विश्वविख्यात रामलीला मंचन का प्रतीक बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय राम महोत्सव-23, लोक संस्कृति के समागम में शामिल होंगे साधु-संतों समेत प्रसिद्द नेता-अभिनेता
अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव में जुटेंगे नेता-अभिनेता समेत देशी-विदेशी कलाकार, 5 दिन तक आयोजित होंगी लोक गीत-नृत्य-व्यंजनों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं ओरछा में अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव 23 के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू, आध्यात्म, सिनेमा और रंगमंच की प्रसिद्द हस्तियां होंगी शामिल
– _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा शुभकामना सन्देश, एकत्रित होंगे टीवी रामायण के प्रमुख पात्र
– 5 से 9 अप्रैल तक राजा राम की नगरी में जुटेंगे साधू-संत, विद्वानों समेत राजनीति सिनेमा से जुड़े कई सितारे
– फिल्में, चित्रकला, लोकनृत्य, यज्ञ, रामलीला आदि मार्मिक प्रदर्शित
– बुंदेली कलाकारों संग राम स्तुति करते नज़र आएंगे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कलाकार
भोपाल 21 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, राजा राम की नगरी ओरछा में आयोजित होने जा रहे 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। 5 से 9 अप्रैल तक ओरछा के रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में भगवान राम पर आधारित फिल्में, चित्रकला, लोकनृत्य, यज्ञ, रामलीला आदि की प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में यूपी-एमपी के दर्जनों नेता मंत्रियों समेत कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शिरकत करेंगे। समारोह के अंतर्गत घुमन्तु सिनेमा का गांव गांव भ्रमण होगा। इसमें राम कथा आधारित फिल्म दिखाई जाएगी तथा राज्य एवं केंद्र की लोक कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक संध्या पर विश्वविख्यात रामलीला का मंचन होगा। जबकि प्रातः काल श्री राम यज्ञ व ध्यान योग होंगे। इस दौरान श्री राम भजन, छायाचित्र, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं अयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोक व्यंजन, लोक वाद्ययंत्र, लोक गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम के संस्थापक निदेशक अभिनेता राजा बुंदेला ने एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता भेजा है। महोत्सव में कई केंद्रीय मंत्रियों व विदेशी कलाकारों, स्टेज परफॉर्मर्स को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम से जुड़े ताजा अपडेट्स ऑनलाइन मीडिया सहयोगी ट्रूपल बुंदेलखंड चैनल पर देखे जा सकते हैं
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 17 मार्च, भारतीय स्वरूप संवाददाता, जी-20 के विशेष संदर्भ में “सतत विकास में महिलाओं की अग्रणी भूमिका” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही (एवरेस्ट पर्वतारोही), अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता (TEDx), लेखिका, शिक्षाविद, उत्तर प्रदेश की G–20 ब्रांड एंबेसडर, स्क्वाड्रन लीडर सुश्री तुलिका रानी रही। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। अतः महिलाओं की अनदेखी करके हम किसी विकसित राष्ट्र का सपना नहीं संजो सकते। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. अर्चना वर्मा ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के लिए जी-20 अध्यक्षता अमृत काल की शुरुआत है जो हमें “वसुधैव कुटुंबकम” के आधार पर समावेशी विकास की ओर उन्मुख करता है। संचालन डॉ मनीष पांडे ने किया। संयोजिका डॉक्टर संगीता सिरोही ने बताया कि गोष्ठी में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता व समावेशी विकास आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, महाविद्यालय जी–20 समिति के सभी सदस्य, समस्त विभागाध्यक्ष व प्राध्यापिकाएं, छात्राएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर 17 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, राजनीति विज्ञान विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (मुख्यालय नई दिल्ली) कानपुर शाखा ने संयुक्त रूप से 17 और 18 मार्च 2023 को “जी20: समावेशी और टिकाऊ की विकासकी पहल” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस कार्यक्रम में कई टीबी रोगियों को पोषण टोकरियां भी वितरित कीं।
तोड दे तू चाहे ..मुझे हर तरह से … पर मेरा दिल तोड़ने से पहले ज़रा सोच लेना …इसमें मैं नही तू रहता है
ईएसआईसी की वित्त आयुक्त सुश्री टी. एल. यादेन ने बीमित महिलाओं के मातृत्व लाभ के ऑनलाइन दावे की सुविधा के लिए ईएसआईसी के प्रयासों की प्रशंसा की। इससे तकनीक की मदद से महिला लाभार्थियों को लाभ पाना आसान बनाकर सशक्त किया जा सकेगा। उन्होंने प्रौद्योगिकी के महत्व को दोहराया, जो भेदभाव कम कर और समाज के सभी सदस्यों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराकर महिलाओं को सशक्त बनाने का माहौल तैयार करने में सक्षम है। ईएसआईसी के सीवीओ श्री मनोज कुमार सिंह ने जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी और योगदान की चर्चा की।
