कानपुर 11 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, मिशन शक्ति के तृतीय चरण महिलाओं एवम बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवम स्वावलंबन के लिए एस. एन. सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज की इकाई के अंतर्गत प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल एवम मिशन शक्ति तथा एन एस एस प्रभारी डॉ. चित्रा सिंह तोमर ने ” पोषण एवम जागरूकता” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा विषय से संबंधित पोस्टर बनाएं। पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण निर्णायक मंडल की सदस्या डॉ. अलका टंडन विभागाध्यक्ष अंग्रेजी तथा डॉ. गार्गी यादव विभागाध्यक्ष रसायन विभाग ने किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है
प्रथम स्थान – आयुषी शुक्ला (पोषाहार) बी. ए. II
द्वितीय स्थान – यास्मीन बानो ( कुपोषण) बी ए
II
तृतीय स्थान – श्रेया श्रीवास्तव (पोषण एवम कुपोषण) बी ए III
सांत्वना पुरस्कार – सोनम शर्मा ( स्वस्थ रहो) बी ए π
महाविद्यालय की हेल्थ इकाई की प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने बालिका स्वास्थ्य एवम स्वच्छता ( Women Health and Hygiene) विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन करवाया जिसमें गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के गाइनी विभाग की प्रोफेसर डॉ.सीमा द्विवेदी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें फर्स्ट एड मेडिकल किट तैयार करने के विषय में बताया। छात्राओं को फर्स्ट एड मेडिकल किट वितरित भी किए गए। हेल्थ क्लब की सह प्रभारी डॉ. मोनिका शुक्ला ने छात्राओं को पोषण, खाद्य पदार्थों को प्रभावी ढंग से स्वास्थ्य की लाभप्रद अवस्था में प्रयोग करने के गुर बताए।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर सुरेंद्र रैयत ने कहा कि खिलाड़ियों का इतना बड़ा सम्मान समारोह में पहली बार देखा । इस तरह के आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे हैलट इमरजेंसी पहुंचे ।जहां पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने अपने यहां बनाए गए प्रदूषण मुक्त वार्डो में जाने वाली 70 प्रतिशत सुविधा यूक्त एंबुलेंस जिसकी कीमत भी बहुत कम है नोडल अधिकारी को दिखाया ।जिसके प्रयोग से लोगो को आसानी से सीधे वार्डो में शिफ्ट कराया जा सकता है । तत्पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा हैलट में बनाए गए कोविड -1 आइसोलेशन, आईसीयू, पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना और जानकारी करते हुए पूछा कि आप को बाहर से दवा तो नहीं लानी पड़ती यहां के इलाज से आप सन्तुष्ट है। इस पर मरीज के तीमारदार द्वारा बताया गया कि उन्हें बाहर से दवाई नहीं लानी पड़ती है इलाज बहुत अच्छा मिल रहा है। उन्होंने पूछा कि आपको अस्पताल से खाना मिल रहा है इस पर संबंधित तीमारदार द्वारा बताया गया कि खाना भी अस्पताल से मिल रहा है जब मैं अपने मरीज को लेकर यहां आई थी तब उसकी हालत बहुत खराब थी। अब स्थिति बहुत अच्छी है ।उन्होंने वार्ड के अन्य मरीजों से भी जानकारी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड को देखा जहां पर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्णमिली। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अस्पताल परिसर में विशेष अभियान चलाकर सफाई रखी जाए ताकि डेंगू के मच्छर पनप न सके और लोगों को जागरूक भी किया जाता रहे। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, जिलाधिकारी कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, मेडिकल कॉलेज के अन्य संबंधित डॉक्टर उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोनिका शुक्ला ने बालिकाओं को पोषण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बताया की किस प्रकार वे अपने तथा अपने आस-पास के व्यक्तियों के खान-पान के प्रति जागरूक रह सकती हैं और उन्हें संतुलित भोजन के लाभ भी बता सकती है। साथ ही साथ परामर्श सत्र में छात्रों को उनकी अनेक आशंकाओं के निवारण के लिए भी उत्साहित किया गया। इस कारिक्रम में महाविद्यालय में मिशन शक्ति प्रभारी एवम ऍन एस एस प्रभारी डॉ चित्रा सिंह तोमर ने छात्राओं को खान-पान के प्रति जागरूक रहने के सम्भन्ध में निर्देशित किया।