भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर परिसर में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकला विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अद्भुत कलात्मकता और रचनात्मक सोच के माध्यम से “विकसित भारत 2047” के उज्ज्वल भविष्य और विकास की संकल्पना को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सुमन एवं नोडल प्रभारी प्रो. निशा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. प्रीति सिंह एवं डॉ. रश्मि बाजपेई ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया और उनके प्रयासों व रचनात्मकता की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- नैन्शी वर्मा, द्वितीय स्थान- आशिया वशीद, तृतीय स्थान-आशिका यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुमन ने आर्शिवचन मे कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजन छात्राओं में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जगाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दायित्व का बोध भी कराते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, व छात्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत मे डॉ. रचना निगम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, निर्णायकों एवं छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर