दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने आज (16 अप्रैल 2021) स्पेक्ट्रम नीलामी-2021 के सफल बोली लगाने वालों के लिए फ्रीक्वेंसी आवंटन के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। सफल बोली लगाने वालों को फ्रीक्वेंसी आवंटन पत्र जारी किए गए।
फ्रीक्वेंसी आवंटन की प्रक्रिया एक फ्रीक्वेंसी सामंजस्य अभ्यास के साथ की गई थी, जिसके द्वारा मौजूदा स्पेक्ट्रम नीलामी में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को स्पेक्ट्रम ब्लॉक प्रदान किए गए। मौजूदा स्पेक्ट्रम नीलामी में विभिन्न बैंड में कई लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में जहां तक संभव हो, उनके द्वारा पहले से ही अधिग्रहित स्पेक्ट्रम ब्लॉक के साथ शामिल कर दिया गया है।
स्पेक्ट्रम का सामंजस्य 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 19 एलएसए, 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में 8 एलएसए, 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 21 एलएसए, 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में 3 एलएसए और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 16 एलएसए पूरा किया गया। व्यवस्थित प्रक्रिया से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा अधिग्रहित स्पेक्ट्रम का उपयोग उपभोक्ताओं के लिए सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जाएगा।
फ्रीक्वेंसी आवंटन के एक हिस्से के रूप में, सरकार ने एक ही बैंड में स्पेक्ट्रम ब्लॉक के स्थान पर तुरंत उपलब्ध बिना बिक्री किए गए स्पेक्ट्रम ब्लॉकों के आवंटन को बाद की तारीखों से आवंटन के लिए दो टीएसपी मैसर्स भारती और मैसर्स रिलायंस जियो के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है। सरकार को 2306.97 करोड़ रुपये (मैसर्स भारती से 157.38 करोड़ रुपये और मैसर्स रिलायंस जियो से 2149.59 करोड़ रुपये) अगस्त/सितंबर, 2021 की बजाय तुरंत प्राप्त हुए हैं।
यहां पर यह उल्लेखनीय है कि 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 855.60 मेगाहर्ट्ज का कुल स्पेक्ट्रम 1 और 2 मार्च, 2021 को आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा अधिग्रहित किया गया था। कुल प्राप्त स्पेक्ट्रम के लिए सफल बोली लगाने वालो द्वारा कुल देय राशि 77,820.81 करोड़ रुपये है। इसमें से 21,918.47 करोड़ रुपये की राशि 18 मार्च, 2021 को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से अग्रिम भुगतान के रूप में प्राप्त हुई थी, जो कि आवेदन प्राप्त करने के नोटिस के नियम और शर्तों के अनुसार है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

हाथरस। विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कल 13 अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को विशाल एवं भव्य शोभायात्रा शहर में निकलेगी और शोभायात्रा में सभी विप्र बंधुओं एवं शहर की जनता से शामिल होने की अपील की गई है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रवि रंजन द्विवेदी एडवोकेट, शोभा यात्रा संयोजक राजेश शर्मा ‘राजू’ एवं ब्राह्मण शिविर संयोजक विशाल सारस्वत ने बताया है कि विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की शोभायात्रा कल 13 अप्रैल को भारी धूमधाम के साथ आगरा रोड स्थित चित्रकूट व्यायामशाला से सायं 5 बजे प्रारंभ होगी और शोभा यात्रा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज एवं शहर की जनता से अनुरोध किया है कि शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
हरिद्वार| उत्तराखंड के पर्यटन संस्कृति कैबिनेट मंत्री एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल महाराज ने कहा कि कुम्भ महापर्व सदियों से चला आ रहा है भारतीय सनातन संस्कृति का अद्वितीय महापर्व है जिसका अमृतमय सन्देश आत्मसात करके ही विश्व को विनाश से बचाया जा सकता है। महाराज ने प्रेमनगर आश्रम स्थितगोवर्धन हॉल में आयोजित विशाल अध्यात्म-योग-साधना शिविर के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए अपने दैनिक तथा सामाजिक कार्यों को करने की आदत बनानी है। महाराज ने कहा कि भारत के ऋषि-महऋषियों एवं धर्म शास्त्रों के ज्ञान का मूल है कि समस्त प्राणियों के श्वांस-प्रश्वांस में समाये प्रभु-नाम के अध्यात्म तत्व-ज्ञान से ही मानव के विनाश कारी मन पर काबू किया जा सकता है। समुद्र मंथन से अमृत कुम्भ निकला और उसकी बूँदें चार स्थानोंपर गिरीं जहां पर हर बारह वर्ष में कुम्भ मनाया जाता है। महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का प्राचीन विज्ञान इतना उन्नत था कि ऋषि-महाऋषियों को यह ज्ञात था कि हर बारह वर्ष में बृहस्पति सूर्य की राशि में लौटता है जिससे महा-योग की स्थिति उत्पन्न होती है तथा इसी पावन योग में कुम्भ पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समुद्र से निकले चौदह रत्नो में सबसे पहले विष निकला जिसके विनाश से भगवान शिव ने संसार की रक्षा की । मानव मन को अध्यात्म ज्ञान से संतुलित करके ही मन के सागर मंथन से हम अमरत्व की दिशा प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हमें अपने समाज की व राष्ट्र सहित समग्र मानवता की प्रगति को सुनिश्चित व सुरक्षित रखने हेतु हम सबको कुम्भ अर्थात घड़ा बनकर अच्छाइयों का संग्रह अपने अंदर करना होगा। तभी हम विनाशकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला करते हुए अमृतत्व की शक्ति से अपने व अपने समाज की रक्षा कर भारत को एक महाशक्ति बना सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित देश से विभिन्न राज्यों से आये हुए अनेक-अनुभवी संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया।