अक्तूबर का महीना और सुहानी हवायों का धीरे धीरे चलना।होटल के लॉन में फूलो की सजावट क़ाबिले तारीफ़ थी और फूलो की सोंधी सोंधी ख़ुशबू हवा मे जैसे घुल कर सारे वातावरण को मदहोश कर रही थी। होटल भी इक पहाड़ी पर, वाह !जहां से चारों ओर पहाड़ ही पहाड़,ढलती हुई शाम और उस पर गाने की धुन बड़ी ही मनमोहक प्रतीत हो रही थी।शाही खानो के स्टालस और उसपर खाने की ख़ुशबू ,मैं उस शादी के माहौल का पूरे मन से आनन्द ले रही थी।बहुत सालों के बाद इंग्लैंड से भारत आई थी,बानी की शादी मे शामिल होने के लिये।बानी मेरी सहेली की
बेटी।हालाँकि शादियाँ इंग्लैंड में भी बहुत अच्छे से होती हैं, मगर इंगलिश टच तो कहीं न कहीं होता ही है।मैं बहुतों से मिलते मिलाते बानी को मिली।बहुत ही प्यारी लग रही थी दुल्हन के रूप में।बानी के पिता का अच्छा कारोबार था तो ज़ाहिर था,शादी भी बड़े ही स्तर पर थी।जो साज सजावट से ही साफ़ दिखाई दे रही थी।मेरे बचपन की सहेली निशा भी मिली।बड़ा अच्छा लग रहा था।खाने की ख़ुशबू मुझे खाने की स्टालस की ओर खींचने लगी।मै और निशा स्टालस की बढ़ रही थी तो पीछे से आवाज़ आई ,बेटा आरूश तुम्हारी ममी कहाँ है ? जा बेटा ,ज़रा बुला कर ला।आरूश अपनी दादी से कह रहा था।दादी इतने लोगों के बीच कहाँ ढूँढू ममी को।अच्छा देखता हूँ शायद शैल आंटी से पास खडी हो।आरूश भागा भागा गया और अपनी ममी स्वाति को बुला लाया।दादी ने स्वाति से कह रही थी।
बहू स्वाति !मेरी खाने की प्लेट तो बना ला ज़रा ,और ये भी देख लेना ,तुमहारे पापा ने खाना खा लिया क्या ?और हाँ सुन ज़्यादा तीखी चीजें मेरी प्लेट मत लाना।सब थोड़ा ही डालना ,बहुत ज़्यादा खाना तो मै खा ही नही सकूँगी ।
इक और आवाज़ फिर सुनाई दी ,जो कह रही थी ! नही पूनम तुम ख़ुद उठो और खुद अपनी प्लेट बना कर लाओ।ये क्या तरीक़ा है पूनम ऐसे तो तुमहारी टाँगें काम करना बंद कर देंगी,और अगर तुम खुद चलोगी तो अपनी पसंद का खाना ,ज़रूरत के मुताबिक़ डाल कर ला सकती हो।बहू तो मर्ज़ी से कुछ भी प्लेट में डाल कर ले आयेगी।वो शायद तुम खाना चाहोगी कि नहीं ,इसी लिये कह रही हूँ ।अभी तुम चल सकती हो ,तो चलना चाहिए न ।इस तरह बच्चों से ऐसे छोटी छोटी बाते की अपेक्षा कंयू करती हो और तुम अपने पति गोयल साहब की भी फ़िक्र क्यों कर रही हो ,देखा नही वो अपने दोस्तों के बीच कितना हंस खेल रहे है ,वो भी खा ही लेंगे अपने दोस्तों के साथ।
तुम बस मेरा हाथ पकड़ो ,मैं चलती हूँ तुमहारे साथ।और पूनम कह रही थी।मैं कहाँ जाऊँगी ,बहू ले आयेगी न अपने आप।मुझ से नहीं चला जाता इतनी भीड़ में।फिर इक ज़ोर से हंसी सुनाई दी।सारी बाते मेरे कानों मे साफ़ सुन रही थी।
मैंने मुड कर देखा तो इक बड़ी उम्र की महिला ,जो आंटी शोभना थी और अपनी सहेली पूनम का हाथ बड़े प्यार से पकड़ कर धीरे धीरे खाना की स्टालस की तरफ़ ले जा रही थी। मुख पर तेज ,आवाज़ मे रोबीलापन था और चाल भी बेमिसाल थी।बड़ा अच्छा लगा ये देख कर कि आंटी शोभना बड़ी उम्र होने के बाद भी उनकी सोच कितनी पाजीटिव है।जब कि हम इन्हें पुरानी पीढ़ी मे गिनते है और उन्हें पुराने ख़यालात वाले समझते है।
मैं खाने की प्लेट ले कर लाईन मे खड़ी थी।वो दोनों महिलायें हमारे पास आई तो मैंने शिष्टाचार निभाते हुए ,लाईन मे उन्हें आगे करना चाहा मगर आंटी शोभना ने बहुत ही प्यार से मुझे धन्यवाद दिया और कहाँ नही बेटा ,आप पहले अपनी प्लेट बनाइये ,हमारी बारी भी आ जायेंगीं जब कि आंटी शोभना के हाथ में भी चलने के लिये छड़ी पकड़ी हुई थी।मैं सोच रही थी ये आंटी जो खुद ठीक से चल भी नहीं पा रही।चेहरे पर पसीने की बूँदें भी चमक रही थी खुद आंटी की उम्र 80 साल के लगभग होगी शायद,मगर अपनी सहेली को कैसे समझा रही थी,और पूनम आंटी उनसे उम्र मे छोटी लग रही थी और यही नही ,निशा बता रही थी मुझे कि शोभना आंटी तो इस उम्र मे भी,इतनी शहर की ट्रैफ़िक होने के बावजूद भी ,खुद अपनी गाड़ी चलाती हैं ।बाहर के सारे काम खुद ही करती है।मैं सोचने लगी मैं आज भी अपनी सासु माँ की खाने की प्लेट लगा कर देती हूँ। कहीं न कहीं हम ही है जो बुजुर्गों को प्रोत्साहित नहीं करते कि वो अपना काम खुद से करते रहे।शोभना आंटी ठीक ही तो कह रही थी कि जब तक जान है।जब तक शरीर मे ताक़त है तब तक हिम्मत करते रहना चाहिए।ये कितनी अच्छी सीख है बुजुर्गों के लिये और हम सब के लिए ।
बहुत लोग ऐसा सोचते भी हैं कि बहू आ गई तो अब सास को बहू पर ज़िम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।दोस्तों मैं खुद ऐसी सोच को सलाम करती हूँ ।बच्चे लाख अच्छे हो फिर भी अपने आप का काम करते रहना चाहिए।इससे शरीर भी चलता रहता है ।मन भी लगा रहता है।हठ करते रहना चाहिए।ये ज़रूरी नही कि आप की उम्र क्या है ज़रूरी ये है कि आप ,किस उम्र की सोच रखते है यू भी खुद से हठ करना ग़लत नहीं है ,ये इक ताक़त है सच में “कुछ लोग चंदन की तरह, ताउम्र खुशबू देते रहते हैं।”
बढ़ती उम्र उन्हें मुरझाने नहीं देती ,क्योंकि वो उम्र को हराना जानते हैं अपनी जवान सोच के साथ।
🙏लेखिका स्मिता
देश प्रदेश
इस वर्ष से नागरिकों के लिए टेली-लॉ सेवा निःशुल्क की जा रही है- किरेन रिजिजू
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष से देश में नागरिकों के लिए टेली-लॉ सेवा नि:शुल्क की जा रही है। टेली-लॉ ने कानूनी सहायता से वंचित व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 1 लाख ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) में उपलब्ध टेली/वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से इसे पैनल अधिवक्ताओं के साथ जोड़कर उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। आसान और सीधी पहुंच के लिए टेली-लॉ मोबाइल एप्लिकेशन (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों) का भी 2021 में शुभारंभ किया गया और यह वर्तमान में 22 अनुसूचीबद्ध भाषाओं में उपलब्ध है। इस डिजिटल क्रांति का लाभ उठाते हुए, टेली-लॉ ने केवल पांच वर्षों में कानूनी सेवाओं की पहुंच के दायरे का 20 लाख से अधिक लाभार्थियों तक विस्तार कर दिया है।

आयोजन के दौरान विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कानूनी सेवाओं के एकीकृत वितरण पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समझौता ज्ञापन सभी के लिए न्याय के उद्देश्य को आगे बढ़ाने और नागरिकों के बीच सबसे व्यापक स्तर के एकीकरण कारक के रूप में कानून के शासन को स्थापित करने की हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समझौता ज्ञापन के प्रावधान के तहत नालसा प्रत्येक जिले में विशेष रूप से टेली-लॉ कार्यक्रम के लिए 700 अधिवक्ताओं की सेवाएं प्रदान करेगा। पैनल में शामिल ये अधिवक्ता अब रेफरल अधिवक्ताओं के रूप में भी कार्य करेंगे और मुकदमेबाजी से पहले के चरण में विवाद से बचने और विवाद समाधान के तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करेंगे। श्री किरेन रिजिजू ने विश्वास व्यक्त किया कि एसोसिएशन कुछ ही समय में 1 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने में भी सहायता प्रदान करेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री किरेन रिजिजू ने विचाराधीन कैदियों की रिहाई के माध्यम से जेलों की भीड़भाड़ कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। नालसा अपने एसएलएसए और डीएलएसए के माध्यम से पहले से ही इस संबंध में विचाराधीन समीक्षा समिति (यूटीआरसी) के जरिए विचाराधीन कैदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता/कानूनी परामर्शदाता उपलब्ध करा रहा है। पिछले वर्ष के दौरान यूटीआरसी की कुल 21,148 बैठकें आयोजित की गईं, जिसके परिणामस्वरूप 31,605 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया।
मंत्री महोदय ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकारियों से विचाराधीन कैदियों को कानूनी परामर्श/सहायता प्रदान करने के अपने प्रयासों को और तेज करने की अपील की ताकि विचाराधीन समीक्षा समिति के समन्वय से अधिक से अधिक विचाराधीन कैदियों को रिहा किया जा सके। उन्होंने उच्च न्यायालयों से इस अवधि के दौरान संबंधित जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में यूटीआरसी की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने की अपील की ताकि जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की अधिकतम संख्या को 15 अगस्त, 2022 से पहले रिहा करने की सिफारिश की जा सके। उन्होंने कहा कि विचाराधीन कैदियों की रिहाई संभव हो सकती है। इस संदर्भ में देखा जा सकता है कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के उत्सव के हिस्से के रूप में भारत सरकार ने पहले ही कैदियों को विशेष छूट देने का फैसला किया है, जिसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
