ईशा साहू, महिमा वर्मा, अंजली इत्यादि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संयुक्त सचिव व विशिष्ट अतिथि श्री शुभ्रो सेन ने अपने उद्बोधन में कहा पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, वे हमारी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। नई शिक्षा नीति, CBCS और डिजिटल शिक्षा ने शिक्षा को रोजगारपरक और वैश्विक स्तर का बनाया है।
प्राचार्या प्रो. सुमन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि हमारी युवा शक्ति में सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प जगाना है। मुझे गर्व है कि हमारी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और जागरूकता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
अंत मे सहायक आचार्य डा. संगीता सिंह ने प्राचार्या,अतिथियों, निर्णायक मंडल, सभी शिक्षिकाओ एवं प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
आज बैजनाथ ज्वैलर्स ने शिक्षक की चमक २.० कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया।इस भव्य कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर