पुस्तक दान कार्यक्रम में ज्ञान-संपदा बढ़ाने का संदेश, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पुस्तकें बनीं प्रेरणा*
Bharatiya Swaroop
September 16, 2026
कानपुर, महिला जगत, मुख्य समाचार, युवा जगत, शिक्षा
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर, कानपुर में गरिमापूर्ण आयोजन विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर, कानपुर में विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास एवं महाविद्यालय के पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से पुस्तक दान कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वी. एन. अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके द्वारा महाविद्यालय के पुस्तकालय हेतु विज्ञान संकाय की 100 पुस्तकें प्रदान की गईं। उनके इस सहयोग को महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर पूनम विज ने मुख्य अतिथि डॉ. वी. एन. अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। उनके द्वारा पुस्तकालय के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराना केवल पुस्तक दान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, अध्ययन और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उनके द्वारा दिए गए दान को का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सीमा अग्रवाल जी ने छात्राओं को पुस्तकों का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरेण्य अतिथि श्रीमती सूरजमुखी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में छात्राओं की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रेया द्विवेदी, द्वितीय पुरस्कार मेघा वर्मा तथा तृतीय पुरस्कार चाँदनी को प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई।
Academic Achievers (2025–26) छात्राओं का सम्मान
शैक्षणिक सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में—
सेमेस्टर 6:– साक्षी साहू – कुलसुम
सेमेस्टर 4:– प्राणिका शुक्ला – सोनवी बाजपेई
सेमेस्टर 2: श्रेष्ठी गुप्ता – श्रेया द्विवेदी
को शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की प्रभारी डॉक्टर शोभा मिश्रा द्वारा पुस्तक दान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रीमती सुमन शर्मा, पुस्तकालय सहयोगी ने पुस्तकालय को प्राप्त पुस्तकों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी शैक्षणिक संसाधन के रूप में उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कविता सिन्हा जी द्वारा प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए अतिथियों एवं उपस्थितजनों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष एवं लाइब्रेरी कमेटी की प्रभारी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि पुस्तकों का दान विद्यार्थियों को केवल अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं कराता, बल्कि उन्हें ज्ञान, चिंतन और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा भी देता है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ शोभा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी शिक्षिकाएं डॉ रमा कटियार डॉ शालिनी गुप्ता डॉ जसमीत कौर डॉ स्निग्धा मिश्रा एवं लगभग 70 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।