इन आँखों को तेरा इंतज़ार ताउम्र रहेगा …दीये तो जलेंगे हर बार की तरह मगर मेरी आँखों में रोशनी सिर्फ़ तेरे आने पर ही होगी …
🌹🪔🌹
वकत किसी को कभी कुछ बता कर नहीं आता ।अच्छा भी आता है बुरा भी .. कभी-कभी स्वीकारना बहुत मुश्किल होता है कुछ चीज़ें हमारे बस में होती है ,मगर कुछ पर हमारा कोई इख़्तियार नहीं होता। हालात या तो स्वीकार करने पड़ते है या लड़ना पड़ता है हालातो से।
आज कल दीवाली के आसपास यू ट्यूब भरा रहता है कि कैसे माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करे और दुनिया भर के टोटके बताये जाते है।
”माँ लक्ष्मी देवी “है हम सब की माँ है .. उन्हें हमारे दुवारा किये गये टोटके या मंत्रों से ज़्यादा हमारा सहज भाव ज़्यादा प्रिय है और वैसे भी मुक़द्दर तो पहले से तय है। आज लोगों के पास पैसा तो बहुत आ गया मगर ज्ञान ,मर्यादाएँ , पवित्रता कहीं धूमिल होती नज़र आ रही है।
दीवाली 🪔
पर मैं यही कहना चाहती हूँ जो भी मिल रहा है दुख या सुख सहजता से स्वीकार करे क्योंकि जो हो रहा है, रब की ही रजा से हो रहा होता है। कोशिश यही होनी चाहिए कि हमारे आसपास परिवार या रिश्तेदार हर इक घर में ख़ुशी का दीपक 🪔 जल रहा हो।मंदिर या किसी धार्मिक स्थानों में देने की जगह ..हम जीते जी इन्सान या जीवों का ख़याल करे हम सब मे उसी ईश्वर का वास है अगर अपने आसपास किसी एक को भी ख़ुश कर दिया तो समझ लीजिए रब राज़ी कर लिया।ख़ासतौर पर औरतों की रक्षा .. माँ बहन ..अपनी या किसी और की बेटी के सर पर हाथ …और बजाय माँ लक्ष्मी की मूर्ति पर चुन्नी चढ़ाने के यदि हम किसी बेटी के आँचल की रक्षा कर सके ,तो समझना दिवाली हो गई।माँ लक्ष्मी अपने आप ही आप पर प्रसन्न हो जायेगी। बाहर के दीये सुबह तक रोशनी तो दे सकते हैं मगर मन में रोशनी नहीं दे सकते।पटाखे की जगह किसी के घर का चूल्हा जल जाये तो दीवाली शुभ ही समझें और अगर किसी की मुस्कुराहट की वजह अगर आप बन गए तो समझ लीजिए माँ लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है
…शुभ दीवाली..
लेखिका स्मिता ✍️
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 10 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “SVEEP” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु फर्स्ट टाइम वोटर अवेयरनेस अभियान* का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान एक पोस्टर तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मेंकार्यक्रम की संयोजिका विभा दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत और व्याख्यान के विषयवस्तु के परिचय से किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल औरसचिव, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल ने भारत में संविधान के महत्व और प्रासंगिकता पर बहुतयुक्तिपूर्ण टिप्पणियाँ साझा कीं। उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्य और पवित्रता को बनाए रखने में संविधान एवं कानून निर्माताओं के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि वक्ता वीएसएसडी कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ए.बी. जायसवाल ने कानूनविद के दृष्टिकोण से एक बहुत ही अर्थपूर्ण व्याख्यान दिया।

कानपुर 7 नवंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “*SVEEP*” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप* का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी, कानपुर नगर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से नियुक्त की गई सुमन वर्मा एवं अन्य बी.एल.ओ. की टीम द्वारा पंजीकरण का कार्य संपन्न किया गया। महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं का वोटर पंजीकरण कराया गया।
कानपुर 4 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, इरा ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, सताँव, रायबरेली के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउण्डेशन द्वारा *”शिक्षा में रोचकता का समावेश* विषयक* शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला* की सातवीं प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
कानपुर 31 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एकता रन, एकता की शपथ, भाषण प्रतियोगिता एवम व्याख्यान का आयोजन कर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वल्लभभाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हमारे देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री थे। भारतवर्ष की एकता एवम अक्षुण्णता को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा दिखाया गया रास्ता अतिमहत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव,एन सी सी इंचार्ज डॉ मनीष पांडे, भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव, बी एड विभाग इंचार्ज डॉ सबीहा अंजुम एवं समस्त प्राध्यापिकाओं , एनएसएस वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
कानपुर 29 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. जे. महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया है जिसका शीर्षक “प्रोटीन संशलेषण में न्यूक्लिक अम्लों की भूमिका व महत्त्व” के मुख्य अतिथि प्रो०सुनीता आर्या डी.जी.पी.जी. महाविद्यालय, कानपुर द्वारा व्याख्यान दिया गया।
न्यूक्लिक अम्लों को प्रोटीन संशलेषण में भूमिका व प्रोटीन निर्माण की प्रक्रिया को समझाया। इसके अतिरिक्त शरीर के विकास में प्रोटीन के महत्त्व को बतलाया। कार्यक्रम क संचालन डॉ अनुराग सिंह कुशवाह द्वारा किया गया तथा डॉ०रीता गुप्ता, डॉ० वंदना मिश्रा, डॉ० रामकेश परिहार, डॉ० रेखा शुक्ला एवं डॉ० सुनील उमराव ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम क समापन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षकगण तथा समस्त छात्र / छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एसएन सेन बालिका पी जी कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक भ्रमण का आयोजीत किया।
महाविद्यालय की ओजस्वी प्राचार्या प्रो सुमन और उन्नत दृष्टिकोण के समर्थक महाविद्यालय के सचिव पीके सेन एवं संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने अपनी छात्राओं के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग के माध्यम से इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया इस भ्रमण के अंतरगत महाविद्यालय की 90 छात्राओ ने वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डा प्रीति सिंह डा मीनाक्षी व्यास, अवधेश एवं रिंकु सिंह के साथ लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान तथा बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेलियोटीनी का भ्रमण किया।
सर्वप्रथम छात्राओ ने एन बीआर आई के गार्डन में स्मेल एंड साउंड गार्डन,संरक्षणशाला, साइकेड एंड जुरासिक गार्डेन, कैक्टस हाऊस, मास हाउस , फ़र्न हाउस तथा सेंट्रल गार्डन के अतिरिक्त ऐतिहासिक १८५७ की क्रांति में अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध प्रयुक्त बरगद के वृक्ष को देखा । छात्राओं ने हेर्बेरियम बनाने एवं संरक्षण के गुड सीखे और भारत के तीसरे बड़े वनस्पति हेर्बेरियम को देखा और एक्सपोज़िशन में नए अनुसंधानों की जानकारी प्राप्त की। दूसरे संस्थान बीएस आई पी पुरातत्व विज्ञान से संबंधित था जहां छात्राओ ने जियोलाजिकल टाइम क्लॉक , इम्प्रैशन , पेट्रिफ़िकेशन,कार्बन डेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। जो जानकारी महाविद्यालय के प्रांगण मे उपलब्ध होना असंभव था ऐसी जानकारी प्राप्त कर सभी छात्राएँ अत्यंत प्रसन्न हो शाम को महाविद्यालय लौट आयीं।
कानपुर 25 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में मिशन शक्ति – 4.0 के तत्वाधान में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के अंतर्गत आज “मानसिक स्वास्थ्य वैश्विक मानवाधिकार है” विषय पर एक कठपुतली शो का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर फैज तथा उनकी टीम के द्वारा छात्राओं को कहानी, कविता, गीत आदि के माध्यम से संदेश दिया गया कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां डिजिटल वर्ल्ड का प्रसार हो रहा है किस प्रकार से वे मानसिक तनाव से दूर रहकर, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर अपने भविष्य के निर्माण हेतु अग्रसर हो सकती हैं तथा स्वयं के साथ-साथ परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए किस प्रकार सहयोग कर सकती हैं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ नैतिक मूल्यों तथा अच्छे विचारों का होना अत्यधिक आवश्यक है। कार्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में समस्त एनएसएस वोलंटियर्स तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने अति उत्साह के साथ प्रतिभा किया।
कानपुर 23 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, उत्तरप्रदेश सरकार की स्मार्टफोन वितरण योजना (डिजिशक्ति मिशन) के अंतर्गत एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय वर्ष 2022 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा क्षेत्राधिकारी कानपुर मंडल रिपुदमन सिंह, महाविद्यालय सचिव पी. के. सेन, प्राचार्या प्रो. सुमन तथा संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह के माध्यम से विधिवत् स्वागत करते हुए प्राचार्या महोदया ने उनका कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। रिपुदमन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें स्मार्टफोन के स्मार्ट उपयोग करने का महत्व बताया महाविद्यालय प्रशासन की प्रशंसा करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने महाविद्यालय शिक्षिकाओं को उनकी उत्साहपूर्ण कार्यशैली के लिए बधाई दी, वितरण के प्रथम दिवस को प्राचार्या प्रोफेसर सुमन तथा सचिव प्रोबीर कुमार सेन ने 147 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। दूसरे दिन को प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर गोपाल शर्मा तथा सुरेश शर्मा ने 216 छात्राओं को स्मार्टफोन दिए। कार्यक्रम के तीसरे दिन को लगभग 200 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। त्रिदिवसीय कार्यक्रम प्रोफेसर सुमन के निर्देशन में , प्रो. निशी प्रकाश एवं कैप्टन ममता अग्रवाल के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समस्त शिक्षिकाओं ने अपनी ड्यूटी के अनुसार कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।