अपने संबोधन के समापन पर श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि न्याय तक पहुंच को भारत के संविधान के तहत निर्धारित हमारे कानूनी ढांचे के एक अभिन्न अंग के रूप में मान्यता दी गई है और इस अवधारणा को साकार करने तथा अब तक किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों और सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता है।
Read More »भारी वर्षा के कारण चमोली जिला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग -07 पर सड़क क्षतिग्रस्त
चमोली जिला में अभूतपूर्व भारी,बारिश, पिछले एक सप्ताह के दौरान 39 मिलीमीटर की औसत वर्षा की तुलना में 79.4 मिलीमीटर की भारी बारिश, ने राष्ट्रीय राजमार्ग -07 के कुछ हिस्सों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, जिस पर तुरंत ध्यान दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। किलोमीटर 398+500 (कर्णप्रयाग) और किलोमीटर 419+900(पुरसारी) के दो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त स्थानों पर भी सावधानी के साथ यातायात बहाल कर दिया गया है एवं ठेकेदार द्वारा सड़क को पूरी चौड़ाई में फिर से उपयोग लायक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
हाल की मीडिया रिपोर्टों में यह आरोप लगाया गया है कि सरकार ने प्रतिष्ठित चारधाम परियोजना के कार्यान्वन के लिए एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को नियुक्त किया है एनएचआईडीसीएल एतद द्वारा यह स्पष्ट करता है कि कोई भी ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार उसकी किसी भी परियोजना में संलग्न नहीं है और उसकी परियोजनाओं के लिए ठेकेदारों का चयन एक निर्धारित उचित प्रक्रिया के बाद किया जाता है। संलग्न कंपनियां केंद्र और राज्य सरकार की बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही हैं।
सड़कों का निर्माण ईपीसी मोड में किया जा रहा है जिसमें निर्माण के बाद भी चार साल तक खामियों को दूर करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। एनएचआईडीसीएल देश में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्ग की अवसंरचना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
Read More »भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अमृत महोत्सव के तहत एक दिन में लगभग 1.25 लाख पौधे लगाए
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया और 114 चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण के माध्यम से एक दिन में लगभग 1.25 लाख पौधे लगाए। दिन भर चलने वाली इस पहल की शुरुआत केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में की गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का लक्ष्य भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में 15 अगस्त 2022 तक 75 लाख वृक्षारोपण करना है। अपने संबोधन में गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वृक्षारोपण एवं पौधरोपण पर ध्यान दे रहा है। इन पौधों की जियोटैगिंग पर भी काफी जोर दिया जा रहा है ताकि इन पौधों की प्रगति एवं वृद्धि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों से आगे आकर इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया ताकि इस वृक्षारोपण अभियान का स्थायी एवं दीर्घकालिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह और एनएचएआई की अध्यक्ष ने भी गाजियाबाद के डासना में आयोजित एक समारोह में पौधे लगाए। अपने संबोधन मेंश्री सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप एक व्यवहारिक एवं टिकाऊ इकोसिस्टम बनाने के लिए काम कर रहे हैं और यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण योगदान देगा।

एनएचएआई की अध्यक्ष श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा कि एनएचएआई न केवल विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क बनाने के लिए लगन के साथ काम कर रहा है, बल्कि पर्यावरण को बनाए रखने की दिशा में भी काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही जल निकायों के पुनर्भरण एवं कायाकल्प के लिए देश भर में वनीकरण और ‘अमृत सरोवर’ के निर्माण पर काफी जोर दिया गया है।

पर्यावरण की स्थिरता का संदेश फैलाने वाले इस अभियान में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, नागरिक समाज के स्थानीय लोगों, गैर सरकारी संगठनों, कॉलेज के छात्रों और महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सक्रिय भागीदारी देखी गई। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत एनएचएआई ने कई पहल की हैं जिनमें वृक्षारोपण अभियान और राष्ट्रीय राजमार्गों के निकट स्थित तालाबों या ‘अमृत सरोवरों’ का निर्माण शामिल है, जोकि जल निकायों को पुनर्जीवित करने और भूजल के स्तर को ऊपर लाने में मदद करते हैं।
Read More »प्रधानमंत्री ने वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने पर देशवासियों को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाने और कोविड -19 वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर देशवासियों की सराहना की है। उन्होंने इस अभियान में डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषियों और उद्यमियों की भावना तथा दृढ़ संकल्प की भी सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया की घोषणा के जवाब में ट्वीट किया:
“भारत ने फिर रचा इतिहास! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है, जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया है। इसने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।
वैक्सीन की शुरुआत से ही, भारत के लोगों ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाया है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषियों और उद्यमियों ने पृथ्वी को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं।”
Read More »35 साल देश की शानदार सेवा करने के बाद आईएनएस सिंधुध्वज सेवामुक्त
आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल की शानदार अवधि तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार, 16 जुलाई 2022 को भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया। इस समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि थे। इस डीकमीशनिंग कार्यक्रम में कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत) समेत 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स, कमिशनिंग सीओ और 26 अनुभवी कमीशनिंग क्रू ने हिस्सा लिया।UUWK.jpeg)
इस पनडुब्बी के शिखर पर एक भूरे रंग की नर्स शार्क चित्रित है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र में हमारी ध्वजवाहक। जिस प्रकार इसके नाम से पता चलता है, सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी। इस पनडुब्बी को श्रेय जाता है कि कई चीजें इसने पहली बार कीं। जैसे, हमारे स्वदेशी सोनार यूएसएचयूएस, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुकमणी और एमएमएस, जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टॉरपीडो फायर कंट्रोल सिस्टम का परिचालन इस पर ही हुआ। सिंधुध्वज ने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल के साथ मेटिंग और कार्मिक स्थानांतरण का काम भी सफलतापूर्वक किया, और ये इकलौती पनडुब्बी है जिसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इनोवेशन के लिए सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस पारंपरिक समारोह को सूर्यास्त के समय आयोजित किया गया। बादलों से घिरे आसमान ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया जब डीकमिशनिंग ध्वज को उतारा गया और 35 साल की शानदार गश्त के बाद इस पनडुब्बी को सेवामुक्त कर दिया गया।
Read More »प्रधानमंत्री ने पी. वी. सिंधु को अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने पी. वी. सिंधु को अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने यह भी कहा है कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगी।
केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;
“मैं @Pvsindhu1 को अपना पहला सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर से अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और सफलता हासिल की है। यह देश के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगी।”
Read More »प्रधानमंत्री 18 जुलाई को एनआईआईओ सेमिनार ‘स्वावलंबन’ को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई, 2022 को शाम 4:30 बजे डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में एनआईआईओ (नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन) सेमिनार ‘स्वावलंबन’ को संबोधित करेंगे।
