कानपुर 13 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता,एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज के शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा तथा दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनाँक 13-02-2024 को एक प्रासंगिक विषय ” उच्च शिक्षा पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रभाव: चुनौतियां एवं समाधान” पर अन्तरविभागीय संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुमन, प्रो. चित्रा सिंह तोमर, डाॅ. मोनिका सहाय तथा अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ पुष्प अर्पित कर किया | संगोष्ठी में विभिन्न विभागों की लगभग 20 छात्राओं ने अपना लेख प्रस्तुत किया | कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने अपने शैक्षिक अनुभव साझा किए जिसमें चुनौतियां तथा समस्या ज्यादा थीं और समाधान ना के बराबर| संगोष्ठी के मुख्य बिंदु व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का व्यावहारिक कार्यान्वयन आशा अनुरूप ना होना, कार्यभार के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों का बढ़ता कार्यभार, महाविद्यालय में सीखने के लिए आवश्यक संसाधनों का अभाव, पाठयक्रम तथा परीक्षाओं का बढ़ता दबाव, कम समय, सभी छात्राओं को एक समान अंक देकर परीक्षा परिणाम अच्छा करने की परंपरा का प्रादुर्भाव, विद्यार्थियों की अधिगम में घटती रूचि, शिक्षकों का किसी भी नीति के क्रियान्वयन में महत्व तथा कक्षा में घटती छात्र संख्या, अंकों का बढ़ता महत्व तथा ज्ञान का अर्जन ना होना आदि पर विचार विमर्श किया गया| प्राचार्य ने छात्राओं के विचारों की अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया |
विषय विशेषज्ञों के रूप में प्रो. अल्का टण्डन, प्रो. गार्गी यादव, कैप्टन ममता अग्रवाल ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया | डाॅ. प्रीति सिंह, श्रीमती ऋचा सिंह, डाॅ. संगीता सिंह, डाॅ. अनामिका, डाॅ. शिवांगी यादव, श्रीमती अमिता सिंह, सुश्री प्रीति यादव आदि शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया |
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
इकाई, डी जी कॉलेज, कानपुर द्वारा अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट में आयोजित एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में प्रथम सत्र के दौरान सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा जी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसमें में छात्राओं ने विभिन्न नारे एवं स्लोगन तथा सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत बनाए गए पोस्टर्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर बस्ती वासियों तथा सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात के नियमों एवं रोड सेफ्टी चिन्हों से अवगत कराया गया। जो लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे थे अथवा तीन लोग एक साथ वाहन पर चल रहे थे उन्हें रोक कर सही नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें हेलमेट लगाने के फायदे बात कर हेलमेट लगवाया गया।
कानपुर 12 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समाजशास्त्र विभाग,अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सुमन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक् मीनाक्षी व्यास ने छात्राओं को वाद-विवाद प्रतियोगिता जिसका शीर्षक था ऑनलाइन शिक्षण बनाम ऑफलाइन शिक्षण में छात्राओं को वक्तव्य देने के लिए आमंत्रित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता एम ए की छात्राएं जैसे उन्नति तिवारी शिखा गुप्ता प्रगति द्विवेदी सबा परवीन महिमा यादव संजौली गुप्ता आदि छात्राओं ने प्रति भाग किया। प्राचार्या डॉक्टर सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को रचनात्मक बताया तथा कहा कि आधुनिक काल में दोनों ही शिक्षण पद्धतियों का समान महत्व है। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्याक्षा डॉ निशि प्रकाश ने छात्राओं के इस कार्यक्रम उनके प्रतिभागिता की सराहना करते हुए सीखने की प्रक्रिया को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रश्मि गुप्ता द्वारा दिया गया कार्यक्रम में डॉ रेखा चौबे, डॉ अलका टण्डन डॉ निशा वर्मा डॉ चित्रा सिंह डा प्रीति सिंह डा प्रीता अवस्थी डॉ रिचा सिंह डॉ संगीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
कानपुर 12 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय ,स्वरूप नगर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा *” भारत की संकल्पना #2024″* पर पोस्टर प्रतियोगिता एवम *जनसामान्य मुद्दे एवम समस्याओं* विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो पूनम विज़ ने बताया कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा का अधिकार प्राप्त होना चाहिए है, जो उसका मौलिक अधिकार है । 2047 तक बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में भारत का प्रथम स्थान होगा ऐसा हमारी आशा है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि समाज में समता का सशक्त माध्यम मात्र शिक्षा है अतः यदि समाज में समता को लाना है तो सभी को शिक्षित होना होगा। शिक्षा की नीतियां सभी वर्गों को ध्यान में रखकर, समुचित विकास करने वाली होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय, निर्णायक मंडल कानपुर विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती प्रगति राठौर एवम नीलम मिश्रा द्वारा दिया गया। जिसमें प्रथम स्थान रिया गुप्ता, द्वितीय स्थान स्नेहा बेनवांशी, तृतीय स्थान आशिका गौतम तथा सांत्वना पुरस्कार सौम्या मैसी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा सौम्या मैसी एवम रागिनी वर्मा द्वारा तथा संयोजन डॉ पूर्णिमा शुक्ला, विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग के निर्देशन में छात्राओं अनाया कश्यप,सौम्या गुप्ता, निधि, शिवानी कॉल, शिवांगी त्रिपाठी ,खुशबू गुप्ता एवं प्रज्ञा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षिकाएं तथा प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका महाविद्यालय के विज्ञान संकाय ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो सुमन , रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो गार्गी यादव , वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह तथा मुख्य अनुशासक कप्तान ममता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया ।