Breaking News

महिला जगत

एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में परास्नातक प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु प्राचीन भारतीय शिक्षण संस्थान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर 4 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग में दिनाँक 04/09/2023 को परास्नातक प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु प्राचीन भारतीय शिक्षण संस्थान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रत्येक छात्रा ने अपने पोस्टर की व्याख्या अपने शब्दों में प्रस्तुत की| निर्णायक मंडल में कैप्टन ममता अग्रवाल तथा प्रो. प्रीती पांडेय ने निम्न छात्राओं को विजेता घोषित किया:-

प्रथम – यास्मीन, M.A. I Semester द्वितीय- इरम, M.A. I Semester तृतीय – मारिया, M.A. I Semester सांत्वना – खुशी, M.A. III Semester

शिक्षाशास्त्र विभाग में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए माध्यमिक शिक्षा की भारत में वर्तमान स्थिति एवं समस्याएं विषय पर दिनाँक 28/08/2023 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, निर्णायक मंडल में श्रीमति किरन तथा डॉ. मोनिका सहाय ने निम्न छात्राओं को विजेता घोषित किया:-
प्रथम – जोया खान द्वितीय- प्राची जयसवाल तृतीय – असफिया मुजीब , उम्मे कुलसुम सांत्वना – नव्या यादव, मुस्कान बानो, तंजीला परवीन महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुमन, रामकृपाल, विभाग प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर, निर्णायक मंडल तथा शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि द्वारा किया। प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में अधिकाधिक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया, रामकृपाल ने छात्राओं के उत्तम भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की
डॉ.कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग की सभी परास्नातक छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अनामिका तथा सुश्री निकिता पाल कश्यप उपस्थित रहीं,  ममता शुक्ला ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Read More »

प्रधानमंत्री ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं (33 करोड़ कनेक्शन) के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये प्रति सिलेंडर कम करने का साहसिक कदम उठाया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी की घोषणा की है। 30.08.2023 से देश भर के सभी बाजारों में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए, दिल्ली में, इस निर्णय से 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत वर्तमान 1103 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 903 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘रक्षा बंधन के अवसर पर यह देश की मेरी करोड़ों बहनों के लिए एक उपहार है। हमारी सरकार हमेशा हर संभव प्रयास करेगी जिससे कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और गरीब तथा मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचे।

यह कटौती पीएमयूवाई परिवारों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की विद्यमान लक्षित सब्सिडी के अतिरिक्त है, जो जारी रहेगी। इसलिए पीएमयूवाई परिवारों के लिए, इस कटौती के बाद दिल्ली में प्रभावी कीमत 703 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

उल्लेखनीय है कि देश में 31 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें 9.6 करोड़ पीएमयूवाई लाभार्थी परिवार शामिल हैं और इस कटौती से देश के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी। लंबित पीएमयूवाई आवेदनों को निपटाने और सभी पात्र परिवारों को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए, सरकार जल्द ही निर्धन परिवारों की 75 लाख महिलाओं को पीएमयूवाई कनेक्शन का वितरण शुरू करेगी, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है। इससे पीएमयूवाई के तहत लाभार्थियों की कुल संख्या 9.6 करोड़ से बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

ये निर्णय नागरिकों पर वित्तीय बोझ को कम करने और परिवारों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सरकार के जारी प्रयासों के हिस्से के रूप में शामिल हैं। रसोई गैस की कीमतों में कमी अपने नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देने और उचित दरों पर आवश्यक वस्तुओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हम अपने बजट के प्रबंधन में परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं। रसोई गैस की कीमतों में कमी का उद्देश्य परिवारों और व्यक्तियों को प्रत्यक्ष राहत प्रदान करना है, जबकि आवश्यक वस्तुओं तक सस्ती पहुंच सुनिश्चित करने के सरकार के बड़े लक्ष्य की सहायता करना भी है।

रसोई गैस की कीमतों में कमी से समाज की एक बड़ी आबादी के जीवन-यापन की लागत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। सरकार के सक्रिय कदम से परिवारों के व्यय में काफी कमी आने का अनुमान है, जो नागरिकों की व्यय करने की (डिस्पोजेबल) आय में सराहनीय योगदान होगा।

