सीआरपीएफ के जवान ने शादी का झांसा देकर एक युवती से किया था दुष्कर्म.
युवती को बिना बताए युवक ने दूसरी जगह कर ली शादी।
युवक की कल आई थी बरात।
प्रेमिका को जैसे पता चला मौके पर जाकर प्रेमिका ने जमकर काटा हंगामा।
युवक की बिन दुल्हन लौटी बरात।
दोनों पक्ष गुजैनी थाने में मौजूद।
@@@@@
यातायात नियमों का पालन कराना टीएसआई को पड़ा भारी
नबंर प्लेट छुपाकर जा रहे डंफर का चालान करने पर टीएसआई दवेंद्र सिंह को मिली धमकी
नमंबर प्लेट छुपाकर सड़कों पर तेजरफ्तार फर्राटा भर रहा था डंफर
कार सवार आए दबंग ट्रांसपोर्टर ने टीएसआई दवेंद्र सिंह को जान से मारने की दी धमकी
धमकी देने वाले दबंग गोयल ट्रांसपोर्ट के बताए जा रहे
ईमानदारी से कार्य करने वाले पुलिसकर्मी नही है सुरक्षित,तो आम जनता कैसे होगी सुरक्षित
@@@@
कानपुर के पनकी क्षेत्र भौती अंडर बाईपास का मामला
पनकी पुलिस के हाथ लगी सफलता
हत्या मामलें में वांछित को पुलिस ने धर-दबोचा
पनकी पुलिस ने हत्या आरोपी इनामिया को किया गिरफ्तार
बीते वर्ष 2022 में हत्या वारदात में सामिल था दीपक चंदेल
हत्या आरोपी दीपक चंदेल पर था 15000 का इनाम
पुलिस को चखमा देकर कई महीनों से फरार था हत्या आरोपी
पुलिस ने हत्या घटना में प्रयुक्त बाइक किया बरामद
हत्या आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्रीय जनता ने पनकी पुलिस की की प्रशंसा
@@@@@
*भू माफिया रामकुमार यादव के बेटे आशीष यादव ने बेच डाली ग्राम समाज की 18 बिस्वा जमीन।*
*शिकायत के बाद भी लेखपाल व तहसीलदार ने नहीं उठाई कार्यवाही करने की जहमत।*
*मेहरबान सिंह पुरवा स्थित DPS स्कूल के ठीक सामने आराजी संख्या 234/0.184 फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच डाली सरकारी जमीन।*
*सपा सरकार में रामकुमार यादव ने किया है कई सरकारी जमीनों पे कब्जे,बड़ा सवाल योगी बाबा का इनके अवैध कब्जाई जमीनों पे कब चलेगा बुल्डोजर?*
*अगले पार्ट में आपको बताएंगे रामकुमार यादव उनके बेटे आशीष के द्वारा सरकारी जमीनों पे कब्जा कर बनाए गए होटल व बिल्डिंगो के नाम पते।*
*आपको बताएंगे कि किस तरह धीरे धीरे गैर कानूनी ढंग से खड़ा किया है रामकुमार यादव ने बड़ा साम्राज्य।*
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
चार धाम यात्रा में सबसे पहला पड़ाव यमुनोत्री का रहा। धार्मिक स्थलों से जुड़ी हुई यात्राएं अपने साथ कुछ ना कुछ पौराणिक कथाएं जरूर लिये हुये होती है। यमनोत्री के लिए कहा जाता है कि सूर्य देव की पुत्री युमना और पुत्र यमराज है। जब मां युमना नदी के रूप में पृथ्वी पर बहने लगी तो उनके भाई यमराज को मृत्यु लोक दिया गया। मां यमुना ने भाई दूज का त्योहार मनाया और यमराज ने मां गंगा से वरदान मांगने के लिए बोला। यमराज ने बहन यमुना की बात को सुनकर वरदान दिया जो कि तेरे पवित्र जल में स्नान करेगा वह कभी भी यमलोक का रास्ता नहीं देखेगा। इसीलिए कहा जाता है कि जो भी इस जल में स्नान करता है वह अकाल मृत्यु के भय से दूर रहता है और इसी वजह से हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। यमनोत्री उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 3235 मी. ऊँचाई पर स्थित है।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में सेंचुरी क्लब, विजन कानपुर@2047 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन व सशक्तिकरण के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए सरोज देवी फाउंडेशन के सहयोग से मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दिन पूरी दुनिया में ‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है। 2014 में जर्मन के ‘वॉश यूनाइटेड’ नाम के एक एनजीओ ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य – लड़कियों और महिलाओं को महीने के उन 4-5 दिन यानी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना है।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, शोध और रोज़गार युक्त एमओयू से बेहतर राष्ट्र की एक पहल सोशल रिसर्च फाउंडेशन और पीपीएन कॉलेज कानपुर के मध्य एमओयू (MOU), प्राचार्य प्रो अनूप सिंह एवं सोशल रिसर्च फाउंडेशन के सचिव डॉ राजीव मिश्रा के हस्ताक्षर से संपन्न हुआ। प्राचार्या द्वारा अवगत कराया गया कि यह संस्था शोध के क्षेत्र में,समय समय पर रोज़गार मेला, संगोष्ठी और भविष्य के राष्ट्र निर्माता आज के छात्रों को नैतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। इस मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग में सोशल रिसर्च फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना दीक्षित (डीजी कॉलेज के रसायन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर), कानपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष प्रो० शैलेंद्र कुमार शुक्ला (रसायन विज्ञान, डीबीएस कॉलेज), विषय विशेषज्ञ डॉ० आर०बी० तिवारी (सांख्यिकी विभाग डीएवी कॉलेज) एवं कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ आभा सिंह (मनोविज्ञान विभाग, पीपीएन कॉलेज) भी उपस्थित रहे।










