Breaking News

सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 8.1 प्रतिशत (अंनतिम) बढ़ा

आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) के संयुक्त सूचकांक में सितंबर 2022 के सूचकांक की तुलना में सितंबर 2023 में 8.1 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि हुई। कोयला, इस्पात, बिजली, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और उर्वरक के उत्पादन में सितंबर 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा वृद्धि दर का विवरण नीचे दिया गया है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों जैसे सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और  इस्पात के उत्पादन के संयुक्त और विशिष्ट निष्पादन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

जून 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

सीमेंट– सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 4.7 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला– कोयला उत्पादन (भारांकः10.33 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 16.1 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.2 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 0.4 प्रतिशत कम हो गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम हो गया।

बिजली– बिजली उत्पादन (भारांक:19.85 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.0 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक- उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 4.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.0 प्रतिशत बढ़ गया।

प्राकृतिक गैस– प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) सितंबर  2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 6.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद– पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ गया।

इस्पात- इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 9.6 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से सितंबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.2 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1: जुलाई 2023अगस्त 2023 और सितंबर2023 का डेटा अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों की सूचकांक संख्याओं को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2: अप्रैल 2014 सेनवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन संबंधी डेटा भी शामिल है।

नोट 3: ऊपर बताए गए उद्योग-वार भार आईआईपी से प्राप्त विशिष्ट उद्योग भार हैं और आनुपातिक आधार पर 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार तक बढ़ाए गए हैं।

नोट 4: मार्च 2019 सेतैयार स्टील के उत्पादन में कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स‘ आइटम के तहत हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया स्टील उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5: अक्टूबर 2023 के लिए सूचकांक गुरुवार 30 नवंबर 2023 को जारी किया जाएगा।

आठ प्रमुख उद्योगों का निष्पादन

वार्षिक सूचकांक एवं वृद्धि दर

आधार वर्ष: 2011-12=100

सूचकांक

सेक्टर कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भार 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 103.2 99.4 85.6 107.2 96.7 107.9 107.5 104.0 103.8
2013-14 104.2 99.2 74.5 108.6 98.1 115.8 111.5 110.3 106.5
2014-15 112.6 98.4 70.5 108.8 99.4 121.7 118.1 126.6 111.7
2015-16 118.0 97.0 67.2 114.1 106.4 120.2 123.5 133.8 115.1
2016-17 121.8 94.5 66.5 119.7 106.6 133.1 122.0 141.6 120.5
2017-18 124.9 93.7 68.4 125.2 106.6 140.5 129.7 149.2 125.7
2018-19 134.1 89.8 69.0 129.1 107.0 147.7 147.0 156.9 131.2
2019-20 133.6 84.5 65.1 129.4 109.8 152.6 145.7 158.4 131.6
2020-21 131.1 80.1 59.8 114.9 111.6 139.4 130.0 157.6 123.2
2021-22 142.3 77.9 71.3 125.1 112.4 163.0 156.9 170.1 136.1
2022-23 163.5 76.6 72.4 131.2 125.1 178.1 170.6 185.2 146.7
अप्रैल-सितंबर 22-23 140.0 77.4 72.2 129.3 122.3 167.4 163.3 193.2 143.0
अप्रैल-सितंबर 23-24* 157.0 77.1 75.3 134.4 130.8 191.2 182.0 204.7 154.1

*अनंतिम

वृद्धि दरें (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

सेक्टर कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र वृद्धि
भार 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 3.2 -0.6 -14.4 7.2 -3.3 7.9 7.5 4.0 3.8
2013-14 1.0 -0.2 -12.9 1.4 1.5 7.3 3.7 6.1 2.6
2014-15 8.0 -0.9 -5.3 0.2 1.3 5.1 5.9 14.8 4.9
2015-16 4.8 -1.4 -4.7 4.9 7.0 -1.3 4.6 5.7 3.0
2016-17 3.2 -2.5 -1.0 4.9 0.2 10.7 -1.2 5.8 4.8
2017-18 2.6 -0.9 2.9 4.6 0.03 5.6 6.3 5.3 4.3
2018-19 7.4 -4.1 0.8 3.1 0.3 5.1 13.3 5.2 4.4
2019-20 -0.4 -5.9 -5.6 0.2 2.7 3.4 -0.9 0.9 0.4
2020-21 -1.9 -5.2 -8.2 -11.2 1.7 -8.7 -10.8 -0.5 -6.4
2021-22 8.5 -2.6 19.2 8.9 0.7 16.9 20.8 8.0 10.4
2022-23 14.8 -1.7 1.6 4.8 11.3 9.3 8.7 8.9 7.8
अप्रैल-सितंबर 22-23 21.0 -1.3 1.8 10.1 11.5 6.9 11.0 10.8 9.8
अप्रैल-सितंबर 23-24* 12.2 -0.4 4.3 4.0 7.0 14.2 11.5 6.0 7.8

