Breaking News

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बीवीपीजी कॉलेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर सुमन तथा चीफ़ प्रॉक्टर डॉ प्रीति सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।राष्ट्रीय पर्व समिति द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष हरीश झा एवं छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन गाए और उन्हें याद किया ।इस कार्यक्रम का संचालन प्रो मीनाक्षी व्यास ने किया।

कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित दिनांक-02/10/2026 से 07/10 2026 तक “स्वच्छता सेवा” विशेष अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 17 यू.पी. गर्ल्स बटालियन से जुड़ी एनसीसी इकाई व वैष्णवी रेंजर्स इकाई की छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमदान, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिसर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रो. सुमन ने अपने संबोधन में कहा “स्वच्छता केवल एक अभियान या कार्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और उन्नत भारत का आधार है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की सफाई तथा स्वच्छता पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्व समिति प्रभारी कैप्टन ममता अग्रवाल व सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो.निशा वर्मा के मार्गनिर्देशन में एनसीसी प्रभारी प्रीति यादव, सहयोगी डॉ. रेशमा, वैष्णवी रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।