आत्मनिर्भर भारत का एक प्रमुख घटक रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। इस प्रयास को आगे बढ़ाने के क्रम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान ‘स्प्रिंट चैलेंज’ का अनावरण करेंगे, जिसका उद्देश्य भारतीय नौसेना में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में, एनआईआईओ ने रक्षा नवाचार संगठन (डीआईओ) के साथ मिलकर भारतीय नौसेना में कम से कम 75 नई स्वदेशी प्रौद्योगिकियों/उत्पादों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस सहयोगी परियोजना का नाम स्प्रिंट (आईडेक्स, एनआईआईओ और टीडीएसी के माध्यम से आर एंड डी में उत्कृष्टता को समर्थन देना) है।
सेमिनार का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय उद्योग और शिक्षाजगत को इस कार्यक्रम से जोड़ना है। दो दिवसीय सेमिनार (18-19 जुलाई) उद्योगजगत, शिक्षाजगत, सेना और सरकार के प्रतिनिधियों को रक्षा क्षेत्र के लिए विचार-विमर्श करने और सिफारिशों देने के लिए एक साझा प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। नवाचार, स्वदेशीकरण, आयुध और विमानन विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार के दूसरे दिन सरकार के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र में आउटरीच पर चर्चा की जाएगी।
Read More »नेशनल मीडिया क्लब के “मैंगो फेस्टिवल” में छाया मोदी आम
यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया उदघाटन ।
महोत्सव में हर आम और खास ने शिरकत किया।
कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, इंसान के हाँथ की बनाई नही खाते हम आम के मौसम में मिठाई नही खाते, यह पंक्तियां नेशनल मीडिया क्लब के मैंगो फेस्टिवल पर सटीक बैठती है , इस मैंगो फेस्टिवल का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुँची उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने फीता काटकर किया । कानपुर के प्रमिला सभागार में आयोजित इस मैंगो फेस्टिवल में मंत्री , सांसद , विधायक , उद्योगपति , आलाअधिकारी समाजसेवियों के अलावा और नामचीन हस्तियों का तांता लगा रहा । इस कार्यक्रम में लगभग 300 से ज्यादा प्रजातियों के आम की प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमें मोदी आम मेहमानों में आकर्षण का केंद्र बना । जिसके बाद कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने मोदी आम को बेस्ट मैंगो के खिताब से नवाज़ा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य के अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय गंगवार, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस महोत्सव की जमकर तारीफ की ।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने इस खास आम महोत्सव की जमकर तारीफ़ की । उन्होंने कहा कि देशभर में उन्होंने अब तक अनगिनत पार्टी देखी , लेकिन इस मैंगो पार्टी में आकर एक अलग एहसास हुआ । उन्होंने कहा कि मैंने अपने कई साथियों से सुना कि उन्हें इस मैंगो पार्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है, ऐसे आयोजन देश मे होना एक अलग एहसास कराता है ।
इस दौरान राज्यमंत्री संजय गंगवार ने नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक व सहारा समय के समूह संपादक रमेश अवस्थी की जमकर तारीफ करते हुए कहा की यह फेस्टिवल अपने आप में एक अलग छटा बिखेरता है । उन्होंने इस आम महोत्सव के लिए आयोजकों को बधाई दी साथ ही कहा कि कृषि प्रधान देश में कृषकों की फसल को इतना बड़ा प्लेटफार्म देना काबिले तारीफ है। वहीं उत्तरप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ल ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब की आम पार्टी का सभी को एक साल तक इंतजार रहता है। क्योकि यह अन्य आयोजनों से अलग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि मैं इस आयोजन का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करती हूँ, ऐसा आयोजन जिसमे देश प्रदेश व कानपुर नगर के कई नामचीन हस्तियों का एक साथ होना इस आयोजन को अति ख़ास बनाता है, मैं ऐसे आयोजन में आकर और आमो की इतनी प्रजातियों को देखकर महसूस करती हूँ कि ये सच मे खास लोगों की आम पार्टी है। वहीं आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्री राम जी ने मैंगो फ्रेस्टिवल में आम की प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की, उन्होंने प्रदर्शनी में आये हुए किसानों का भी उत्साहवर्धन किया ।
