Breaking News

अक्टूबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये के साथ अप्रैल 2023 के बाद दूसरी बार सर्वाधिक रहा, वर्ष दर वर्ष 13 प्रतिशत की वद्धि दर्ज की गई

अक्टूबर, 2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व  1,72,003 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी 30,062 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 38,171 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी  91,315 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए  42,127 करोड़ रुपये सहित) है और उपकर 12,456 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अक्टूबर, 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 72,934 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 74,785 करोड़ रुपये है।

अक्टूबर, 2023 महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दर्शाता है। नीचे दी गई तालिका में अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद के जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दर्शाए गए हैं।

चार्टः जीएसटी संग्रह में रुझान

तालिका: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों को निपटान किया गया

अप्रैल-अक्टूबर (करोड़ रुपये में)

  निपटान पूर्व एसजीएसटी निपटान के बाद एसजीएसटी [1]
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश 2022-23 2023-24 वृद्धि 2022-23 2023-24 वृद्धि
जम्मू एवं कश्मीर 1,318 1,762 34% 4,299 4,817 12%
हिमाचल प्रदेश 1,341 1,546 15% 3,368 3,302 -2%
पंजाब 4,457 4,903 10% 11,378 13,115 15%
चंडीगढ़ 351 389 11% 1,227 1,342 9%
उत्तराखंड 2,805 3,139 12% 4,513 4,890 8%
हरियाणा 10,657 11,637 9% 18,291 20,358 11%
दिल्ली 8,000 9,064 13% 16,796 18,598 11%
राजस्थान 8,832 9,859 12% 19,922 22,571 13%
उत्तर प्रदेश 15,848 18,880 19% 38,731 42,482 10%
बिहार 4,110 4,731 15% 13,768 15,173 10%
सिक्किम 179 297 66% 489 629 29%
अरुणाचल प्रदेश 282 378 34% 932 1,155 24%
नागालैंड 125 177 42% 564 619 10%
मणिपुर 166 210 27% 812 659 -19%
मिजोरम 105 168 60% 488 573 18%
त्रिपुरा 242 299 23% 847 928 9%
मेघालय 265 353 33% 841 988 17%
असम 2,987 3,428 15% 7,237 8,470 17%
पश्चिम बंगाल 12,682 13,799 9% 22,998 24,607 7%
झारखंड 4,329 5,152 19% 6,466 7,128 10%
ओडिशा 8,265 9,374 13% 11,031 12,723 15%
छत्तीसगढ़ 4,285 4,773 11% 6,421 7,656 19%
मध्य प्रदेश 6,062 7,384 22% 15,418 18,100 17%
गुजरात 21,644 24,005 11% 32,943 36,322 10%
दादरा एवं नगर हवेली

और दमन एवं दीव

381 372 -3% 709 606 -15%
महाराष्ट्र 48,870 58,057 19% 74,612 84,712 14%
कर्नाटक 20,165 23,400 16% 37,924 42,657 12%
गोवा 1,111 1,307 18% 2,024 2,299 14%
लक्षद्वीप 6 16 162% 18 66 259%
केरल 7,016 8,082 15% 17,450 18,370 5%
तमिलनाडु 20,836 23,661 14% 34,334 37,476 9%
पुदुचेरी 271 288 6% 695 833 20%
अंडमान व निकोबार

द्वीप समूह

112 125 12% 287 311 8%
तेलंगाना 9,538 11,377 19% 21,301 23,478 10%
आंध्र प्रदेश 7,347 8,128 11% 16,441 18,488 12%
लद्दाख 81 121 49% 311 377 21%
अन्य केन्द्र शासित प्रदेश 97 140 44% 281 685 144%
कुल योग 2,35,167 2,70,777 15% 4,46,167 4,97,562 12%

[1] निपटान के बाद का जीएसटी राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के जीएसटी राजस्व और आईजीएसटी के एसजीएसटी हिस्से का संचयी हिस्सा है जो राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों को दिया जाता है।