रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और इसके सभी रूपों में खतरे को खत्म करने का आह्वान किया है। दिनांक 24 अगस्त, 2022 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद सहित किसी भी रूप में आतंकवाद, किसी के द्वारा और किसी भी उद्देश्य के लिए, मानवता के खिलाफ एक अपराध है।
राजनाथ सिंह ने कहा, “आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। भारत सभी प्रकार के आतंकवाद से लड़ने और क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्थिर बनाने के अपने संकल्प को दोहराता है। हम एससीओ सदस्य देशों के साथ संयुक्त संस्थागत क्षमताओं को विकसित करना चाहते हैं, जो प्रत्येक देश की संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए व्यक्तियों, समाजों तथा देशों के बीच सहयोग की भावना पैदा करे।” इस संदर्भ में रक्षा मंत्री ने 2023 में एससीओ सदस्य राज्यों के रक्षा मंत्रालयों के लिए ‘मानवीय सहायता एवं आपदा राहत – जोखिम शमन एवं आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा’ विषय पर भारत में एक कार्यशाला की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने एससीओ देशों के रक्षा थिंक टैंकों के बीच ‘रुचि के विषय’ पर एक वार्षिक संगोष्ठी के आयोजन का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा, “हम 2023 में भारत में इस तरह का पहला ऐसा रक्षा थिंक टैंक सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखते हैं।” राजनाथ सिंह ने एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत के पूर्ण समर्थन की बात कही, साथ ही यहां के आंतरिक मामलों में इसकी संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीय एकता में हस्तक्षेप न करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पक्षों से अफगानिस्तान सरकार के अधिकारियों को बातचीत के माध्यम से राष्ट्रीय सुलह हासिल करने और देश में एक व्यापक, समावेशी तथा प्रतिनिधि राजनीतिक संरचना स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों के महत्व को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह और प्रशिक्षण प्रदान करके तथा वित्तीय सहायता के माध्यम से उनकी गतिविधियों का समर्थन करके किसी भी देश को डराने या हमला करने के लिए अफगान ज़मीन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
यूक्रेन की स्थिति पर भारत की चिंता व्यक्त करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नई दिल्ली इस संकट को हल करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का समर्थन करती है। भारत यूक्रेन और उसके आसपास के मानवीय संकट को लेकर चिंतित है। हमने मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) के प्रयासों के लिए अपना समर्थन प्रदान किया है। राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के साथ भारत के सदियों पुराने संबंधों पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य देश क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि में सामान्य हितधारक हैं। उन्होंने कहा, “बहुपक्षवाद में अटूट विश्वास के कारण भारत एससीओ को उच्च प्राथमिकता देता है। एससीओ सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से और संगठन के ढांचे के भीतर समानता, सम्मान और आपसी समझ के आधार पर संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है।” रक्षा मंत्री ने सभी एससीओ सदस्य देशों को अगले साल भारत आने के लिए आमंत्रित किया जब नई दिल्ली उज्बेकिस्तान से संगठन की अध्यक्षता संभालेगी। कल उज़्बेक, कज़ाख और बेलारूसी समकक्षों के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठकों के बाद, रक्षा मंत्री का आज बाद में किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। आज सुबह रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने भारत में हमलों की योजना बना रहे एक आतंकवादी को मास्को में गिरफ्तार करने के लिए अपनी गहरी प्रशंसा और धन्यवाद व्यक्त किया।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर


कानपुर 30 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च पी जी कालेज में एनएसएस इकाई के द्वारा आर के देवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से मिशन प्रकाश के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नेत्र प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया जिसका प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा के निर्देशन में हुआ ।इसके पश्चात आर के देवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से आई हुई श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को नेत्र से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया और किस तरह से नेत्र का उपचार करा सकते है उससे संबंधित जानकारी दी आज का कार्यक्रम सभी के लिए बहुत ही लाभकारी रहा।
कानपुर 30 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, श्री नागरिक रामलीला कमेटी, एच ब्लॉक, किदवई नगर कानपुर की वार्षिक आमसभा दिनांक 28 अगस्त 2022 को संपन्न हुई। आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष बसंत कुमार बाजपाई की मृत्युपरांत नए अध्यक्ष के रूप में डॉ राजीव मिश्रा (सचिव सोशल रिसर्च फाउंडेशन) के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्विरोध रूप से हर्षध्वनी के साथ स्वीकार किया। ज्ञातव्य हो कि एक वर्ष रामलीला समिति अपना 48वा दशहरा महोत्सव आयोजित करने जा रही है।
कानपुर 30 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एसएन सेन महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्म शताब्दी पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी, हॉकी खेल में उनका योगदान एवं प्रचलित घटनाओं पर वक्तव्य दिया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग की छात्रा प्रियंका ,अमृता ,पापुल, प्रियांशी अंशिका, ईशा छात्राओं ने अपना उद्बोधन दिया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुमन ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए भारत के लिए उनके योगदान एवं परिश्रम की सराहना की एवं जिन युवाओं को उनके जैसे बनने की प्रेरणा दी । वर्तमान युवा को वितरित करें तो वायु बनता है, के ज्ञान से अवगत कराया। दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. किरन ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व के चारित्रिक गुणों को आत्मसात करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ प्रीति पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए छात्राओं को खेलों में अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग b.a. तृतीय की छात्रा अमृता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ रेखा डॉ.रचना शर्मा , डॉ मीनाक्षी ड.शुभा बाजपेई डॉ रश्मि उपस्थित रहे।
-लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
कानपुर 22 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज का छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेंटर में प्राचार्य डॉ सुमन के नेतृत्व में 9 शिक्षिकाओं डॉ निशी प्रकाश , डॉ रेखा चौबे ,डॉ अलका टंडन ,डॉ गार्गी यादव ,डॉ पूनम अरोड़ा, डॉ निशा वर्मा ,डॉ चित्रा सिंह तोमर, डॉ गीता देवी गुप्ता, डॉ मीनाक्षी व्यास का एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति हुई साथ ही डॉ प्रीति पांडे एसोसिएट प्रोफेसर और डॉ मोनिका सहाय असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज 3 पर पदोन्नत हुए। आयोग द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य डॉ सुमन ने एसएन सेन महाविद्यालय के कई वर्षों से रुके हुए प्रमोशंस को संज्ञान में लिया और तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी प्रवक्ताओं के प्रमोशन पर कार्यवाही की और आज सफलतापूर्वक कुल 12 प्रवक्ताओं का प्रमोशन विश्वविद्यालय में किया गया सभी प्रोन्नत प्राप्त शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ सुमन को धन्यवाद दिया। इस बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर डॉ रिपुदमन उपस्थित रहते हुए अपने निरीक्षण में पूरे बैठक को आयोजित करवाई। इस अवसर पर चयन समिति एवं प्राचार्य जी ने सभी को बधाई दी। सभी शिक्षिकाओं ने प्राचार्य जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। एस डी एम सदर अनुराज जैन ने सभी को बधाई दी।