Breaking News

युवा जगत

कल होगा सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई का आयोजन

कानपुर 31 अगस्त, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती पूनम कपूर ने बताया है कि कल दिनांक 01 सितम्बर, 2021 प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई का आयोजन मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि महिला जन सुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, मारपीट व अन्य महिलाओं से उत्पीडन संबंधी प्रकरणों को सुनते हुये उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि महिला जन सुनवाई में कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या को प्रस्तुत कर सकती है। इस महिला जन सुनवाई में महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती रंजना शुक्ला भी उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी।
उन्होंने बताया है कि महिला जन सुनवाई में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जायेगी। महिला जन सुनवाई में पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष तथा वन स्टॉप सेन्टर की प्रभारी अधिकारी भी उपस्थित रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस महिला जनसुनवाई में पीडित महिलायें आवश्यक रुप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख कर इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सकती है।

Read More »

आगरा सचल दल द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की प्रशासन से शिकायत

कानपुर 28 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, इंडियन मारबल कानपुर द्वारा किशनगढ़ स्थित तृप्ति मारबल से मारबल एवं ग्रेनाइट क्रय कर गाड़ी संख्या आरजे 14 जीजे 6368 द्वारा माल का आयात किया जा रहा था दिनांक 27 अगस्त की मध्य रात्रि में सचल दल इकाई संख्या 9 *अधिकारीगण श्री आलोक रंजन एवं श्री प्रमोद कुमार पांडे* अपने सहयोगियों के साथ गस्त करोरा टोल नाके पर कर रहे थे इसी बीच खड़ी गाड़ी जिसमें ड्राइवर व क्लीनर सो रहे थे को इन्होंने अपने कब्जे में लेकर जयपुर हाउस को रवाना करा दिया एवं *ड्राइवर का फोन एवं कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया* प्रार्थी इंडियन मार्बल को जब अगले दिन पता चला तो मारबल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गुप्ता व महामंत्री हिमांशु पालके साथ जब आगरा स्थित जयपुर हाउस पहुंचा वहां पर श्री आलोक रंजन जी से मुलाकात ना हो सकी फोन से बात करने के पश्चात भी श्री प्रमोद पांडे जी उपलब्ध ना हुए प्रमोद पांडे जी के स्थान पर अपने *आप को कार्यालय लिपिक बताने वाले सुनील कुमार फाइल का मौका मुआयना* कर फाइल में कमियां बता रहे थे सत्यता यह है कि *सुनील कुमार वर्तमान में खंड 9 में कार्यरत हैं इनका सचल दल से कोई लेना देना नहीं है* शुद्ध भाषा में यह कारीगरी कर अधिकारियों को लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं इन अधिकारी *महोदय के अनुसार सुनील कुमार इनसे बड़े अधिकारी एवं ज्यादा जानकार हैं* ऐसा वस्तु स्थिति को देखकर प्रतीत हुआ

एवं व्यापारी द्वारा घोषित नाप को अस्वीकार करते हुए अपनी अनुमानित आकलन को जबरन मनवा कर नाहक अर्थदंड वसूलने का प्रयास कर रहे हैं ऐसा न मानने पर सुनील कुमार की सहायता से बीच का रास्ता को सार्थक करने के लिए दवाब भी बना सकते हैं, हिमांशु पाल ने कहा कि सारी वस्तुस्थिति का अवलोकन किसी अन्य जिले के उच्च अधिकारी से कराकर सत्यता की जांच कराने एवं वाहन उपरोक्त को तत्काल विना किसी अर्थदंड के रिलीज कराने एवं लिपिक सुनील कुमार पर कठोर विभागीय कार्यवाही करा कर न्याय दिलाने में मदद करें सुनील कुमार द्वारा एक व्हाट्साप क्लिप  जारी की गई जिसमें कि उन्होंने स्वीकार किया कि वह सचल दल इकाई 9 में कार्यरत नही है एवं सहयोग करते हैं।

Read More »

खो खो एसोसिएशन कानपुर नगर द्वारा ” राष्ट्रीय खेल दिवस” अयोजित

कानपुर 29 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता :-खो खो एसोसिएशन कानपुर नगर द्वारा ” राष्ट्रीय खेल दिवस” का अयोजन हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन पर केo के o कॉलेज किदवई नगर पर भिन्न भिन्न खेलो का अयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उदघाटन कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम सिंह एवम जिला विधायलयी क्रीड़ा समिति के कोषाध्याश श्री नन्द किशोर मिश्रा ( प्रिंसिपल डी पी एस आजाद नगर), विशिष्ठ अतिथि के रुप मे उपास्थित रहें।
खिलाड़ियों से परिचय खो-खो एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह रैयत ने प्राप्त किया एवम मुख्य अतिथियों का स्वागत किया अयोजन सचिव निशा तोमर व मोनिका सिंह ने किया।
कानपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित भी उपस्थित रहें।
भूपेन्द्र सचान ने इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार प्रदत्त किए।
हॉकी गर्ल्स इंदु स्पोर्ट्स क्लब विजेता
केके गर्ल्स इंटर कॉलेज उप विजेता।
वॉलीबॉल बालक: विजेता शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब
बालिका वर्ग के के गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता।
टेबल टेनिस सीनियर बालक सुघर सिंह अकैडमी कोयला नगर विजेता।
टेबल टेनिस जूनियर बालक वर्ग टेबल टेनिस अकैडमी गोविंद नगर। कबड्डी बालिका वर्ग के के गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता इंदु स्पोर्टिंग क्लब उपविजेता।
इस अवसर पर अमरेश सिंह महेश प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह टेनी, निशा, क्षमा सिंह, मनीषा शुक्ला , फरीन, ज्योति, अतुल पटेल, संजय चौरसिया, , सुनील शर्मा, वीर सिंह गहलोत, ज्योति कुमारी, आदि उपस्थिति रहे

