इंग्लैंड मे रहने की वजह से मुझे मौक़ा नहीं मिलता है कि मैं अपनी मां के साथ “मदर डे “भारत 🇮🇳 में मना नहीं पाऊँ,
वैसे तो उनके बारे में कुछ भी कहना नामुमकिन सा लगता है बस इक कोशिश ही है जो मैं कुछ अलफ़ाज़ लिख पाई हूँ..
सिर्फ़ मे
री ही माँ नही “बल्कि सभी माँओं को मेरे ये भाव समर्पित है”🙏🙏🙏
ऐसी है माँ मेरी कुछ भी साथ हो उसके …अच्छा या बुरा… तो रब की मर्ज़ी समझ कर ह्रदय से स्वीकारतीं है।
किसी बात पर दुखी न होना ..न कोई बात दिल से लगाती है …ऐसा ही होना था क़िस्मत मे ..बस यही बात समझाती है …
मेरी माँ को बहुत इँगलिश बोलनी तो आती नहीं ..मगर फिर भी सिर उठा कर मुझे जीना सिखाती है ..
“फोरगैट दा पास्ट ऐंड मूव ओन“ यही मंत्र वो मुझे सिखाती है पास्ट को गर न भूलोगे तो आगे कैसे बढ़ोगे तुम .. इक सैनिक की तरह तन कर मुझ को फिर बड़े प्यार से समझाती है कभी कभी हाथों को अपने आसमान की ओर फैलाती है फिर आँखे बंद करके यही बात दोहराती है “झोली भरी है मेरे मौला की ..
जब मर्ज़ी होगी तब वो देगा । संभाल न पायेगा तू जब बारिशे होंगी रहमत की .. अपने विश्वास से ही फिर वो .. ढाढ़स मुझे बँधाती है ..
🌹🌹🌹 ऐसी है माँ मेरी 🌹🌹🌹 कर्मकांड नहीं आता उसको .. बस … मीरा बन कर … अपने गिरधर को रिझाती है रब के हर रंग में ख़ुश रहती है वो .. “शुक्र शुक्र .., मेरे मौला का ..”🙏 दिन रात ये आलाप लगाती है .. “हाथ की तो कोई तेरे खींच भी लेगा .. तेरे माथे की छीन सके न कोई “ भोली सी सूरत ले फिर ये भी बात समझाती है .. करने दे तू … उसको अपना काम .. तू अपने काम पर ध्यान दे .. फिर देख.. तेरी मेहनत .. तेरी क़िस्मत कैसे रंग लाती है लाडो से भरी माँ मेरी हर पल मुझ से लाड लडाती है
लेखिका स्मिता ✍️
अन्य खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पे क्लिक करें।
www.bharatiyaswaroop.com
अतुल दीक्षित
सम्पादक मुद्रक प्रकाशक
दैनिक भारतीय स्वरूप (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र से प्रकाशित)
Mob. 9696469699
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता देहरादून, फुटबॉल के प्रति प्रतिस्पर्धा और प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से अपोलो टायर्स द्वारा आयोजित ‘यूनाइटेड वी प्ले’ के चौथे सीज़न के ट्रायल का आयोजन देहरादून में हुआ। ट्रायल में 250 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ी ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 40 का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इस ट्रायल का आयोजन पवेलियन ग्राउंड में किया गया था, जहां देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के युवा उम्मीदवारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस पहल का मकसद देशभर में फुटबॉल के खेल की पहुंच को बढ़ाना और खिलाड़ियों के टैलेंट को विकसित करना है। चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को मैनचेस्टर यूनाइटेड के युवा टीम के साथ ट्रेनिंग, क्लब के दिग्गजों से मिलने और मैच डे का अनुभव मिलेगा।
XER1.jpeg)
YTZI.jpeg)



कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन , कमिश्नर, कानपुर नगर तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल, कानपुर नगर के निर्देशन में कानपुर नगर के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक पर्यटन को बढ़ावा देने एवं छात्र-छात्राओं के मध्य उसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्थापित किए गए युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही के कानपुर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय की 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस यात्रा के दौरान छात्राओं ने अटल घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। कानपुर दर्शन यात्रा में मुख्य रूप से गंगा बैराज, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, इस्कॉन टेंपल, ब्रह्मव्रत घाट, ब्रह्मा जी की खूंटी, लव कुश जन्मस्थली, ध्रुव टीला, नाना राव पेशवा स्मारक पार्क, ग्रीन पार्क स्थित विजिटर्स गैलरी एवं म्यूजियम, मोतीझील स्थित कारगिल पार्क, ओपन जिम एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एरेना पार्क तथा कानपुर विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। साथ में उपस्थित गाइड कार्तिकेय सिंह ने समस्त स्थानो के बारे में छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। कानपुर दर्शन यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में नगर निगम अधिकारी श्री शशांक दीक्षित जी एवं महाविद्यालय प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा।
B7C4.jpg)

3FVT.jpg)