Breaking News

‘सेवा दिवस – आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर शासन के निर्देशों एवं उच्च शिक्षा विभाग के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एस.एन. सेन बा.वि. पी.जी.कालेज कानपुर में ‘सेवा दिवस – आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस तथा जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करने एवं ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को प्रज्ज्वलित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शासन एवं शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालय परिसर में सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे के मध्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 100 से अधिक दीपक जलाकर सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन,मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्षा संस्कृत विभाग प्रो गीता देवी गुप्ता व शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दीप प्रज्वलित किए और समाज सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या प्रो सुमन ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।