प्रधानमंत्री ने आज नागपुर में हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। इसकी लंबाई 520 किलोमीटर है और यह महामार्ग नागपुर और शिरडी को जोड़ता है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा, “हम उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और नागपुर और शिरडी के बीच महामार्ग इस प्रयास का एक उदाहरण है। इस आधुनिक सड़क परियोजना का उद्घाटन किया और महामार्ग पर यात्रा भी की। मुझे विश्वास है कि यह महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
प्रधानमंत्री के नागपुर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी भी उनके साथ थे।
पृष्ठभूमि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस महामार्ग की लंबाई 520 किलोमीटर की है। यह सड़क परियोजना नागपुर और शिरडी को आपस में जोड़ती है।
समृद्धि महामार्ग या नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे परियोजना देश भर में बेहतर संपर्क और बुनियादी ढांचा उपलबध कराने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह एक्सप्रेसवे 701 किलोमीटर लंबा है और लगभग 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे आसपास के 14 अन्य जिलों में संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा। यह एक्सप्रेसवे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित राज्य के लगभग 24 जिलों के विकास में सहायता करेगा।
प्रधानमंत्री गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत बुनियादी ढांचा संपर्क परियोजनाओं की एकीकृत योजना और समन्वित कार्यान्वयन की प्रधानमंत्री की परिकल्पना का समर्थन करते हुए, समृद्धि महामार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास और अजंता एलोरा गुफाओं, शिरडी, वेरुल, लोनार आदि जैसे पर्यटन स्थलों से जुड़ जाएगा। समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को प्रमुखता से बढ़ावा प्रदान करने में एक परिवर्तन करने वाला सिद्ध होगा।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर



कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, मॉल रोड, कानपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव 2022 के अन्तर्गत एकेडमिक प्रतियोगिताओं की श्रंखला ‘‘विविधा’’ में कार्यक्रम के तीसरे दिन दिनांक 09-12-2022 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘‘शाकाहार प्रोत्साहन’’ विषय पर आधारित अंतर विभाग स्लोगन प्रतियोगिता तथा महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित विभाग B.B.A.,B.C.A.,B.Com. और अर्थशास्त्र एम0ए0 की छात्राओं के द्वारा Shark-Tank कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्ध समिति के सचिव श्री पी0के0सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 (डॉ0) सुमन, सयुक्त-सचिव श्री सुभ्रो सेन, पूर्व प्राचार्या डॉ0 निशा अग्रवाल, विभागाध्यक्षा शिक्षा शास्त्र विभाग, कार्यक्रम संयोजिका डॉ0 निशि प्रकाश विभागाध्यक्षा समाज शास्त्र विभाग, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गार्गी यादव, विभागाध्यक्षा रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या जी ने छात्राओं को प्रेरित किया और कहा कि प्रतियोगिता का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है वर्तमान में यह पर्यावरण के विकास के लिए भी जागरुक करता है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के विषय की जानकारी मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. मोनिका सहाय द्वारा दी गई जिसमें उन्होने बताया कि वर्तमान समय में किस प्रकार हम शाकाहार को अपना कर, अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। Shark-Tank कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र की प्रवक्ता डॉ0 प्रीता अवस्थी द्वारा किया गया Shark-Tank कार्यक्रम के विषय में बीसीए विभाग के अध्यक्ष डॉ0 प्रभात पाण्डेय जी ने जानकारी दी। Shark-Tank कार्यक्रम के नियमों की जानकारी बी-कॉम विभाग की प्रवक्ता डॉ0 अनमोल द्वारा दी गई।
वार्षिकोत्सव “विविधा-2022″के अन्तर्गत चौथे दिन अन्तर्विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था- “Happiness is more important than success”