*_कानपुर ब्रेकिंग_*
*_पुलिस आयुक्त के निर्देश के अनुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा की जा रही स्थिति की निगरानी….._*
*_सभी डीसीपी अपने अपने ज़ोन में सम्भाल रहे है व्यवस्था,स्वयं भ्रमणशील…._*
*_सभी थाना प्रभारी निरिक्षक तथा सभी पुलिस अधिकारियों को फ़ील्ड में बने रहने के दिए निर्देश , तद्नुसार सभी स्वयं पुलिस बल के साथ फ़ील्ड में है मौजूद…._*
*_सभी को अगले आदेश तक के लिए अलर्ट मोड में बने रहने का निर्देश….._*
*_एलआईयू ,पुलिस युवा मित्र तथा सिविल डिफ़ेंस को सूचना संग्रहण तथा सूचना प्रबंधन के लिए लगाया गया….._*
*_सभी महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है विशेष निगरानी…_*
*_पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर सभी जगह मुस्तैदी के साथ कर रही लगातार निगरानी….._*
@@@@@
लखनऊ- कालिदास मार्ग (CM आवास) पर मीडिया कर्मियों का जाना प्रतिबंधित
सुरक्षा का हवाला देकर लगाया गया प्रतिबंध
मीडिया कर्मी किसी भी मंत्री के आवास नहीं जा सकेंगे
कालिदास मार्ग पर केशव प्रसाद मौर्य, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना,सूर्य प्रताप शाही,नंद गोपाल नंदी के हैं आवास
*बड़ी खबर*
हत्याकांड की रिपोर्ट कॉपी डीजीपी ने सीएम को सौपी
सीएम योगी 2-2 घंटे में ले रहे मामले की अपडेट
सभी पुलिसवालों को सीएम योगी का सख्त निर्देश
प्रदेश में लॉ-एंड – ऑर्डर मेंटेन रखे, आम जनता ना हो परेशान
*प्रयागराज*
अतीक और अशरफ को आज ही किया जा सकता है सुपुर्द-ए-खाक
सारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम शुरू
दोनों की बॉडी परिवार को सौपने पर अभी फैसला नहीं
*प्रयागराज*
जिगाना पिस्टल से की गई अतीक और अशरफ की हत्या
तुर्किए में बनती है हत्या में इस्तेमाल पिस्टल
जिगाना पिस्टल भारत में है पूरी तरह प्रतिबिंबित
5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही पिस्टल की कीमत
*लखनऊ*
सीएम आवास पर लगातार मीटिंग जारी
सुबह 7 बजे से लगातार चल रही है बैठक
बैठक में सभी आलाधिकारी लगातार मौजूद
अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सीएम आवास की सड़कें बंद की गई
5 कालिदास मार्ग पर सीएम आवास पर बैठक जारी
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 16 अप्रैल भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज स्थित प्रो निनान अब्राहिम ऑडिटोरियम में “लोकतंत्र में चुनौतियां” विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के सभापति और कॉलेज के पूर्व छात्र सतीश महाना ने कहा कि देश में लोकतंत्र के सामने निरक्षरता, गरीबी, जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार आदि की अभी भी चुनौतियां हैं उन्होंने कहा लोकतंत्र की सफलता के लिए साक्षरता बहुत जरूरी है, माहना क्राइस्ट चर्च कॉलेज मे एलुमिनाई एसोसिएशन के विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे, उन्होंने आगे कहा कि हिनुस्तान में निरक्षरता को दूर करना किसी चुनौती से कम नहीं,

कानपुर 12 अप्रैल, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के परामर्श केंद्र तथा स्कूल साइकॉलजी द्वारा ” पायस विजन काउंसलिंग सेंटर ” इस 11.04.2023 के साथ मिलकर दिनांक 11.04.2023 को एक द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय था ,” व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य” । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ दीप प्रज्वलन के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो॰(डॉ॰) सुमन ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए यह विषय छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी है जिसके द्वारा वे अपने व्यक्तित्व का विकास कर के भविष्य के लिए स्वयं को तैयार कर सकती हैं ।इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा हम छात्राओं मैं विभिन्न कौशलों को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं । इसके बाद मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका सहाय ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसके लिए हम कभी भी व्यवहारिक कौशलों या सॉफ्ट स्किल्स को अर्जित करके स्वयं को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम में इसके बाद प्रोफेसर गार्गी यादव वोकेशनल कोर्स इंचार्ज ने वोकेशनल कोर्स को नई शिक्षा प्रणाली में शामिल करने के महत्व को बताया lइसके बाद पायस विजन सेंटर से आई हुई टीम ने छात्राओं को विभिन्न तरीकों से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने तथा और बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया और उन्हें यह भी बताया और कैसे विभिन्न परिस्थितियों में हम अपने गुणों और कौशलों को प्रदर्शित कर सकते हैं।
विशेष संवाददाता, कोपरगंज स्थित कपड़ा बाजार में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार एवं बाजार में काम करने वाले कमर्चारियों के बच्चों की शिक्षा में कसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके संबंध में आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड के कोऑडिनेटर, यूपी बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा , विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार , प्रधानाचार्य एसोसिएशन, विभिन्न औधोगिक संगठनों व संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारी संगठनों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिए –
कानपुर 31मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स कॉलेज, कानपुर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक दिवसीय सामुदायिक नेत्र एवम दंत जांच शिविर का आयोजन कनिका हॉस्पिटल एवं शिव नेत्रालय के सहयोग से किया गया।
इस शिविर में डॉ.सौरभ यादव, डॉ.शिवम शर्मा, डॉ दीक्षा पंत ने छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की। डॉक्टर्स के द्वारा उन्हें आंखों से संबंधित रोग मोतियाबिंद, दृष्टि दोष आंखों में ड्राइनेस, खुजली तथा दांतों से संबंधित रोग सेंसटिविटी, केविटी, दांत दर्द, पायरिया, टेढ़े दांत आदि की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा मुफ्त दवाएं व चश्में भी वितरित किए गए। शिविर में टेक्निकल स्टाफ यश का सहयोग रहा। इस शिविर में 200 से ज्यादा व्यक्तियों के नेत्रों एवं दांतो का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों के द्वारा खान-पान एव योग की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा जी ने किया। परीक्षण शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने किया l डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉक्टर श्वेता, डॉ विनीता श्रीवास्तव, श्री कृष्णेंद्र कुमार व लैब सहायक अनुराधा चंदेल का विशेष योगदान रहा l सिमरन, योगिता, मुस्कान, शिखा व नंदिनी समेत सभी वॉलिंटियर्स ने ने शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं जांच कराने में सहयोग प्रदान किया।
कानपुर 30 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, प्रदेशीय रोवर रेंजर समागम जो कि इलाहाबाद में कल संपन्न हुआ वहां एस.एन सेन महाविद्यालय की रेंजर्स टीम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय को प्रतिनिधित्व करते हुए ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम इस प्रकार है गणवेश (यूनिफॉर्म ) – प्रथम स्थान , प्रश्नोत्तरी ( क्विज) – प्रथम स्थान , लोकनृत्य – प्रथम स्थान, सेंड स्टोरी – प्रथम स्थान , रोल प्ले- द्वितीय स्थान, झांकी – द्वितीय स्थान, निबंध- द्वितीय स्थान , वाद विवाद – प्रतियोगिता द्वितीय स्थान, नाटक – तृतीय स्थान, माइंड गेम्स – तृतीय स्थान। महाविद्यालय ने पहली बार प्रादेशिक स्तर पर रेंजर टीम ने प्रतिभाग कर के तृतीय स्थान हासिल किया था ।महाविद्यालय के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये प्रतियोगिताएं प्रातः 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलती थी ,जिसमें अपने महाविद्यालय की रेंजर्स ने कुल 18 प्रतियोगिताओं में पूरी शक्ति के साथ प्रतिभाग करते हुए अपना सर्वोत्तम दिया। मैं अपने महाविद्यालय के प्रबंधक तंत्र एवं प्राचार्य महोदय का हृदय से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने समय-समय पर मुझे ना केवल दिशा निर्देश दिया वरन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते रहे। रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रीति पांडे के मार्गदर्शन में सारे कार्यक्रमों में अपना सर्वोत्तम प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के सचिव एवं प्राचार्य प्रभारी एवं सभी को बधाई दी।