
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (AMC) की लगभग ₹1003 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद के थलतेज में ‘ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किया और वेजलपुर में ‘मिशन 3 मिलियन ट्री योजना’ के तहत वृक्षारोपण किया। वहीं, उन्होंने मकरबा में नवनिर्मित स्विमिंग पुल एवं जिम का भी उद्घाटन किया।
AMC के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज अहमदाबाद शहर में जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, उनमें ₹730 करोड़ के विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र और बाकी कार्य दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों में किए गए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा सांसद के तौर पर पिछले पांच साल के उनके कार्यकाल में एक भी साल ऐसा नहीं बीता जिसमें म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और गुजरात सरकार ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में एक वर्ष में ₹5,000 करोड़ के विकास कार्य नहीं किए हों। उन्होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र विकास के नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है।
अमित शाह ने कहा कि आज हुए लोकोपयोगी कार्यों के तहत गांधीनगर लोकसभा में 21 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ जबकि चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, वहीँ दो अन्य लोकसभा क्षत्रों में 18 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और दो के शिलान्यास हुए हैं। इनमें स्वच्छता से संबंधित, जन स्वास्थ्य से जुड़े काम, बच्चों को अच्छा प्लेटफॉर्म देनेवाले संस्थान की शुरुआत और पर्यावरण की रक्षा के लिए ऑक्सीजन पार्क के लोकार्पण जैसे विकास शामिल हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने आने वाली पीढ़ियों के लिए 100 दिनों में 30 लाख पेड़ लगाने का संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि इस सराहनीय अभियान के साथ वे बहुत ही करीब से जुड़े हुए हैं। हर सोसाइटी के चेयरमैन, सेक्रेटरी, हर गांव के सरपंच, हर म्युनिसिपल काउन्सिलर और अन्य प्रबुद्ध जन को उन्होंने इस बारे में पत्र लिखे हैं और फ़ोन भी किए। श्री शाह ने अहमदाबाद के निवासियों से विनती की कि वह अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार अपनी सोसाइटी, आसपास की खाली जमीन या बच्चों के स्कूल में पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में हम जितनी कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं, उसके बदले हमें उतनी ही ऑक्सीजन उत्पन्न करने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। श्री शाह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वोर्मिंग – ये दोनों आज पृथ्वी और मानव के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा हैं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मां यदि जीवित हों तो उन्हें साथ रखकर वृक्षारोपण करें और यदि दिवंगत हो तो उनकी तस्वीर साथ रखकर वृक्षारोपण करना चाहिए। मातृऋण से मुक्त होने का इससे अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता और ना ही इससे बड़ा कोई रास्ता हो सकता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद के निवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चाहे कितने भी ऑक्सीजन पार्क बनाए, कितने भी मियावाकी जंगल बनाए, चाहे जितने पेड़ लगाए, लेकिन अगर हर अहमदाबादी एक पेड़ लगाएगा तो इनकी संख्या कई गुना अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सबको हमारी जिम्मेदारी समझकर एक पेड़ लगाने का काम अवश्य करना चाहिए। पेड़ जब तक हमारी ऊँचाई से अधिक न हो जाए तब तक एक बच्चे की तरह उसका ध्यान रखकर इस काम को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक पेड़ माँ के नाम यह सिर्फ़ एक नारा नहीं है, यह जन आंदोलन है।
श्री अमित शाह ने कहा कि 60 वर्ष बाद देश में किसी एक व्यक्ति को देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है और यह सौभाग्य श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिला है। इसमें अहमदाबाद का भी योगदान है, अहमदाबाद की तीनों लोक सभा सीटें नरेन्द्रभाई की झोली में रख दी गई जबकि गुजरात ने 25 सीटें दी।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद का भविष्य के अनुकूल विकास और विकसित अहमदाबाद हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद सम्पूर्ण विकसित शहर बनेगा, बिना धुएं का शहर होगा, हर एक घर में शौचालय वाला शहर बनेगा और हर एक के पास आरोग्य कार्ड होगा। अगले दो साल में हम ऐसा शहर बनाने का संकल्प पूरा करेंगे और अहमदाबाद को पूरे देश के शहरों में शीर्ष क्रम में लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सुंदर स्वीमिंग पुल, जिम बनाए हैं और साथ ही योग सिखाने की अच्छी व्यवस्था की है। इनके अलावा सुन्दर तालाब और ऑक्सीजन पार्क भी बनाए गए हैं।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

डा० अफ़रोज़ अहमद, सदस्य/न्यायाधीश मां० राष्ट्रीय हरित अधिकरण,प्रधान न्यायपीठ, नई दिल्ली की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बै ठक में क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पॉवर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। अध्यक्ष द्वारा जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बी वी पी जी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष श्री पीके मिश्रा , संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, प्राचार्य प्रो सुमन ने क्षण्डारोहन किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। एनसीसी, एनएसएस ,रोवर्स रेंजर्स के छात्राओं ने संयुक्त मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। श्री शुभ्रो सेन ने ऊर्जा पूर्ण भाषण देते हुए सभी को देश प्रेम के प्रति सचेत किया। कैप्टन ममता अग्रवाल ने उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त पत्र का वाचन किया। प्राचार्य सुमन जी ने इस क्षण को गौरवपूर्ण बताते हुए सभी की सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। यह समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व प्रभारी प्रोफेसर रेखा चौबे के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर चित्रा सिंह ने किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में सभी शिक्षक कर्मचारी और छात्र उपस्थिति रहे।
महाविद्यालय में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर ,एसजीएसटी, कानपुर द्वारा ध्वजारोहण से हुईं
कानपुर (जि. सू.) जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश सेवा हेतु विभिन्न युद्धों में एवं आपरेशन में शहीद हुए वीर सैनिकों की वीर नारियों / उनके परिजनों को संबंधित उप जिलाधिकारियों तथा अपर नगर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से उनके घर जाकर मिष्ठान, शॉल आदि देकर उनका सम्मान किया गया |
भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्राचार्या प्रो वंदना निगम जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए “समर्थ युवा सशक्त भारत” से संबंधित उद्बोधन दिया तथा उन्हें देश की तरक्की में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी, कानपुर नगर डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसमें एन एस एस वॉलिंटियर सिमरन सिद्दीकी ने अपनी दिलकश आवाज में “तेरी मिट्टी में मिल जावां” गीत गया तथा श्रद्धा, सानिया एवं चंचल ने नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा भी देशभक्ति गान गया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान 2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सेल्फी विद तिरंगा तिरंगा यात्रा, तिरंगा झंडों का वितरण, रैली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, रील्स बनाना आदि प्रमुख हैं। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रोफेसर अर्चना वर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, प्रो अर्चना दीक्षित, प्रो उपासना वर्मा, प्रो शुभ्रा राजपूत एवम् कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों, एनएसएस वॉलिंटियर्स, एन सी सी कैडेट्स, रोवर रेंजर्स एवम् छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।