Breaking News

डाॅ0 ऋचा आर्या की पुस्तक ‘तत्त्वोपप्लवसिंह चार्वाक दर्शन के कतिपय पहलू’ का विमोचन

डाॅ0 ऋचा आर्या की पुस्तक ‘तत्त्वोपप्लवसिंह चार्वाक दर्शन के कतिपय पहलू’ का विमोचन

लखनऊः भारतीय स्वरूप संवाददाता  केसरबाग स्थित कलामंडपम् प्रेक्षागृह में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डाॅ0 ऋचा आर्या की लिखी प्रथम पुस्तक ‘तत्त्वोपप्लवसिंह चार्वाक दर्शन के कतिपय पहलू’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन एवं सोम्बित सरकार (शिंजनी) एवं राॅनी सिंह, प्रेक्षा राजे, ज्योति शुक्ला के द्वारा ईश स्तुति के साथ किया गया। तत्पश्चात् मान्या बल्लाल, अक्षरा पटवर्धन, मीनल अभयन्कर, अदित्री, स्मृृृति पाल, अनुष्का श्रीवास्तव, तान्या गर्ग, सृृष्टि सिंह के द्वारा स्वागत नृृत्य की प्रस्तुति दी गई।

डाॅ0 ऋचा आर्या द्वारा मनमोहक प्रस्तुति

मुख्य अतिथि अपर्णा बिष्ट यादव, विशिष्ट अतिथि पूजा अग्रवाल प्रो0 चान्सलर रामस्वरूप विश्वविद्यालय लखनऊ, डा0 सृृष्टि श्रीवास्तव प्राचार्या नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ, पं0 प्रशान्त गायकवाड़ तबला वादक, सन्तोष कुमार वैश्य अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर पश्चिम लखनऊ, डा0 विजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला हरदोई एवं स्वामी महेश योगी प्रसिद्ध योगगुरू डा0 अर्चना दीक्षित शोध अधिकारी उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, पवन सिंह चैहान चेयरमैन एस आर ग्रुप इन्स्टीट्यूशन बक्शी का तालाब लखनऊ, मयंक रंजन निदेशक इन्स्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज, डा0 कविता श्रीवास्तव सह आयुक्त वाणिज्य कर विभाग, चंचलता श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी लेखा सचिवालय प्रशासन विभाग, मनोज कुमार अनुसचिव लेखा सचिवालय प्रशासन विभाग, प्रो0 के0सी0 पाण्डेय प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, प्रसिद्ध कथक गुरू रेनू श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा तत्त्वोपप्लवसिंह चार्वाक दर्शन के कतिपय पहलू पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चार्वाक दर्शन पर आधारित कथक नृृत्य प्रस्तुति रही जिसमें मुख्य कलाकार डा0 ऋचा आर्या, सत्यम् सुमन श्रीवास्तव सह कलाकार- सुनेहा चैहान, छवि मौर्या, दीपिका भट्ट, सौम्या पाण्डेय, नेहा चैरसिया, निकिता चैरसिया, मंगला श्रीवास्तव, पूजा वर्मा, वर्षा वर्मा, प्रिया बहादुर ने अदभुद् नृृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

भारतीय स्वरूप के सम्पादक अतुल दीक्षित को प्रतीक चिन्ह भेंट करती मुख्य अतिथि अपर्णा विष्ट यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *