@@@#@*
कानपुर शहर में गर्मी आते ही शरू हुआ पानी का संकट
कानपुर के दक्षिण इलाके में कल शाम से सरकारी पानी की सप्लाई ठप
करीब 5 लाख की आबादी बिना पानी से प्रभावित, परेशान
गंगा बैराज से पानी की आपूर्ति बाधित होने से मचा हाहाकार
खाली पड़ी टंकी के कर्मचारियों को अधिकारी नहीं दे रहे जवाब
भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी का खड़ा हुआ संकट
@@@@@
सचेड़ी पुलिस की निष्क्रियता से हो सकती है बड़ी चूक
सचेड़ी के दबंग का अवैध तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
आलाधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा लेकिन अब तक गिरफ्तारी में नाकाम सचेंडी पुलिस
बीते सप्ताह बाबूपुरवा पुलिस ने एक तमंचा और 15 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया था गिरफ्तार
युवक से पुलिसिया पूछताछ में चुनाव प्रभावित करने की बात आई थी सामने
कही ये मामला भी तो चुनाव प्रभावित का नही है,आखिर कब होगी दबंग की गिरफ्तारी
कमिशनरेट के थाना सचेड़ी क्षेत्र का मामला
@@@@@
पनकी पुलिस का सराहनीय कार्य,पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
शातिर पनकी धाम मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना
कई दिनों से मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ चोरी की मिल रही थी शिकायतें
शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसीपी निशांक शर्मा ने पनकी पुलिस को मंदिर में ध्यान देने के दिए थे निर्देश
एसीपी निशांक शर्मा के निर्देश के बाद पनकी पुलिस हुई सख्त
दर्शनार्थियों को निशाना बनाने वाले दो चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ धर-दबोचा
पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के 1500 रु नगदी और एक आधार कार्ड किया बरामद
कमिश्नरेट पनकी थाना पनकी मंदिर चौकी क्षेत्र का मामला
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
देश भर में 16 लाख से अधिक नवोदयन्स का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
कहता है .. बोलो क्या दूँ तुझे ऐसा ..जो तुम्हें मेरे इश्क़ की याद दिलाये। मैंने कहा! बेशक़ीमती है तू.. और ये तेरी बेमिसाल नज़र. और उस पे तेरी थोड़ी सी तवज्जो .. थोड़ी सी फ़िक्र ही काफ़ी है ..मेरे इश्क़ को ज़िन्दा रखने के लिए… हर इक शय इस जमाने की तवज्जो ही माँगती है चाहे वो कोई रिश्ता हो या कुछ और … प्यार हमें अधूरे से पूरा करता है। ये कहानी मेरी ही आप बीती है आप से शेयर करना चाहती हूँ बात उन दिनों की है जब मैं अपने नये घर में शिफ़्ट हुई थी लोग कहते थे कि वहाँ की ऊजा अच्छी नही है मगर मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करती थी इक निडर निर्भय सा स्वभाव है मेरा।
कानपुर 17 अप्रैल भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बा. वि. पी. जी. कॉलेज कानपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर, शिक्षा शास्त्र ,समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सिंपोजियम और लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, एच. बी. टी. यू. कानपुर), महाविद्यालय सचिव श्री पी. के. सेन तथा प्राचार्या प्रोफेसर सुमन के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया।
अतिथि स्वागत एवम् सरस्वती वंदन की परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। समाजशास्त्र विभाग से प्रो. निशी प्रकाश, अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. निशा वर्मा, शिक्षाशास्त्र विभाग से प्रो. चित्रा सिंह तोमर तथा राजनीति विज्ञान विभाग से कुमारी पूनम ने महात्मा फुले व बाबा साहेब की विचारधारा पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रीती पांडेय तथा डॉ. प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय पर्व समिति प्रभारी डॉ रचना निगम और सदस्यों द्वारा किया गया l इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।
कानपुर 16 अप्रैल भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज स्थित प्रो निनान अब्राहिम ऑडिटोरियम में “लोकतंत्र में चुनौतियां” विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के सभापति और कॉलेज के पूर्व छात्र सतीश महाना ने कहा कि देश में लोकतंत्र के सामने निरक्षरता, गरीबी, जातिवाद, सांप्रदायिकता, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार आदि की अभी भी चुनौतियां हैं उन्होंने कहा लोकतंत्र की सफलता के लिए साक्षरता बहुत जरूरी है, माहना क्राइस्ट चर्च कॉलेज मे एलुमिनाई एसोसिएशन के विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे, उन्होंने आगे कहा कि हिनुस्तान में निरक्षरता को दूर करना किसी चुनौती से कम नहीं,