वहीं नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक और सहारा समय के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने आये हुए मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का मकसद किसानों की मेहनत से जनता को रूबरू कराना तो है साथ ही आम जनमानस को पता चले कि हमारे देश का किसान कितनी मेहनत करके उन्हें स्वाद और शक्ति उत्पन्न करने वाले फल और अनाज पैदा करता है । उन्होंने कहा कि आम का स्वाद तो सभी को लुभाता है लेकिन इसकी गुठलियां भी कारगर होती है ।
नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष और मैंगो फेस्टिवल के आयोजक सचिन अवस्थी के ने बताया कि पार्टी का मकसद लोगो को आम की प्रजतियो से अवगत करना था । उन्होंने कहा की देश में 700 ज्यादा प्रकार के आम उपलब्ध है । जिनमे से 300 से अखिक आम के प्रकार इस प्रदर्शनी में मौजूद है ।
इस कार्यक्रम के दौरान संगीत लहरियों ने भी भक्ति व फिल्मी गीत संगीत से कार्यक्रम में चार चाँद लगाए । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, एमएलसी सलिल विश्नोई , विधायक सुरेंद्र मैथानी , जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण , पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया , वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, प्रकाश पाल, पंजाबी अकादमी के चेयरमैन गुरविंदर सिंह छाबड़ा , गुरु सिंह सभा के हरविंदर सिंह लार्ड , सुखविंदर सिंह लाडी, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज , महामंत्री वीरेश त्रिपाठी , महामंत्री संतोष शुक्ला , दक्षिण की भाजपा जिलाध्यक्ष बिना आर्या पटेल , महामंत्री शिवराम सिंह , क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी , भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू , पूर्व जिला अध्यक्ष नवाब सिंह ,राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अवस्थी, पार्षद नवीन पंडित, पार्षद संदीप जायसवाल, पूनम द्विवेदी समेत सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे । वही समाजवादी पार्टी से विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी, पूर्व विधायक सतीश निगम, वीरेंद्र शुक्ला, महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू मौजूद रहे । जबकि प्रशानिक महकमें से जॉइन कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, एडीसीपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी प्रमोद कुमार, डीसीपी विजय ढुल, केडीए सचिव शत्रुघन वैश्य , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता , कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ विनय कृष्णा, डॉ राकेश वर्मा समेत दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे ।
वहीं डेन केबिल नेटवर्क के डायरेक्टर संजीव दीक्षित , कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित , उधोगपति विजय कपूर, आईआईए अध्यक्ष आलोक , महाराज शिवाकान्त शास्त्री महाराज, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी , चरनजीत सिंह बंटी आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत कर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड सरसोल की ग्राम पंचायत महुआ गांव एवं तिलशहरी बुजुर्ग का निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड सरसोल की ग्राम पंचायत महुआ गांव एवं तिलशहरी बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बी एस ए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है अभी तक ओवरहेड टैंक पानी की टंकी का डिजाइन और ड्राइंग ही आईआईटी बीएचयू से अनुमोदित नहीं कराया गया है और जिन गलियों के अंदर खुदाई करके पाइप लाइन डाली गई है उन गलियों को सही नहीं कराया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए गए कि संबंधित कंपनी को पत्र लिखना सुनिश्चित करें। सोलर पैनल की स्थापना का कार्य भी अभी तक नहीं किया गया है निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराएं तथा सोलर पैनल की स्थापना करवाएं। इसकी देखरेख के लिए कंपनी के द्वारा बताया गया कि 10 साल तक इसका वार्षिक मेंटेनेंस किया जाएगा इसके उपरांत परियोजनाएं ग्राम पंचायत को हस्त गत कर दी जाएंगी।
मौके पर पंप हाउस का निर्माण हो रहा था जो अभी प्रारंभिक अवस्था में ही है। निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही इसको भी पूर्ण कराया जाए।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर