Breaking News

फरवरी, 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार: 2011-12=100)

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक फरवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में फरवरी 2023 के दौरान 6.0 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। उर्वरक, कोयला, बिजली, सीमेंट, स्टील, रिफाइनरी उत्पाद और प्राकृतिक गैस का उत्पादन फरवरी 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़ा है। आईसीआई चुने हुए आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में उत्पादन का संयुक्त और एकल निष्पादन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल होता है। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा विकास दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक 1 तथा 2 में दिया गया है।

2. नवंबर 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 5.4 प्रतिशत से संशोधित कर 5.7 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

3. आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

कोयला – कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 8.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से फरवरी 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.2 प्रतिशत बढ़ा।

कच्चा तेल – कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 4.9 प्रतिशत कम रहा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत कम रहा।

प्राकृतिक गैस – प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक रहा। अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद – पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) फरवरी, 2022 की तुलना में फरवरी, 2023 में 3.3 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत बढ़ा।

उर्वरक – उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 22.2 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढ़ गया।

इस्पात – इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 6.9 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट – सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 7.3 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.7 प्रतिशत बढ़ा।

बिजली – बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) फरवरी, 2023 में फरवरी, 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत बढ़ गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.9 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1: दिसंबर,2022, जनवरी 2023 और फरवरी, 2023 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों के सूचकांकों को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2 : अप्रैल, 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के आंकड़े भी शामिल हैं।

नोट 3 : ऊपर इंगित किए गए उद्योग वार भार आईआईपी से प्राप्त अलग अलग उद्योग भार हैं और 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार के अनुपात में बढ़ाए गए हैं।

नोट 4 : मार्च, 2019 से, परिष्कृत इस्पात के उत्पादन के भीतर ‘कोल्ड रोल्ड (सीआर) क्वायल्स‘ मद के तहत हौट रोल्ड पिकल्ड एंड आयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5 : मार्च, 2023 के लिए सूचकांक शुक्रवार 28 अप्रैल, 2023 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक 1

आठ प्रमुख उद्योगों का निष्पादन

आधार वर्ष: 2011-12=100

सूचकांक

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 103.2 99.4 85.6 107.2 96.7 107.9 107.5 104.0 103.8
2013-14 104.2 99.2 74.5 108.6 98.1 115.8 111.5 110.3 106.5
2014-15 112.6 98.4 70.5 108.8 99.4 121.7 118.1 126.6 111.7
2015-16 118.0 97.0 67.2 114.1 106.4 120.2 123.5 133.8 115.1
2016-17 121.8 94.5 66.5 119.7 106.6 133.1 122.0 141.6 120.5
2017-18 124.9 93.7 68.4 125.2 106.6 140.5 129.7 149.2 125.7
2018-19 134.1 89.8 69.0 129.1 107.0 147.7 147.0 156.9 131.2
2019-20 133.6 84.5 65.1 129.4 109.8 152.6 145.7 158.4 131.6
2020-21 131.1 80.1 59.8 114.9 111.6 139.4 130.0 157.6 123.2
2021-22 142.3 77.9 71.3 125.1 112.4 163.0 156.9 170.1 136.1
अप्रैल-फरवरी2021-22* 136.1 77.8 71.2 123.6 112.9 161.3 153.1 168.2 134.1
अप्रैल-फरवरी2022-23* 156.8 76.5 72.2 129.9 125.8 173.4 168.1 184.9 144.6
                     

*अनंतिम

 

विकास दर (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र बढ़ोतरी
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 3.2 -0.6 -14.4 7.2 -3.3 7.9 7.5 4.0 3.8
2013-14 1.0 -0.2 -12.9 1.4 1.5 7.3 3.7 6.1 2.6
2014-15 8.0 -0.9 -5.3 0.2 1.3 5.1 5.9 14.8 4.9
2015-16 4.8 -1.4 -4.7 4.9 7.0 -1.3 4.6 5.7 3.0
2016-17 3.2 -2.5 -1.0 4.9 0.2 10.7 -1.2 5.8 4.8
2017-18 2.6 -0.9 2.9 4.6 0.0 5.6 6.3 5.3 4.3
2018-19 7.4 -4.1 0.8 3.1 0.3 5.1 13.3 5.2 4.4
2019-20 -0.4 -5.9 -5.6 0.2 2.7 3.4 -0.9 0.9 0.4
2020-21 -1.9 -5.2 -8.2 -11.2 1.7 -8.7 -10.8 -0.5 -6.4
2021-22 8.5 -2.6 19.2 8.9 0.7 16.9 20.8 8.0 10.4
अप्रैल-फरवरी 2021-22* 9.8 -2.6 20.5 9.2 -0.4 18.4 22.3 8.2 11.1
अप्रैल-फरवरी 2022-23* 15.2 -1.6 1.5 5.2 11.5 7.5 9.7 9.9 7.8

*अनंतिमवर्ष दर वर्ष की गणना पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में की जाती है

परिशिष्ट II

आठ प्रमुख उद्योगों का निष्पादन

वार्षिक सूचकांक एवं वृद्धि दर

आधार वर्ष : 2011-12 = 100

सूचकांक

 

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
फरवरी-22 174.4 71.6 64.9 124.9 102.4 165.0 167.7 160.8 137.1
मार्च-22 210.8 79.6 72.6 142.5 107.7 182.4 198.8 191.0 158.0
अप्रैल--22 147.7 77.8 70.9 134.7 96.1 164.0 170.9 194.5 144.6
मई--22 156.3 80.3 73.5 137.3 126.0 172.0 165.4 199.9 149.6
जून--22 148.0 76.9 70.9 130.3 126.4 158.2 177.4 196.9 143.9
जुलाई--22 132.7 77.3 72.6 129.8 127.6 166.8 155.4 188.9 141.1
अगस्त--22 127.5 76.7 73.0 123.6 130.9 170.5 152.0 191.3 139.9
सितंबर--22 127.5 75.2 72.1 120.2 127.0 172.8 158.7 187.4 138.6
अक्टूबर--22 145.8 77.4 73.0 123.5 129.5 177.3 155.2 169.3 138.8
नवंबर--22 167.5 75.8 71.8 119.7 129.2 175.5 164.3 166.7 139.4
दिसंबर--22* 184.3 78.2 74.5 139.3 129.9 180.5 184.8 179.4 151.6
जनवरी--23* 198.3 78.3 75.2 142.0 135.8 193.4 184.6 186.6 157.7
फरवरी-23* 189.3 68.1 67.0 129.1 125.2 176.5 180.0 173.1 145.4

*अंनतिम

 

विकास दर (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र बढ़ोतरी
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
फरवरी-22 6.6 -2.2 12.5 8.8 -1.4 5.6 4.2 4.5 5.9
मार्च-22 0.3 -3.4 7.6 6.1 15.3 4.1 9.0 6.1 4.8
अप्रैल--22 30.1 -0.9 6.4 9.2 8.8 2.5 7.4 11.8 9.5
मई--22 33.5 4.6 7.0 16.7 22.9 15.1 26.2 23.5 19.3
जून--22 32.1 -1.7 1.2 15.1 8.2 3.3 19.7 16.5 13.1
जुलाई--22 11.4 -3.8 -0.3 6.2 6.2 7.5 0.7 2.3 4.8
अगस्त--22 7.7 -3.3 -0.9 7.0 11.9 5.8 2.1 1.4 4.2
सितंबर--22 12.1 -2.3 -1.7 6.6 11.8 7.7 12.4 11.6 8.3
अक्टूबर--22 3.8 -2.2 -4.2 -3.1 5.4 5.8 -4.2 1.2 0.7
नवंबर--22 12.3 -1.1 -0.7 -9.3 6.4 11.5 29.1 12.7 5.7
दिसंबर--22* 12.2 -1.2 2.6 3.7 7.3 6.3 9.5 10.4 7.0
जनवरी--23* 13.4 -1.1 5.3 4.5 17.9 10.8 4.6 12.7 8.9
फरवरी-23* 8.5 -4.9 3.2 3.3 22.2 6.9 7.3 7.6 6.0

*अनंतिम, वर्ष-दर-वर्ष की गणना पिछले वर्ष के इसी माह के आधार पर की जाती है।