भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 23 सितंबर। दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “उत्तर प्रदेश की शिक्षा में नौ वर्षों की उपलब्धियाँ” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास एवं उपलब्धियों से परिचित कराने के साथ-साथ उनके सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना रहा।प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को गंगा, यमुना, सरस्वती एवं नर्मदा नामक चार टीमों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों के दौरान हुई विभिन्न उपलब्धियों एवं विकास से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रो. अभिलाषा गौर ने क्विज मास्टर की भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी जानकारी एवं त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वंदना निगम, डायरेक्टर प्रो. अर्चना वर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रो. पप्पी मिश्रा, डॉ. संगीता सिरोही, डॉ. दीप्ति शुक्ला एवं डॉ. दीपाली सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*प्रतियोगिता में यमुना टीम ने प्रथम, गंगा टीम ने द्वितीय तथा नर्मदा टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*
समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. पप्पी मिश्रा ने अतिथियों, प्रतिभागी छात्राओं एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर