भारतीय स्वरूप संवाददाता उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मण्डल, कानपुर के पत्र के अनुपालन में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान के अंतर्गत दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा छात्राओं में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता विकसित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही छात्राओं को अपने-अपने आवासीय परिसर में रोपण हेतु 50 पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं डॉ सुषमा शर्मा, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ वंदना द्विवेदी, डॉ ज्योति गुप्ता ,श्वेता गोंड, डॉ सबीहा अंजुम, डॉ विमला देवी तथा समस्त छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो वंदना निगम का पूर्ण सहयोग रहा, सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा। सभी प्रतिभागियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर