Breaking News

भारत ने बड़ी संख्या में रोगियों के ठीक होने का रिकॉर्ड बनाया

भारत में लगातार दूसरे दिन भी 94,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 94,612 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की कुल संख्या 43 लाख (43,03,043) को पार कर गई है। इसके परिणामस्वरूप रिकवरी रेट 79.68% पर पहुंच गया है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 60 फीसदी मामले पांच राज्यों से आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। एक दिन में ठीक होने वाले नए रोगियों में 23,000 से अधिक रोगी महाराष्ट्र से हैं। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों से एक दिन में 10,000 रोगी ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TXY3.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 92,605 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 52% पांच राज्यों से आए हैं। नए ठीक होने वाले रोगियों में अधिकतम योगदान देने वाले भी यही राज्य हैं। महाराष्ट्र का नए मामलों में 20,000 (22.16%) से अधिक का योगदान है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों ने 8,000 से अधिक का योगदान दिया है।