उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जीवंत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के माध्यम से देश के भीतरी इलाकों में जड़ें जमा रही उद्यमी संस्कृति का पूरी तरह से लाभ उठाने का व्यापार और उद्योग निकायों से आह्वान किया है। उन्होंने इन नए उद्यमियों को सहारा देने और उन्हें अपनी क्षमता को विकसित करने में सहायता प्रदान करने का भी आह्वान किया है।
आज नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के 117वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने उन्नतिशील भारतीय स्टार्टअप क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा कि 75,000 से अधिक की संख्या के साथ भारतीय व्यापार परिदृश्य में अब कई गेम चेंजर स्टार्टअप हैं।
गौरतलब है कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था में एक युगांतरकारी परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। श्री धनखड़ ने पर्याप्त कौशल उन्नयन द्वारा भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश का पूरी तरह से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब हम सभी की पूरी क्षमता और प्रतिभा को सामने लाने में मदद करते हैं तो यह सामाजिक हितों की सबसे बेहतर सेवा होती है।
सत्र के विषय “इंडिया@75: सेलिब्रेटिंग इंडियाज परसूट फॉर सेल्फ रिलायंस” का उल्लेख करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक तरह से हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक सदी पहले स्वदेशी आंदोलन का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज आत्म-केंद्रित होने की नहीं है, अपितु यह विश्व समावेशी है और कोविड महामारी के दौरान 100 से अधिक देशों को चिकित्सा आपूर्ति इसका मात्र एक उदाहरण है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह सरकार के साथ-साथ उद्योगों का भी दायित्व है कि वह मानव संसाधनों विशेष रूप से युवा जनसांख्यिकी का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” केवल सरकार तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके लिए व्यापक प्रयासों का आह्वान किया गया है।
हाल ही में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह भारतीय उद्योग, हमारे मेहनती किसानों, हमारे श्रमजीवी श्रमिकों, कारीगरों और हमारे प्रर्वतक वैज्ञानिक के लिए एक गौरव का विषय है।
इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष श्री प्रदीप मुल्तानी, पीएचडीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री साकेत डालमिया, पीएचडीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल, पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 28 सितंबर भारतीय स्वरूप, संवाद सूत्र सुभाष मिश्र, नवरात्रि के दिनों में माता की चौकी और माता रानी का भव्य जागरण देखने को तो हर जगह जगह होता है मां शारदे द्वितीय ब्रह्मचारिणी देवी का विगत कई वर्षों से भव्य जागरण श्याम नगर के सी ब्लॉक चौबे चौराहा स्थिति मैं आयोजित किया जाता आ रहा है जिसमें की माता रानी की दरबार के अलावा उनकी गुफा के अंदर माता के रूप में उनकी पिंडी के रूप में विराजमान थी जन जागृति युवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि करो ना काल के 2 वर्ष के बाद इस वर्ष माता रानी मनमोहक झांकियों की सजावट देखने को मिली सेवादार अतुल दिक्षित ( संपादक) संदीप तिवारी, कैलाश मिश्र, वरुण यादव, आशीष गुप्ता, सौरभ शुक्ला सूबेदार पांडे, आनंद पांडे, संतोष गुप्ता ने मंच का संचालन किया
कानपुर 28 सितंबर संवाद सूत्र सुभाष मिश्र, आज डेंगू के बीच प्रकोप से बचने के लिए मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा वेंटिलेटर पर होम्योपैथिक दवाएं ही कर रही है चमत्कार अब नहीं होगी किसी की करो ना डायरिया एवं वायरल फीवर से मौत डॉ हेमंत मोहन एवं डॉ आरती मोहन का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया के दौरान होम्योपैथिक दवाई लेने से मजबूत होते हैं! लीवर फेफड़े किडनी एवं हृदय होम्योपैथी दवाएं रोग का उपचार करती हैं! आरोग्य धाम का संकल्प है!अब किसी की नहीं होगी मौत आरोग्य धाम ग्वालटोली से उमड़े डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीज दिखाने आ रहे हैं! आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर में हेमंत मोहन ने बताया डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीज के पेन किलर ले लेता है! तो उसकी सायनोवियल में ब्रेन में सूजन आ जाती है आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं आरोप धाम की वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर आरती मोहन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा विगत कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की वृद्धि देखी गई है शहर ही नहीं आसपास के जिलों में आरोग्यधाम में डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीज दिखाने आ रहे है! ऐसे में जब मरीज पेन किलर लेना बंद करता है तब उसके जोड़ों में जकड़न आ जाती है तथा उसका चलना फिरना दुबर हो जाता है इस स्थिति में लक्षणों पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाई लेने से इस दर्द का एवं चिकनगुनिया का समूल नाश किया जा सकता है! डेंगू हेमोरेजिक फीवर की कंडीशन में जब सोडियम एवं पोटेशियम का बैलेंस शरीर में बिगड़ जाता है एवं मरीज का दिमाग संतुलन से बाहर हो जाता है तब भी होम्योपैथिक दवाएं चमत्कारिक परिणाम देती हैं यह जानकारी जनहित में डॉक्टर हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन ने दी!
कानपुर 25 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा पीएसआईटी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 54वें स्थापना दिवस समारोह में उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सकारात्मक कार्यों तथा कुशल नेतृत्व हेतु गौरवमयी सम्मान *’गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’* कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें सांसद राज्यसभा, डॉ सुधांशु त्रिवेदी व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। महाविद्यालय को यह पुरस्कार निरंतर दूसरे वर्ष प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, प्रो. के एन मिश्रा व महाविद्यालय प्राचार्या, प्रो. सुनंदा दुबे तथा प्रबंधतंत्र कैथवास नवीन एनएसएस वॉलिंटियर्स को दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक एवं अन्य गणमान्य लोगों में प्रति कुलपति प्रो अवस्थी जी, निदेशक, महाविद्यालय विकास परिषद, प्रो. आर के द्विवेदी जी कुलसचिव, डॉ अनिल यादव जी, एनएसएस के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्याम मिश्रा एवम् PSIT प्रबंधतंत्र से वाइस प्रेसिडेंट श्री अभिजीत जी व समस्त महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कानपुर 25 सितंबर संवाद सूत्र सुभाष मिश्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा रखते हुए गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय में आज लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह और सूती मिल मजदूर यूनियन के संयोजक राजू ठाकुर के साथ सैकड़ों की तादात में कर्मचारियों में जिनमें महिलाएं भी नारे लगाते हुए पांडव नगर स्थित कार्यालय पहुंची! जहां पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मजदूरों को भरोसा जताते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गए ज्ञापन को लखनऊ जाकर विशेष रूप से मुख्यमंत्री को हालात से अवगत कराऊंगा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के द्वारा रोजगार गारंटी योजना और तमाम वही योजनाएं जिनके आप लोग पात्र हैं! उनके फार्म कैंप के माध्यम से भरे जाएंगे! विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कर्मचारियों के पीड़ित परिवार जनों को भरोसा जताते हुए कहा कि आपको 40 माह के वेतन और 4 साल का बोनस समेत ग्रेजुएटी और छुट्टी के नकदीकरण के बकाया भुगतान के लिए सड़क से सदन तक प्रयास करेंगे पीपी एक्ट के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हुए उन्होंने नए सर्किल रेट के आधार पर मूल्यांकन करते हुए डैमेज चार्ज लगाकर 211 लोगों को नोटिस दी गई थी जिससे घबराकर मजदूरों के परिवार जन भयभीत हैं प्रकरण को विधायक मैथानी ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन कराएंगे जो एक कैंप के माध्यम से होगा जिसमें जो पात्र होंगे उन्हें उक्त योजना के तहत आवास दिलाएंगे!ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से श्री अजय सिंह,राजू ठाकुर, राशिद अली, ज्ञान सिंह,भानमती, सरिता अवस्थी,मनोज,अरुण तिवारी गुड्डन,विद्यासागर शुक्ला,काशीनाथ यादव शिवेश,संतोष अवध राज जोगिंदर सिंह ‘राणा आदि लोग मौजूद थे!
