भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर – 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ (SFIC) के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के स्मार्ट रूम में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को “स्वच्छ एवं सतत भारत” थीम के तहत समाज एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कुल 18 छात्राओं ने भागीदारी की व पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर नवाचार समाधान पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. निशा वर्मा एवं प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को नवाचार और सेवा भाव के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुमन ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार चैलेंज के माध्यम से पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान खोजना है। इसके अंतर्गत स्वच्छ व टिकाऊ भारत, समृद्ध किसान, स्वस्थ एवं समावेशी भारत, शिक्षित व कुशल भारत और सुरक्षित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाधान मांगे जाते हैं। छात्राओं को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रही, व तृतीय,चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर