दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू कर दी है और 08 मार्च, 2024 को आवेदन आमंत्रण सूचना (एनआईए) जारी की गई है। संचार मंत्रालय ने घोषणा की है कि आगामी नीलामी में स्पेक्ट्रम बैंड बोली के लिए 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज शामिल हैं।
नीलाम किए जाने वाले स्पेक्ट्रम की कुल मात्रा विभिन्न बैंडों में 10,522.35 मेगाहर्ट्ज है, जिसका मूल्य आरक्षित मूल्य पर 96,238.45 करोड़ रुपये है।
|
बैंड |
नीलामी में रखा गया कुल स्पेक्ट्रम (मेगाहर्ट्ज में) | एलएसए की संख्या जहां स्पेक्ट्रम बेचा जाता है | आरक्षित मूल्य पर स्पेक्ट्रम का मूल्य (करोड़ में) |
| 800 मेगाहर्ट्ज | 118.75 | 19 | 21341.25 |
| 900 मेगाहर्ट्ज | 117.2 | 22 | 15619.6 |
| 1800 मेगाहर्ट्ज | 221.4 | 22 | 21752.4 |
| 2100 मेगाहर्ट्ज | 125 | 15 | 11810 |
| 2300 मेगाहर्ट्ज | 60 | 6 | 4430 |
| 2500 मेगाहर्ट्ज | 70 | 5 | 2300 |
| 3300 मेगाहर्ट्ज | 1110 | 22 | 16251.2 |
| 26 गीगाहर्ट्ज | 8700 | 21 | 2734 |
| कुल | 10,522.35 | 96,238.45 |
स्पेक्ट्रम नीलामी की मुख्य विशेषताएं:
· नीलामी में तीन बोलीदाता – मैसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड, मैसर्स वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और मैसर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड भाग लेंगे।
· नीलामी की प्रक्रिया: यह नीलामी एक समकालिक बहु-चरणीय आरोही (एसएमआरए) ई-नीलामी होगी।
· स्पेक्ट्रम की अवधि : स्पेक्ट्रम बीस (20) वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किया जाएगा।
· भुगतान : सफल बोलीदाताओं को 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर एनपीवी की विधिवत सुरक्षा करते हुए 20 समान वार्षिक किस्तों में भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी।
· स्पेक्ट्रम का अवधि – इस नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम दस वर्ष की अवधि के बाद वापस किया जा सकता है।
· स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क : इस नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम के लिए कोई स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) नहीं लगेगा।
· बैंक गारंटी : सफल बोलीदाता को वित्तीय बैंक गारंटी (एफबीजी) और निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं है।
बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्लेटफॉर्म से सहजता के लिए 03 जून 2024, 13 जून 2024 और 14 जून 2024 को मॉक नीलामी आयोजित की गई। इसके बाद , बोलीदाताओं के डेटा में कोई अशुद्धि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए 24 जून 2024 को सुबह 09:00 बजे नीलामी सूची प्रकाशित की गई।
स्पेक्ट्रम नीलामी के अन्य विवरण, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ, आरक्षित मूल्य, पूर्व-योग्यता शर्तें, बयाना राशि जमा (ईएमडी), नीलामी नियम आदि तथा उपरोक्त अन्य नियम व शर्तें शामिल हैं, एनआईए में निर्दिष्ट हैं, जिन्हें दूरसंचार विभाग की वेबसाइट https://dot.gov.in/spectrum पर देखा जा सकता है ।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 22 जून भारतीय स्वरूप संवाददाता। कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह “पिंकू यादव” (एडवोकेट) की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया । पुष्पेंद्र चौराहा परमट में हुई इस श्रद्धांजलि सभा मे भजन संध्या में कलाकारों ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया गया । कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे सहित बड़ी संख्या मे राजनेताओं , समाज सेवियों और छात्र नेताओं ने अपने श्रद्धां सुमन अर्पित किये । वक्ताओं ने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पिंकू यादव ने राजनीति के नये आयाम स्थापित किये थे । महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि अपनी लोकप्रियता के चलते डीएवी कालेज में पहली बार में ही पुष्पेंद्र सिंह अध्यक्ष पद पर विजयी हुए ।उन्होंने कम उम्र में ही सेवा कार्य के बल पर प्रसिद्धि हासिल की थी । इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी पुष्पेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला । पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री और परमट व्यापार मंडल अध्यक्ष राम सिंह यादव के संयोजन में हुए समारोह में पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी , विधायक अमिताभ बाजपेई , पूर्व विधायक सतीश निगम , कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा , भाजपा जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डे , भाजपा नेता सुरेश अवस्थी , पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों के अलावा छात्र नेताओं व अधिवक्तओ ने हिस्सा लिया ।
कानपुर 22 जून भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन एस एस यूनिट द्वारा “दसवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस” को धूम-धाम से मनाया गया। फूलबाग बस्ती में ऍन एस ऐस की स्वयंसेविकाओं ने योग पर बस्ती वासियों को जागरूक किया साथ ही योग प्रशिक्षक भूमि तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया । ४० स्वयंसेविकाओं ने, बस्ती वासियों ने तथा अनेक शिक्षक व शिक्षिकाओं एवम शिक्षिनेतर्र कर्मचारियों ने योग का अभ्याहस किया। ऍन एस एस प्रभारी प्रो चित्रा सिंह तोमर ने योग के समापन पर स्वयंसेविकाओं को फल एवम मिष्ठान का वितरण किया।
~छोटे व मझोले अखबारों का उत्पीड़न बन्द करे केन्द्र सरकारः चंदोला
कानपुर 20 जून भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अयोजन हेतु उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया आदरणीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार योग शपथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने हेतु बड़े पैमाने पर छात्राओं के द्वारा स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों के द्वारा ऑनलाइन शपथ ली गई तथा महाविद्यालय में भी शपथ का आयोजन किया गया। छात्राओं ने योग के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी किया जिनमे मुख्य रूप से ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, धनुरासन पवनमुक्तासन आदि तथा प्राणायाम व विभिन्न योगिक क्रियाओं यथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, शीत प्राणायाम, भ्रमर गुंजन, ओम् ध्वनि उच्चारण आदि के अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, प्रेम, सद्भाव, शांति व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत मंत्रोच्चारण व भजन का गायन भी किया गया।
