Breaking News

कानपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के केंद्रीय कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ। शास्त्री पार्क के सामने बने केंद्रीय कार्यालय का कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडे, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक ,विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल बिश्नोई ,अरुण पाठक,उत्तर- दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह ने विधि विधान से हवन पूजन कर केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

कार्यकर्ताओं द्वारा हुए शंखनाद से पूरा पंडाल गूंजने लगा। पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम- जय श्रीराम और मोदी- योगी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के जनसैलाब को देख कर लग रहा है की विपक्ष आज अपनी छाती पीट रहा होगा। 2019 में हम कहते थे की ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया,आज हम कह सकते है धमक चलत रामचंद्र फाटत पैजनिया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा तक मेहनत करें। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क व संवाद कर मोदी की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाएं।

प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार,बाल चंद्र मिश्र, जगवीर सिंह द्रोण, रघुनंदन भदोरिया, सुरेश अवस्थी, विधायक सरोज कुरील, नीरज चतुर्वेदी, अजय कपूर, कामलावती सिंह, आचार्य शिवाकांत शास्त्री, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, रमाकांत त्रिपाठी लोकसभा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष ,पार्षद व शहर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।