Breaking News

एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में विकसित भारत संकल्प 2047″ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर  एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर महाविद्यालय परिसर में “भाषण प्रतियोगिता – विकसित भारत संकल्प 2047” विषय का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन के निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध तंत्र के संयुक्त सचिव श्री सुभ्रो सेन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से प्रारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि सुभ्रो सेन ने छात्राओंको संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में युवाओं और विशेषकर छात्राओं की अहम भूमिका है। उन्होंने शिक्षा, नवाचार और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया और छात्राओं के ओजस्वी विचारों की सराहना की।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन ने सभी अतिथियों व छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” का संकल्प केवल एक विचार नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका प्रो गार्गी यादव व दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्षा किरन ने निभाई, प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 2047 के भारत के लिए अपने दृष्टिकोण व सुझाव रखे कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम स्थान- वैश्नवी द्विवेदी द्वितीय स्थान- नमिता तृतीय स्थान- आलिया, सान्तवना-1- अदिति गुप्ता, 2- मुस्कान राठौर

कार्यक्रम मे महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, भारी संख्या मे छात्राएं उपस्थित रही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।