Breaking News

जून 2024 में भारत का कुल निर्यात 5.40 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है; अप्रैल-जून 2024 के दौरान संचयी समग्र निर्यात 8.60 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है

जून 2024 में भारत का कुल निर्यात 5.40 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है; अप्रैल-जून 2024 के दौरान संचयी समग्र निर्यात 8.60 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है
  • जून 2024* के लिए भारत का कुल निर्यात (संयुक्त रूप से वस्तुएं और सेवाएं) 65.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जून 2023 की तुलना में 5.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। जून 2024* के लिए कुल आयात (संयुक्त रूप से वस्तुएं और सेवाएं) 73.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जून 2023 की तुलना में 6.29 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: जून 2024 के दौरान व्यापार*

    जून 2024

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

जून 2023

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

व्यापार निर्यात 35.20 34.32
आयात 56.18 53.51
सेवाएं* निर्यात 30.27 27.79
आयात 17.29 15.61
कुल व्यापार

(माल +सेवाएँ) *

निर्यात 65.47 62.12
आयात 73.47 69.12
व्यापार का संतुलन -8.00 -7.00

  नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डेटा मई 2024 के लिए है। जून 2024 का डेटा एक अनुमान हैजिसे आरबीआई की अगली रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा।