भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 22 सितंबर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में वैल्यू एजुकेशन सेल द्वारा “Talk on HIV/AIDS” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इसके रोकथाम, बचाव, सही जानकारी एवं सहयोग के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन वैल्यू एजुकेशन सेल की समन्वयक प्रो. श्वेता चन्द मैम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन ऐश सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रो. मीत कमल मैम, प्रो. श्वेता मिश्रा मैम एवं प्रो. धनंजय सर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य वक्ता सुश्री संजय कुमारी (श्रमिक भारती IDU-TI) ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण, बचाव एवं रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूकता, सही जानकारी और आवश्यक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, जिससे कार्यक्रम एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक अनुभव बना। विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी स्वयंसेवकों श्वेता सिंह, देवांश, जागृति गुप्ता, अलीशा सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सबिना बोदरा मैम द्वारा Vote of Thanks प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, जागरूकतापूर्ण एवं प्रेरणादायक अनुभव के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर