वाराणसी सहित देश के 46 स्थानों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला, प्रधानमंत्री ने प्रदान किये 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति-पत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी सहित देश के 46 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। इस कड़ी में डाक विभाग के तत्त्वावधान में वाराणसी में बीएचयू स्थित शताब्दी प्रेक्षागृह में रोज़गार मेले का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, आईआईटी बीएचयू के रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव संग दीप प्रज्वलन कर किया। डाक विभाग के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, आईआईटी, केंद्रीय विद्यालय, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ इण्डिया इत्यादि के नव-नियुक्त युवा अभ्यर्थी यहाँ शामिल हुए, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंप कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। वाराणसी में समारोह के दौरान 213 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए, जिनमें कुल 49 महिला अभ्यर्थी हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट, ब्रांच पोस्टमास्टर,असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, बैंक क्लर्क, एमटीएस, भारतीय खाद्य निगम में असिस्टेंट जैसे तमाम पदों पर चयनित नव नियुक्त अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। 
वाराणसी में आयोजित रोज़गार मेले में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह रोज़गार मेला माननीय प्रधान मंत्री जी की रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बेरोजगार युवाओं के लिए आगे रोज़गार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है। दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा किया जायेगा। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश नित् नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और युवाओं को त्वरित गति और पारदर्शिता के साथ रोजगार के तमाम अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने और राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनने का अवसर मिलता है। नारी सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही है। रोज़गार मेला के माध्यम से तमाम महिलाओं को भी नए अवसर मिले हैं।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ादी के अमृत काल में माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा से इस रोज़गार मेले के अवसर पर प्राप्त होने वाला नियुक्ति पत्र सिर्फ एक कागज या दस्तावेज मात्र नहीं है, बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का संकल्प लेने का एक सुनहरा अवसर है। देश के भविष्य के रूप में लोगों को युवाओं से काफी आशाएं हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नव-नियुक्तों को देश में चल रहे विकास के महायज्ञ और बड़े परिवर्तनों में सीधी भूमिका का आह्वान करते हुए अगले 25 वर्षों में अपने दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्पों को भी साकार करने पर जोर दिया। केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आप सभी नव-नियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं तो नीतियों को लागू करने की स्पीड और स्केल भी बढ़ जाती है। इससे सरकार के बाहर भी रोजगार के अवसर तैयार होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी को देश की विकास यात्रा में सरकार के साथ सीधे जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस यात्रा में आप सीखते रहने की अपनी आदत को बनाए रखिए। ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल ‘आईगॉट कर्मयोगी’ के द्वारा आप अपनी पसंद के कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की बेटियां स्पेस से स्पोर्ट्स तक नए कीर्तिमान बना रही हैं। मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत गौरव होता है। सरकार की नीति भी यही है कि नारी शक्ति के लिए नए-नए द्वार खोले जाएं। हम सभी का अनुभव है कि नारी शक्ति ने हमेशा नई ऊर्जा के साथ हर क्षेत्र में बदलाव किया है। पिछले 9 वर्षों में हमारी नीतियों ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है। खुद मैं भी प्रगति प्लेटफॉर्म के द्वारा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नजर रखता हूं। मुझे खुशी है कि आज आप भी सरकारी कर्मचारियों की टीम इण्डिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आजादी के अमृतकाल में अगले 25 साल जितने अहम हैं, उतना ही आपका अगले 25 साल का करियर अहम है। आपको टीम वर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रवर डाक अधीक्षक राजन, डाक अधीक्षक विनय कुमार, हेमंत कुमार, परमानन्द, पीके पाठक, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, मारुतनन्दन, प्लाबन नस्कर, दिलीप सिंह, श्रीकांत पाल, दिलीप पांडेय, संतोषी राय सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 25 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय ,स्वरूप नगर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक संगोष्ठी श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। जिसका विषय *” छात्राएं NEP 2020 में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें “* हैं। जिसमे महाविद्यालय की अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा निधि मुख्य वक्ता रहीं। जिन्होंने अपनी जूनियर छात्राओं बताया कि किस प्रकार से उन्होंने परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किए तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सफल योजना को विस्तारपूर्वक बताया। जिसका उपयोग करके कोई भी छात्रा अच्छे अंक प्राप्त कर सकती हैं। छात्राएं इस संगोष्ठी श्रृंखला के आयोजन से बहुत प्रसन्न और उत्साहित हैं। