Breaking News

निरोग रहने के लिए योग अवश्य करें

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की छात्राओं के द्वारा 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के निर्देशानुसार प्रातः 8 से 8:10 बजे तक मंत्र उच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 100 छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो रचना प्रकाश ने छात्राओं के द्वारा किए गए योगासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, साथ ही छात्राओं ने ग्रीन पार्क में भी प्रातः 6:00 बजे से 7:30 तक प्रशासन के निर्देशानुसार उपस्थित होकर योगिक क्रियाएं की। ।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मिथिलेश गंगवार तथा अनुराधा सिंह , आस्था शुक्ला दिव्या ब्रिहा, सिमरन, श्रद्धा त्रिवेदी आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।