Breaking News

कानपुर

पी.एम. विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर एन.एस.टी.आई. लाभार्थी विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र एवं लोन वितरण-

कानपुर नगर, दिनांक 20 सितम्बर, 2024 (सू0वि0) एन.एस.टी.आई. गोविंद नगर, कानपुर मे पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह मे मा0 उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0, ब्रजेश पाठक द्वारा लाभार्थी विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र एवं सस्ती ब्याज दर एक लाख रूपये के ऋण से सम्बन्धित कागज़ात प्रदान किए गए। मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटों प्रदान कर पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के प्रभारी एवं उप महानिदेशक अनिल कुमार द्वारा किया गया। मा0 विधायक गोविंद नगर सुरेन्द्र मैथानी तथा मा0 विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार का सम्मान संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष एम0 कुमारवेल तथा उप निदेशक मुरारी लाल रस्तोगी द्वारा एवं कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का सम्मान अनिल कुमार द्वारा किया गया। इसके पूर्व पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर वर्धा, महाराष्ट्र मे मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री मा0 जयंत चौधरी जी की उपस्थिती मे आयोजित समारोह को स्क्रीन लगाकर संस्थान के ए.वी. हाल मे मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपस्थित विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित विश्वकर्माओं एवं संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।

मुख्य अतिथि मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि पूर्व मे समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले विश्वकर्माओं की अनदेखी की गयी परंतु मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन मे इस ओर विशेष ध्यान दिया गया है तथा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना जैसी योजना को साकार करने का कार्य किया गया है, जिसके कारण आज अपने-अपने क्षेत्र मे पारंगत पारम्परिक शिल्पकारों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण निःशुल्क रूप से प्रदान कर एवं उच्च स्तरीय निःशुल्क टूल किट देकर उनके कौशल को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कौशल विकास देश की अर्थव्यवस्था मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
समारोह मे कुल 33 लाभार्थी विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 03 विश्वकर्माओं सूरज कुमार, शिव कुमार तथा आशीष कुमार को सस्ती ब्याज दर एक लाख रुपये के ऋण से संबन्धित कागज़ात भी प्रदान किए गए। पी0एम0 इस अवसर पर पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के ब्रांड एम्बेस्सेडर सुनील नारंग, अवधेश सोनकर तथा सुनील बजाज सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि पाण्डेय द्वारा किया गया।

Read More »

डी जी में “स्वच्छता ही सेवा रैली” एवं सफाई अभियान

भारतीय स्वरूप संवाददाता 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की तथा रैली निकाल कर महाविद्यालय की अन्य छात्राओं, कर्मचारियों तथा सामान्य नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतल, रैपर , पाउच, पॉलिथीन, टेट्रा पैक आदि को कलेक्ट करके कानपुर स्मार्ट सिटी , नगर निगम के कर्मचारियों को लगभग 50 किलोग्राम कूड़ा निस्तारण हेतु सौंपा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ज्योत्सना पांडे, डॉ सुषमा शर्मा, आकांक्षा यादव, अंतरा कश्यप, ज़ारा, ऐमन नूर, प्रिया समेत समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में कल 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Read More »

डॉ. शैली बिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय स्वरूप संवाददाता डॉ. शैली बिष्ट निदेशक कैरियर दिशा को महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ, नोएडा परिसर के सम्मानित कुलपति, प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. रतीश गुप्ता के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमयूआईटी में कॉर्पोरेट मामले, और एक्सिस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कानपुर के महानिदेशक कर्नल (डॉ.) जाहिद सिद्दीकी। पुरस्कार समारोह रविवार, 15 सितंबर, 2024 को शिक्षक सम्मेलन और सम्मान समारोह के दौरान डीएनजी द ग्रैंड में हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले 150 से अधिक प्राचार्यों और शिक्षाविदों के बीच होना सौभाग्य की बात थी, सभी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध थे और पैनल चर्चा में भाग लेते थे। साथ में, हम #InnovateInEducation और #FosterLifelongLearning के लिए प्रयास करते हैं। निरंतर समर्थन और मान्यता के लिए धन्यवाद!

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसमें एनएसएस इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में स्वच्छता को लेकर दुकानदारों और राहगीरों को जागरूक किया एवं सड़कों और बाकी जगहों से प्लास्टिक को इकट्ठा किया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा 12 किलो प्लास्टिक से अधिक प्लास्टिक को एकत्रित किया गया | तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सेक्रेटरी प्रो. जोसेफ डेनियल द्वारा बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के विषय पे बच्चों को जागरूक किया गया | और आज के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चो को प्रोत्साहित किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता जैस्मिन लाल के साथ डॉ हिमांशु दीक्षित , डॉ आशीष कुमार दुबे , डॉ आशीष ओमर, डॉ पारुल गुप्ता , डॉ नाजिर हुसैन खान के साथ एनएसएस प्रमुख आर्यन जायसवाल और आयुष कुमार भारती का अहम योगदान रहा