*अनंतिम। वर्ष दर-वर्ष की गणना पिछले वर्ष के संबंधित वित्तीय वर्ष पर की जाती है

आठ प्रमुख उद्योगों का निष्पादन

मासिक सूचकांक एवं वृद्धि दर

आधार वर्ष: 2011-12=100

सूचकांक

सेक्टर कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भार 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
सितंबर-22 127.5 75.2 72.1 120.2 127.0 172.8 158.7 187.4 138.6
अक्टूबर-22 145.8 77.4 73.0 123.5 129.5 177.3 155.2 169.3 138.8
नवंबर-22 167.5 75.8 71.8 119.7 129.2 175.5 164.3 166.7 139.4
दिसंबर-22 184.4 78.2 74.5 139.3 129.9 190.9 184.8 179.4 153.4
जनवरी-23 198.6 78.3 75.2 142.0 135.8 199.5 184.7 186.6 158.8
फरवरी-23 190.1 68.1 67.0 129.1 125.2 185.4 180.2 174.0 147.3
मार्च-23 235.5 77.3 74.6 144.7 118.1 204.4 198.4 188.0 164.7
अप्रैल-23 161.2 75.0 68.9 132.7 118.7 191.2 192.0 192.3 151.2
मई -23 167.6 78.8 73.2 141.1 138.2 192.5 191.8 201.6 157.4
जून-23 162.4 76.4 73.4 136.2 130.8 191.9 195.0 205.2 155.9
जुलाई-23* 152.6 78.9 79.0 134.4 131.8 190.5 166.1 204.0 153.0
अगस्त-23* 150.3 78.4 80.3 135.4 133.3 191.7 181.3 220.5 157.4
सितंबर-23* 148.1 74.9 76.8 126.8 132.3 189.5 166.1 204.8 149.9

*अनंतिम

 

वृद्धि दरें (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

सेक्टर कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र वृद्धि
भार 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
सितंबर-22 12.1 -2.3 -1.7 6.6 11.8 7.7 12.4 11.6 8.3
अक्टूबर-22 3.8 -2.2 -4.2 -3.1 5.4 5.8 -4.2 1.2 0.7
नवंबर-22 12.3 -1.1 -0.7 -9.3 6.4 11.5 29.1 12.7 5.7
दिसंबर-22 12.3 -1.2 2.6 3.7 7.3 12.3 9.5 10.4 8.3
जनवरी-23 13.6 -1.1 5.2 4.5 17.9 14.3 4.7 12.7 9.7
फरवरी-23 9.0 -4.9 3.1 3.3 22.2 12.4 7.4 8.2 7.4
मार्च-23 11.7 -2.8 2.7 1.5 9.7 12.1 -0.2 -1.6 4.2
अप्रैल-23 9.1 -3.5 -2.9 -1.5 23.5 16.6 12.4 -1.1 4.6
मई-23 7.2 -1.9 -0.3 2.8 9.7 12.0 15.9 0.8 5.2
जून-23 9.8 -0.6 3.5 4.6 3.4 21.3 9.9 4.2 8.4
जुलाई-23* 14.9 2.1 8.9 3.6 3.3 14.2 6.9 8.0 8.4
अगस्त-23* 17.9 2.1 10.0 9.5 1.8 12.4 19.3 15.3 12.5
सितंबर-23* 16.1 -0.4 6.5 5.5 4.2 9.6 4.7 9.3 8.1

*अनंतिम। वर्ष दर-वर्ष की गणना पिछले वर्ष के इसी महीने से की जाती है