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने बताया कि यह श्रृंखला 4 सप्ताह तक प्रत्येक सोमवार को आयोजित की जाएगी। जिससे छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की placement cell तथा counselling cell के द्वारा “The Art of Success” विषय पर 23 सितंबर को counselling seminar आयोजित किया गया।
कनपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज महाविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रहे मंच कला वह फिल्म अभिनय का सफलतापूर्वक समापन प्राचार्य जोसेफ डेनियल के दिशा निर्देशन में किया गया। सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित की गई यह कार्यशाला संयोजक डॉ.संजय सक्सेना और सहसंयोजक प्रो.मीत कमल द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत नाटक पुरस्कार विजेता नाटक और संवाद लेखक विभांशु वैभव के नेतृत्व में यह एक सप्ताह की कार्यशाला की गई। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के 40 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यशाला के सप्ताह में वैभव ने मंच कला में अभिनय के इतिहास के बारे में बच्चों को बताया एवं इसकी उत्पत्ति कैसे हुई यह बताया, ध्यान केंद्रित करने के तरीके बताएं ।एक छोटी सी मूवी – ए बॉय इन स्ट्रिप्ड पजामा के माध्यम से हमें ऑब्जर्वेशन के विषय में समझाया । वैभव ने विदोहम सिंफनी म्यूजिक में एक्ट भी कराया । सर ने कार्य दिया कि हमें अपने आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति को ध्यानपूर्वक ऑब्जर्व करना है ।उसे अगले दिन अपने एकल प्रस्तुति माध्यम द्वारा दिखाना है। कार्यशाला में एक्टर के लिए महत्वपूर्ण तत्वों पर बात की जैसे रिलैक्सेशन ,कंसंट्रेशन ऑब्जरवेशन ,बिलीव एंड इमोशन। सर ने अपनी रचित कविता भी लिखाई ।कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को चार समूह में विभाजित कर दिया एवं उनको समाज के कुछ ऐसे विषयों पर नाट्य प्रस्तुत करने का मौका दिया जैसे ड्रग्स, वृद्ध आश्रम, आतंकवादी हमले एवं एसिड अटैक इन्हीं कार्यक्रमों की फाइनल प्रस्तुति 22/09/2023 की कार्यक्रम द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल के मार्गदर्शन में किया गया मुख्य अतिथि संगीत नाटक अवार्ड विजेता विभांशु वैभव रहे ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभांशु वैभव ने बताया कि बच्चे न सिर्फ जिस तरह से रंगमंच में भाग लेते हैं बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा का भी विकास होता है ।कार्यक्रम में सभी का स्वागत डॉक्टर संजय सक्सेना संयोजक सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र प्रताप सिंह एवं कावेरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। गया कार्यक्रम का अंत प्रोफेसर मीत कमल सह संयोजक सांस्कृतिक समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की placement cell के द्वारा “सिविल परीक्षा हेतु आवश्यक रणनीति, चुनौती एवं मार्गदर्शन” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।
कानपुर 19 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, राष्ट्रीय सेवा योजना दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की वॉलिंटियर्स ने ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखने की शपथ ली। महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी तथा कानपुर नगर की जिला नोडल ऑफिसर डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वच्छ एवं स्वस्थ महाविद्यालय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर , मुख्य मार्ग एवं महाविद्यालय गेट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदोपरांत उसके आसपास की गंदगी को एकत्र कर कूड़ेदान में निस्तारण हेतु डाला। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने महाविद्यालय तथा सड़क पर उपस्थित लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में 50 वॉलिंटियर्स ने अपना योगदान दिया।
। विभांशु वैभव को नाटक अकादमी पुरस्कार, नट सम्राट दिल्ली पुरस्कार, भारतेन्दु पुरस्कार प. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार पुरस्कार, अखिल भारतीय मानवाधिकार पुरस्कार, उर्दू अकादमी, दिल्ली सम्मान जैसे ढेर सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कई भाषाओं में नाटकों का अनुवाद, हिन्दी की कई पत्र पत्रिकाओं के लिये लेखन किया महारथी, बाबूजी, कहो तो बोलूँ, मंथन, पांचाली. ठुमरी, गुण्डा, ना मैं धर्मी ना अधर्मी, सोल सागा, तेरे मेरे सपने, तरसत जियरा हमार, छुटटन दूबे के सपने शब-ब-खैर जैसे नाटकों का लेखन और मंचन किया। वर्कशॉप के पहले दिन स्क्रिप्ट को अच्छे से और आराम से पढ़ लेना है। अपने डायलॉग को अच्छे से याद कर लेना है।और महसूस करना है। जान लिजीए कि हर लाईन किसी के जश्बारी स्क्रिप्ट किसी कि जिदंगी के सुख दुःख लम्हो को बया करती हैं। आप जिस किरदार के डायलॉग बोलने वाले है। डायलॉग के हर एक शब्द को अच्छे से महसूस करके बोले। और अभिनय की उत्पति कैसे हुई ये बताया गया । कार्यशाला में छात्रों को अभिनय की बुनियादी बाते और एक अच्छा अभिनय करने की बारीकियां बताई जाएंगी इसके साथ साथ शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के तरीके शारीरिक गतिविधियां ध्यान केन्द्रित करना संवाद वितरण आदि विषयों पर भी बताया जाएगा कार्यशाला में 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे
कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान संकाय मे ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्याप्रोफेसर सुमन ने दीप प्रज्वलित् करके किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए किया। मंच का संचालन डॉ प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में रसायन विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की आयोजक एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने ओजोन के मह्त्व को समझाया साथ ही ग्रीन हाउस गैसों से निपटने का एवं पर्यावरण को बचाने का मार्ग दिखाया।
कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई (सीनियर विंग) का समारोह आयोजित किया गया l जिसमे स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम विज़ ,कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वेंकटेशन, मेज़र भावना, सचिव डॉ. डी.सी. गुप्ता जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुक्छ एवम शब्द सुमनो द्वारा स्वागत किया तथा महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के शुभारंभ पर कर्नल वेंकटेशन आर एवं उनकी टीम के सहयोग की सराहना की तथा बताया कि कैसे यह कोर्स महाविद्यालय की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई भी दी। कर्नल वेंकेटशन आर एवम मेज़र भावना लोहनी ने छात्राओं को बताया कि जीवन में अनुशासन की महत्ता क्या है तथा नेशनल कैडेट कोर के कारण कैसे व्यक्तित्व में प्रभावशाली बनता है। प्रिया मालवीय के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने गीत एवं नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्राओं की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता परीक्षण के आधार पर उनका चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आंचल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर की प्रभारी डॉ. सोनम सिंह, सह-प्रभारी नेहा सिंह, डॉ स्निग्धा मिश्र, डॉ शालिनी गुप्ता, नम्रता भट्टाचार्या, ऋतु नारंग एवम अन्य शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहीं।
कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी .जी .कॉलेज कानपुर के हिंदी विभाग ने वर्तमान में प्रायोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर एक व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह हिंदी विभाग दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ,समाजशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर निशि प्रकाश, प्रमुख अनुशासक कप्तान ममता अग्रवाल तथा हिंदी विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा बाजपेई ने दीप प्रज्वलन कर किया।
वर्तमान में भारत के अमृतकाल प्रयोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान विश्व श्रृंखल भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी हिंदी नहीं किया था ।विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक छोटे से कालखंड में हिंदी को जो अहर्ता और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई वह अकल्पनीय है ।महाविद्यालय की प्राचार्य जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हिंदी जीवकोपार्जन से जुड़े सभी कार्य -व्यापारो के मध्य की भाषा बन गई है और यही उसकी प्रयोजनपरकता है ।वह प्रशासन, शिक्षा, उद्योग ,व्यापार विज्ञान की भाषा बन गई है। तब एक राष्ट्र ,एक भाषा की बात हो वहां हिंदी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है ।प्रबंध तंत्र समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा जी ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन ,संयुक्त सचिव सुब्रोसेन तथा प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह को विघ्न विनाशक गणेश की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र स्मृति स्वरूप प्रदान किया ।प्रबंध तंत्र ने संयुक्त सचिव सुब्रोसेन से अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारे देश की समन्वय की भाषा है और हमारी राजभाषा के सम्मान के लिए युवाओं को सक्रिय प्रयास करते रहने चाहिए। हमें अपनी हिंदी भाषा बोलने लिखने में गर्व करना चाहिए ।भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राओं के नाम रेशमा ने प्रस्तुत किया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण कर्मचारी गण एवं छात्रों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक एवं प्रमाण पत्र प्रबंध समिति एवं प्राचार्या द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा वाजपेई ने तथा आभार ज्ञापन समाजशास्त्र विभाग की विभागा अध्यक्ष प्रोफेसर निशी प्रकाश ने किया ।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं प्रथम स्थान अंशिका दीप बी ए प्रथम वर्ष।द्वितीय स्थान हिना बानो एम ए प्रथम वर्ष। तृतीय स्थान अमृता शुक्ला एम ए प्रथम वर्ष।