Breaking News

सिटिजन फैसिलिटेशन (नगरीय सुविधा केन्द्र) सेन्टर का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत कानपुर नगर निगम मुख्यालय के भूमितल पर बन रहे सिटिजन फैसिलिटेशन (नगरीय सुविधा केन्द्र) सेन्टर का आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, श्री शिवशरणप्पा जी.एन. (नगर आयुक्त), श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी (अपर नगर आयुक्त प्रथम), श्री आर.के. सिंह (नोडल अधिकारी, केएससीएल), एस.पी.वी कर्मचारी तथा आई.टी-पी.एम.यू टीम उपस्थित रहे ।

यह सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर में नगर निगम के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जोनवानर/विभागवार अलग-अलग काउन्टर/पटल निर्धारित किये जायेगा एवं आम जन की समस्याओं को इन पटलो के माध्यम से प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक सेवा/समस्या के निस्तारण हेतु समय-सीमा निर्धारित किया जायेगा एवं इस निर्धारित समय-सीमा के तहत समस्या का समाधान व सेवा को प्रदान किया जाना, इन नगर निगम के पटलो द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
1- सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर के माध्यम से शिकायतों को प्राप्त किया जाना एवं उसकी प्रोसेसिंग हेतु साफ्टवेयर भी तैयार किया जाए ताकि समस्त प्रकार की अभिलेखों का परीक्षण एवं आख्याओं का प्रेषण भी इस साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सके।
2- अभिलेखों की स्कैनिंग/डिस्पैंच इत्यादि हेतु सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर के अन्दर ही जोनवार पटल बनाया जाए ताकि प्रतिदिन प्राप्त हो रहे आवेदनों को उसी दिन प्रोसेस किया जा सके।
3- जिन प्रकरणों में प्रमाण पत्र/परमिट इत्यादि निर्गत होना है, उसे निर्धारित समय-सीमा के उपरान्त प्राप्त किये जाने हेतु कलेक्शन काउन्टर भी प्रथक से तैयार किया जाए।