Read More »

एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से दिनांक 19.09.2024 दिन बृहस्पतिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन एवं बैंक प्लस से आई हुई टीम ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया इस प्लेसमेंट ड्राइव में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट्स- सभी विषयों के 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया एवं साक्षात्कार दिया। चयन के पश्चात छात्र छात्राओं की नियुक्ति कानपुर नगर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के बैंकों/ ऐन.बी. एफ. सी. (एक्सिस बैंक/ ऐच डी ऐफ सी बैंक/कोटक बैंक आदि) में की जाएगी। बैंक प्लस से आई हुईएस टीम के इंचार्ज श्री गगन सिंह ने बताया कि जिन छात्राओं का चयन इस प्लेसमेंट ड्राइव में नहीं हो पाएगा वे ट्रेनिंग के लिए बैंक प्लस के संस्थान में सकेंगे । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सुमन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं का सर्वांगीण विकास करते हैं और इससे वे आर्थिक एवम बौद्धिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज प्रो.गार्गी यादव,प्रो. निशा वर्मा, डॉ, कोमल सरोज , डॉ श्वेता रानी एवं समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज, में हिंदी दिवस आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। मंच पर विभाग के ही प्रोफेसर डॉ अरविंद सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जोसेफ डेनियल अध्यक्ष की भूमिका में रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर जोसेफ डेनियल ने कहा की हिंदी को ज्ञान की भाषा बनाए जाने के साथ-साथ अनुवाद की भाषा बनाया जाना भी जरूरी है।फैरी सिद्दीकी, विख्यात दुबे, नेहा अवस्थी ने अपने विचार हिंदी भाषा के संवर्धन व प्रसार के लिए व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के तौर पर एसोसिएट प्रोफेसर अवधेश मिश्रा ने बताया कि हिंदी एक गतिमान भाषा है यह यह मेल-जल के माध्यम से ही अपना संवर्धन करती है। सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता में ऋतिक पाल ने प्रथम, अंजलि सचान ने द्वितीय, रम्शा नाज ने तृतीय तथा प्रज्ञा भाटिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, इसी प्रकार पत्र लेखन प्रतियोगिता में सहस्त्रांशु मिश्रा ने प्रथम ,विख्यात दुबे ने द्वितीय,फैरी ने तृतीय तथा सची और उन्नति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।धन्यवाद ज्ञापन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरुणेश शुक्ल ने किया, संचालन एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र सहस्त्रांशु मिश्र ने किया। शोध विद्यार्थी अर्जित पांडे बरखा सिंह प्रवेश सिंह, पल्लवी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

गंगा बैराज के माध्यम से गंगा नदी की जल धारा प्रवाहित होने के कारण गंगा नदी कानपुर नगर की आबादी से सटकर बह रही

कानपुर 18 सितम्बर (सू0वि0) अधिशासी अभियन्ता, बैराज, निर्माण खण्ड-2, कानपुर, पंकज गौतम ने बताया कि कानपुर नगर में गंगा बैराज के माध्यम से गंगा नदी की जल धारा प्रवाहित होने के कारण गंगा नदी कानपुर नगर की आबादी से सटकर बह रही है। गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप बैराज के नीचे गंगा नदी के बॉये तट पर स्थित ग्राम लोधवा खेड़ा (चौनपुरवा, धारमखेड़ा, देवनीपुरवा, नई बस्ती, मंगलपुरवा बड़ा, मंगलपुरवा छोटा, पहाडीपुर), कटरी शंकरपुर सराय (ग्राम गंगा बैराज नई बस्ती, नत्थापुरवा, रामनिहालपुर, मेघनपुरवा, कल्लूपुरवा) एवं उन्होंने कच्ची मडैया ग्रामों के लोगों और दॉये तट पर किनारे बसे हुये लोगों को एतद्वारा सूचित किया है कि आगामी दो दिवस में गंगा बैराज पर गंगा नदी का जल स्तर चेतावनी बिन्दु/स्तर 114.00 मीटर के ऊपर हो जाने की सम्भावना है।
उन्होंने उक्त ग्रामों/टोलों के नागरिकों से अपेक्षा है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और समय रहते तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जायें।

Read More »

