Breaking News

स्वच्छता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूक

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026* के अंतर्गत *राष्ट्रीय सेवा योजना,एस एन सेन बा. वि. पी. जी. महाविद्यालय,कानपुर * के द्वारा प्राचार्या प्रो. सुमन के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत – *उठे समाज के लिए उठे उठे* के गायन से ही स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता रानी व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव के नेतृत्व में शिविर का प्रारंभ गोला घाट की सफाई कार्यक्रम साथ हुआ। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर से गोला घाट तक *”स्वच्छता ही सेवा” जागरूकता रैली* निकाली गई। रैली में स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत”, “प्लास्टिक मुक्त भारत हो”, “स्वच्छता ही सेवा है” जैसे नारों से आम जनमानस को जागरूक किया। सफाई करने के उपरांत स्वयंसेवकों ने आस पास के नागरिकों से वार्ता की और उनके विचारों को सुना एवं स्वयं के विचार साझा किया।

द्वितीय सत्र में

स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेविकाओं द्वारा दहेज प्रथा के विरोध में एक प्रभावशाली *नुक्कड़ नाटक* प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों को दहेज प्रथा की बुराईयों के बारे में जागरूक किया गया और दहेज का बहिष्कार करने का संदेश दिया गया।

नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से एन.एस.एस. स्वयंसेविका प्रिन्सि, अक्षिता, ज्योति, अंजलि, नेहा, गौराशी, आकांक्षा एवं इंदुपाल ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट अभिनय किया। सभी ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ प्रीता अवस्थी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।