सरकार लोगों के बोझ को कम करने के लिए विभिन्न कदम उठाती रही है और रसोई गैस की कीमतों में यह कमी लोगों की आवश्यकताओं के प्रति सरकार की जवाबदेही और उनके कल्याण के प्रति उसके अटूट समर्पण का प्रमाण है।

Read More »

समर्थनारी-समर्थभारत* संगठन द्वारा कानपुर की समर्थनारियों ने तीज उत्सव चन्द्रयान 3 की सफलता के साथ बडी धूमधाम से मनाया।

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, *समर्थनारी-समर्थभारत* संगठन द्वारा किदवईनगर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में कानपुर की समर्थनारियों ने *तीज उत्सव चन्द्रयान 3*की सफलता के साथ बडी धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति सम्वर्धन के साथ महिलाओं में चैतन्यता लाना व समाज को पारम्परिक नयी दिशा देना है। कार्यक्रम में कजरी गानों के साथ पुराने फिल्मी गानों ने भी स्थान बनाया। वहीं सावन बारिश बिजली घूंघट पायल जैसे शब्दों वाले गीत पर महिलाओं ने खूब थिरका,खेल के माध्यम से
*सावन मे लग गई आग* जैसे खेल में महिलाओं ने खूब ठहाके लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिन्हा राष्ट्रीय सचिव सीमा त्रिपाठी प्रदेश क्रीडा संयोजक मनीषा शुक्ला  द्वारा किया गया।कार्यक्रम आयोजक तृप्ति शुक्ला,एकबाल कौर,और रेनू शुक्ला द्वारा किया गया।जिसमें सरस्वती नीना वर्मा और अपर्णा चक्रवर्ती और ज्योतिबाला ने नृत्य कर समा बांधा।
कार्यक्रम समापन पर चन्द्रयान 3की सफलता पर भारत के वैज्ञानिकों उनके माता पिता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदीजी को बधाई दी।और तीज उत्सव कर आयी समस्त समर्थनारियों को उपहार भेट कर कार्यक्रम स्वादिष्ट आहार के साथ सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम में सीमा राय,क्षमा द्विवेदी, प्रीति लता जायसवाल, ज्योतिबाला पूजा,वन्दना केसरवानी, पूजा, अन्य समर्थनारियों ने उपस्थित दर्ज करायी।

अन्य खबरों के लिए विजिट करें www.bharatiyaswaroop.com सम्पादक प्रकाशक स्वामी अतुल दीक्षित mob nmbr 9696469699

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज के मिशन शक्ति के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी में प्राकृतिक तरीके से बनाए गए मच्छर भगाओ फुहारा का छिड़काव एवं मिठाई, बिस्कुट वितरण

कानपुर 27 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर के मिशन शक्ति के अंतर्गत आवास विकास हँसपुरम स्थित स्लम की झुग्गी झोपड़ी में प्राकृतिक तरीके से बनाए गए मच्छर भगाओ फुहारा का छिड़काव
एवं मिठाईयों,बिस्कुट आदि का वितरण किया गया । यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफ.जोसेफ डेनियल के मार्ग निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो मीतकमल द्वारा करवाया गया। इसमे हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राणा , समाज सेवक आनंद बाबू सिंह एवं मिशन शक्ति स्वयं सेवक नागेन्द्र प्रताप सिंह, अंजली सचान , यश विश्वकर्मा , अभिषेक श्रीवास्तव, सुंदरम मिश्रा , वैष्णवी दीक्षित , विवेक पॉल, सिमरन
गौतम , उज्ज्वल त्रिवेदी, वीर मूर्ति मल्होत्रा और सुप्रिया दास मौजूद रहे । लोगो को मच्छर से होने वाली बीमारियो से बचाव के तरीको के बारे मे बताया गया।

Read More »

एस एन. सेन बालिका महाविद्यालय में एनसीसी की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘मेगा ट्री प्लांटेशन

कानपुर 26 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय, में संचालित 17वीं यूपी गर्ल्स बटालियन से जुड़ी एनसीसी यूनिट द्वारा एनसीसी की स्थापना ( जुलाई 16,1948) के 2023 में सफलतापूर्वक 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘मेगा ट्री प्लांटेशन’ मुहिम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा शनिवार को कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण-पौधरोपण में बढ़ चढ़कर भागीदारी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुमन द्वारा किया गया। प्राचार्या ने इस अवसर पर महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी असि. प्रोफेसर प्रीति यादव के साथ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दिया तथा प्राचार्या प्रोफ़ेसर सुमन ने अपना संदेश देते हुए कहा कि बिना पेड़ पौधों के हमारा जीवन अकल्पनीय है। आज के समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, विभिन्न आपदाओं से सुरक्षा, ग्लोबल वार्मिंग के संदर्भ में पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है, जिसके प्रति हम सभी को सचेत रहने की तथा इसे हरा भरा बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। छात्राओं द्वारा इस अवसर पर पर्यावरण से जुड़ें विभिन्न नारे “पर्यावरण स्वच्छ है तो जीवन संपन्न है”, “हरियाली है तो खुशहाली है, धरती ने हमें सबकुछ दिया अब इसका कर्ज उतारने की बारी है।”, “स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन” इत्यादि नारे भी लगाए गए तथा लोगों में पर्यावरण को हरा भरा रखने हेतु जागरूकता फैलाने का प्रयत्न भी किया गया। एनसीसी प्रभारी प्रीति यादव ने इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर के साथ साथ पूरे शहर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई तथा बताया कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा।

Read More »

राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (25 अगस्त, 2023) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया। यह डाक टिकट दादी प्रकाशमणि की 16 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ पहल के अंतर्गत जारी किया गया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि दादी प्रकाशमणि ने आध्यात्मिकता के माध्यम से भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भारत और विदेशों में फैलाया। उनके नेतृत्व में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व में महिलाओं के नेतृत्व वाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगठन बना। वह एक सच्चे नेता की तरह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वास और साहस के साथ ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के साथ खड़ी रहीं और हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व का यह सबसे बड़ा सत्य है कि जीवन अस्थायी है और व्यक्ति को उसके कर्मों के कारण ही याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को लोक कल्याण की भावना से नेक कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दादी जी भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आध्यात्मिक और मिलनसार व्यक्तित्व और मानव कल्याण के उनके संदेश की यादें हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

राष्ट्रपति ने हाल ही में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में कहा कि हम सभी ने भारत के वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व सफलता देखी है। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चंद्रयान-3 मिशन के माध्यम से चंद्रमा की सतह से नई जानकारी मिलेगी जिससे पूरे विश्व को लाभ होगा।

Read More »

कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में लायंस इंटरनेशनल द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत बालिकाओं के हित मे कार्यक्रम आयोजित

कानपुर 24 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय स्वरूप नगर , कानपुर में लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 321 B-2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत बालिकाओं के हित मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन वीना ऐरन जी ने महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्राओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आने वाली बीएससी प्रथम एवं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की पुस्तकें प्रदान की। लायंस क्लब ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत अति उपयोगी कार्य में सदैव तत्पर हैं। लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल ने इस कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉरेंस ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी ने विद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम विज के बुक बैंक विजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में लायन सुधा यादव ,लायन ज्योति श्रीवास्तव ,लायन रितु भदौरिया, लायन पुष्पा, लायन विवेक श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पूनम विज,विज्ञान संकाय की सभी शिक्षिकाएं डॉ शोभा मिश्रा, डॉशालिनी गुप्ता, डॉ जसमीत कौर,डॉ राम कटियार आदि उपस्थित रही।

Read More »

एस एन सेन महाविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी घोषित

कानपुर 24 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन महाविद्यालय में शिक्षक संघ इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रो सुमन उपस्थित रहीं। उन्होंने नई कार्यकारिणी सदस्यों से निष्पक्षता और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की। पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ हरीश झा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रो चित्रा सिंह तोमर, उपाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह, सचिव डॉ अनामिका राजपूत, संयुक्त सचिव डॉ संगीता सिंह, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति पांडे संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ श्वेता रानी ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहें ।

Read More »

एस एन सेन बा वि पी जी कॉलेज एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तथावधान मे प्रधानमंत्री के “कौशल विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, आज के वर्तमान युग में प्रत्येक क्षेत्र में व्यावसायिक तकनीकी दृष्टि से विचार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण आवश्यक है ।इस विषय को महत्व देते हुए दिनांक 23-08-2023 को एस,एन,सेन, बा,वि,पी,जी, कॉलेज के चित्रकला विभाग तथा इनर व्हील क्लब के संयुक्त तथावधान मे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “कौशल विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपा श्री सेन ,कोषाध्यक्ष, प्रबंधतंत्र, सेन महाविद्यालय तथा प्रोफेसर सुमन ,प्राचार्य तथा इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ मंडलआयुक्त संध्या गुप्ता जी के कर कमलो द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव श्री प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव श्री शुभो् सेन इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में उपस्थित हुए।कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रचना निगम ,प्रभारी चित्रकला विभाग ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया।
कला के विभिन्न विधाओं के माध्यम से छात्राओं को हुनर सिखाना तथा उन्हें स्वावलंबी बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था यह एक सकारात्मक प्रयास रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो( डॉ,) सुमन ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करने के लिए कहा कलाकार अपनी कला के माध्यम से रोजगार अर्जित कर सकता है। जिससे उसकी कला को सम्मान और स्वावलंबन प्राप्त होगा । प्राचार्या जी की प्रगतिशील विचारधारा के अंतर्गत चित्रकला विभाग में प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजिटल क्लासेस का भी शुभारंभ किया गया ।इससे छात्राओं को दिन प्रतिदिन कला से संबंधित विभिन्न विधाओं, चित्रों ,कलाकारों तथा अन्य विषयों की जानकारी डिजिटल क्लासेस के माध्यम से दी जाएगी ।
इसी प्रयास के अंतर्गत इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ऋतु जैन और सचिव शशि गुप्ता द्वारा विभाग की एक छात्रा की फीस और अन्य छात्राओं के लिए ब्रश, कलर्स ,कैनवस, और अन्य सामग्री प्रदान की गई। तथा मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरण किया गया
चित्रकला विभाग के बीए, एमए की छात्राओ की समस्त छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में संचालन डॉ रश्मि बाजपेई ने किया तथा शुभी शर्मा तथा पूजा वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया। प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की।
महाविद्यालय की समस्त प्रवक्तागण व लिपिक वर्ग तथा इनर व्हील की समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी रुचि दिखाई, तथा छात्राओं के कार्य को सराहा व प्रोत्साहित किया।

Read More »

केडीए सिग्नेचर परिसर में हरियाली तीज के उपलक्ष में सावन महोत्सव मनाया गया

कानपुर 20 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता केडीए सिग्नेचर परिसर में आया सावन झूम के हरियाली तीज के उपलक्ष में सावन महोत्सव का विशाल रंगारंग कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा शशि शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया गणेश वंदना और सावन की कजरी गाकर लोगों ने प्रोग्राम का शुभारंभ किया सुंदर सजे हुए झूलों में झूला झूल कर लोगों का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था कार्यक्रम के बीच बीच में लकी ड्रॉ निकाले गए और तरह तरह के खेल खेले गए सिग्नेचर की सखियों ने तरह-तरह के स्टेज प्रोग्राम दिए अंत में तीज क्वीन का चयन हुआ जिसमें आरजू विजय रही और पूर्णिमा दूसरे स्थान पर रही आशा कपूर शैली श्रीवास्तव अर्चना साहू ने तीज क्वीन का चयन किया हरे रंग के परिधान में सजी सभी महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे चारों और हरियाली ही हरियाली हो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदर सजावट और खाने-पीने की स्टाल रही सावन महोत्सव का संचालन अंजलि बहुगुणा और हेमा सिन्हा ने किया मस्ती भरे इस कार्यक्रम में दीपा मोनी शालिनी प्रतिष्ठा पूजा स्मृति रीमा गोल्डी आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही.मीडिया प्रसार का कार्य डॉ प्रीति सिंह ने किया

Read More »