जनपद के 1079 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को मिले आवास*

जनपद के 1079 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को मिले आवास

कानपुर नगर, दिनांक 17 सितम्बर, 2024 (सू0वि0) मंत्री उच्च शिक्षा/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर नगर योगेन्द्र उपाध्याय जी ने परशुराम वाटिका में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात प्रमिला सभागार, नगर निगम, मोतीझील में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया, इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के भुनेश्वर, उड़ीसा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधामंत्री जी के नेतृत्व में आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं अल्प आय वर्ग, मध्यम वर्ग के लोगों के सपनों को पूरा करने हेतु पक्का मकान, 01 करोड़ शहरी गरीब लोगों का बनाया जायेगा, जिसमें कुल 10 लाख करोड़ का व्यय लोगा एवं मध्यम वर्ग के परिवार जिसमें 2.30 करोड़ सरकार सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अगले 05 वर्षों में 01 करोड़ आवास बनाये, किराये पर दिये जायेंगे। ब्याज में छूट की सुविधा देकर ऋण पर किफायती आवास का निर्माण कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सफाई कर्मी, पीएम स्वनिधी के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, आगंनबाडी वर्कर, बिल्डिंग मिस्त्री अथवा अन्य निर्माण के मजदूर, मलिन बस्ती में निवास करने वाले छुग्गी झोपडी वाले लक्षित समूह है।

*जनपद में कुल स्वीकृत 32 हजार 528 आवासों के सापेक्ष 30 हजार 957 आवास हुए पूर्ण*

जनपद कानपुर नगर में अगस्त 2024 तक कुल स्वीकृत 32 हजार 528 आवासों के सापेक्ष 30 हजार 957 आवास पूर्ण हो चुके है। इसमें से बीएलसी एन (सूडा) द्वारा लक्ष्य 10871 के सापेक्ष 10574 आवास बनाये गये। एएचपी (कानपुर विकास प्राधिकरण) द्वारा लक्ष्य 15249 के सापेक्ष 13975 आवास बनाये गये। वहीं, सीएलएसएस (बैंक) द्वारा लक्ष्य 6408 के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवास पूर्ण कराये गये।
*इन्हे सौंपी चाबी*

प्रभारी मा0 मंत्री जी ने मंच से विजय लक्ष्मी, रजनी गुप्ता, उमानाथ यादव, मनोरमा, मीना, दरख्शा परवीन, राकेश कुमार, भरत कुमार, रमाकान्त, आशा, अशोक गौड़, कुन्ती तिवारी, अनूप बाजपेई, लल्लू प्रसाद, रेखा शुक्ला, उर्मिला बाजपेई, सुमन, सुमिता शर्मा, राकेश, सज्जन तिवारी, रेहाना बेगम, राज कमल यादव, प्रेम शंकर, अशोक कुमार दीक्षित, नितिन मिश्रा को आवास की चाबी सौंपी।
इस अवसर पर मा0 महापौर प्रमिला पाण्डेय, मा0 सांसद रमेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, सरोज कुरील, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, के0डी0ए0 वी0सी0 मदन सिंह, नगर आयुक्त सुधीर कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण, लाभार्थीगण व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Read More »

एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, की वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, की वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्राचार्या प्रो. सुमन, मुख्य कुलानुशासक कैप्टन ममता अग्रवाल, पूर्व रेन्जर्स प्रभारी प्रो. प्रीति पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह, रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह एवं एन. सी. सी. प्राभारी डॉ. प्रीती यादव ने किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रो. प्रीति पाण्डेय ने पिछले सत्र में वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट की गतिविधियों पर एक पी.पी.टी. प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि, वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट ने औरेया में समागम में प्रतिभाग किया और कई प्रतियोगिताओं में पुरुस्कार भी जीते।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में प्राचार्या ने रेन्जर्स को यूनिट से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह ने सत्र 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की।
इसके पश्चात समागम में हिस्सा ले चुके कुछ रेन्जर्स अमृता, पंकजा,महिमा आदि ने कैम्प के अपने अनुभव साँझा किए।
कार्यक्रम के अंत मे रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रो.मीनाक्षी व्यास, डॉ. कोमल सरोज, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. पूजा गुप्ता आदि शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संयोजन वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट ने किया तथा मंच संचालन रेन्जर्स महिमा एवं पंकजा ने किया।

Read More »

डी जी कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा वाटिका में साफ सफाई करके किया गया। इस दौरान उन्होंने कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पानी की बोतल, रैपर, पाउच एवम् पॉलीथिन आदि का प्रयोग न करने की अपील भी की। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक *स्वच्छता ही सेवा है* अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। इस दौरान वॉलिंटियर्स के द्वारा विभिन्न गतिविधियां करके अपने शहर, अपने महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने मे अपना योगदान किया जाएगा तथा इस संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए साफ सफाई एवं स्वच्छता का महत्व भी समझाया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम ने कहा कि यह अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि साफ सफाई एवं स्वच्छता रखना हम सभी का कर्तव्य है। छात्राओं के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की उन्होंने प्रशंसा की तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए अपना हर संभव सहयोग देने का वादा भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव, श्वेता गोंड, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ साधना सिंह, मनोविज्ञान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अपूर्व बाजपेई समेत आकांक्षा यादव अंतरा कश्यप जहान्वी कश्यप आदि वॉलंटियर्स का योगदान सराहनीय रहा।

Read More »