*
कानपुर नगर, दिनांक 26 मार्च, 2023 (सू0वि0)* सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक घाटमपुर श्रीमती सरोज कुरील, एम0एल0सी0 अरुण पाठक, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार के कर कमलों द्वारा आज कलेक्ट्रेट से सात मोबाइल वेटनरी यूनिट गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सांसद ने बताया कि प्रत्येक मोबाइल वेटनरी यूनिट (एम्बुलेन्स) में एक पशु चिकित्सा अधिकारी, एक सहायक एवं एक ड्राइवर पदस्थ रहकर पशुपालक के द्वार पर सेवाएं प्रदान करेंगे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 मिश्र ने बताया कि जनपद में 7 मोबाइल वेटनरी यूनिट गाड़ियां प्राप्त हुई है, जो क्रमशः विकासखंड कल्याणपुर,चौबेपुर, बिल्हौर,सरसौल, पतारा,भीतरगांव एवं घाटमपुर से संचालित होंगी। पशुपालक अपने पशुओं से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करेंगे जो लखनऊ पशुपालन विभाग में स्थित रहेगा वहां से सीधे मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन के पशु चिकित्सक मल्टीटास्किंग पर्सन को मैसेज से प्राप्त होगा और तत्काल समस्या का समाधान 1 से 3 घंटे के अंदर करा दिया जाएगा, अभी तीन गाड़ियां इमरजेंसी पशु चिकित्सा सेवा के लिए रहेंगी एवं 4 गाड़ियां निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार तीन ग्रामों में शिविर करके पशुपालकों की पशुओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे । मा0 सांसद जी ने इस योजना को पशुपालकों के लिए वरदान बताया है।मा0 विधायक घाटमपुर श्रीमती सरोज कुरील ने कहा कि यह मांग उन्होंने बहुत पहले मा0 पशुधन मंत्री जी के समक्ष रखी थी जो आज मा0 मुख्यमंत्री जी ने पूर्ण कर दी है।
इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन कानपुर मण्डल सहित सम्बंधित अधिकारी व जनपद के पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 25 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर के लिए स्वर्णिम गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय की छात्रा हीना बानो पुत्री श्री अब्दुल हमीद ने बी. ए. तृतीय वर्ष हिंदी भाषा परीक्षा में सी. एस. जे. एम. यूनिवर्सिटी कानपुर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कि।
इस हेतु दिनांक 22 मार्च 2023 को विश्विद्यालय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के द्वारा हींगवाला स्व. श्रीमती रामदुलारी कपूर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रचना शर्मा ने बताया कि हीना बानो उनके 25 वर्षों के कार्यकाल में स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाली प्रथम छात्रा हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन ने कहा कि ये उनके एक वर्ष के कार्यकाल में मिलने वाला पहला पदक अवश्य है मगर ये स्वर्णिम सफर अभी आगे भी जारी रहेगा। हिंदी विभाग की डॉ. शुभा बाजपेई, श्रीमती रेशमा, श्रीमती अंकिता शर्मा, सुश्री अपर्णा त्रिपाठी ने हीना की इस उपलब्धि पर हर्षाभिव्यक्ति की। समस्त शिक्षिकाओं ने हीना बानो को बधाई दी एवम् गर्व की अनुभूति की।



कानपुर 23 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में 23 मार्च, 2023 को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कानपुर के जिलाध्यक्ष अनूप चौधरी जी, स्वस्थ संसार संस्थान (एनजीओ) के संस्थापक प्रमोद श्याम जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने तथा संचालन कार्यक्रम संयोजिका, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने किया। प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना के साथ ही शहीद दिवस के उपलक्ष में भारत के गौरव, शान और आजादी के लिए लड़ने वाले सरदार भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा शहीद दिवस स्पीच व कविता पाठ एवम् पोस्टर प्रेजेंटेशन एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा किया गया।