Read More »

रक्षाबंधन के अवसर पर शहर आये लोगों को बांधा रक्षा सूत्र

कानपुर। रोट्रेक्ट क्लब कानपुर स्टार और खुशी फाउंडेशन द्वारा संचालित राधे राधे रसोई में रक्षाबंधन के अवसर पर उन भाइयों, अंकल को रोट्रेक्ट और इंटरैक्ट क्लब कानपुर स्टार की सदस्यों ने हैंडमेड राखी बांधी जो परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहर आए। भाई-बहन के इस पवित्र दिन भी घर से दूर है, आज उनको अहसास कराने की हम बहनें है यहाँ पर और हम लोगों के रहते आप लोगों की कलाई, माथा सूना नहीं रहेगा, मन भर आया जब माथे पर टीका और राखी बाँधने के उपराँत क्या छोटे,बड़े भाइयों, अंकल पैर छू कर आशीर्वाद ले रहे थे या जुग जुग जिओ आशीर्वाद दे रहे थे। कुछ भाइयों ने शगुन भी दिया। बिहारी जी से यहीं प्रार्थना की कि कोई भाई का माथा, कलाई सूनी ना रहे। कोई बहन आज के दिन भाई को राखी बाँधने के लिए थाली सजाए इंतजार ना करे, ये राखियाँ रोट्रेक्टर, इंटेरेक्टर साथियों ने कई दिन की मेहनत से बनाई थी जिसमें उनका परिवार भी शामिल था और बहुत से राखियाँ दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी के बच्चों ने बेस्ड मैटीरियल से बनाई थी। आज भी 125 राधाकृष्ण भक्तों को भोजन प्रसाद सेवा की। इस अवसर पर रो सुशील चक, राजीव अग्रवाल, गौरव तिवारी, दीपक अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, मनप्रीत कालरा, हुनर कालरा, हरसिमरन कौर,संचालि मिश्रा, जुबैर अहमद, अमित सक्सेना, स्नेहा, शिवांगी मिश्रा, सैय्यद मोहम्मद निमान, विनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

गुरुकुल के बटुकों कर्मकांड सहित अन्य सामग्री भेंट की

कानपुर। भारत विकास परिषद किदवईनगर शाखा द्वारा विश्व संस्कृत दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुकुल हनुमंत प्राच्य विद्या आश्रम एन ब्लॉक किदवईनगर में पढ़ रहे 15 बटुकों को चार प्रकार की कर्मकांड संबंधित संस्कृत की पुस्तकें, 2 रजिस्टर, पेन, बिस्किट एवं फल का वितरण किया गया। वहां पढ़ने वाले निसहाय एवं निराश्रित बालकों को विद्या दान देकर उनको स्वम्बलम्बी बनाने के लिए गुरुकुल के आचार्यो की परिषद द्वारा प्रशंसा की गई आचार्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रीजनल मंत्री राधेश्याम अग्रहरि, अध्यक्षा माया सचान, सचिव मनीषा अग्रवाल, संध्या गुप्ता, रेनु मिश्रा, अनिल अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, आत्मप्रकाश दीक्षित, मेजर पांडेय, महेश मिश्रा, शैलेश मिश्रा, विजयलक्ष्मी मिश्रा मौजूद रहे।

Read More »

बेरहमी से युवक की हत्या पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम

कानपुर देहात। बेरहमी से लोहे की नुकीली सरिया से युवक के सिर व गर्दन पर प्रहार करके दबंगो ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था दंबगो ने ग्रामीणों पर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसमे दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फ़रार हैं घटना के करीब 16 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर है म्रतक के पिता ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के खलकपुर रैपालपुर गांव में 9 अगस्त को शाम के समय गांव के दबंगो ने आपसी रंजिश के चलते गांव के युवक भूरा को नकुली सरिया से हमला कर मौत के घाट उतार कर शव को नदी में भेकने की फ़िराक में लगे थे तभी ग्रामीणों ने आरोपियों को चारों ओर से घेर लिया था तभी आरोपियों ने ग्रामीणों पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए थे म्रतक के पिता गोविंद माली पुत्र रामेश्वर निवासी खलकपुर रैपालपुर ने कोतवाली पहुंच कर मामला दर्ज कराते हुए बताया थी कि पुत्र भूरा दिन सोमवार को शाम करीब 3 बजे के समय आशा बहू श्याम श्री को भगवंतपुर गांव छोड़कर वापस अपने गांव खलकपुर आ रहा था तभी गांव के बाहर आम के पेड़ के पास शिव शंकर पुत्र राम शंकर कमलेश उर्फ छोटे व रजनेश, अखिलेश उर्फ गुड्डन पुत्रगण शिव शंकर ने भूरा को घेरकर लाठी-डंडे नुकीली सरिया से सिर पर हमला कर दिया ताबड़तोड़ सिर पर वार करने से पुत्र भूरा गंभीर रूप से घायल होकर मोटर साइकिल से त्रिवेणी शंकर के खेत में गिर पड़ा घायल भूरा छटपटा रहा था तभी कमलेश उर्फ छोटे ने बेरहमी से जान से मारने की नियत से नुकीली सरिया उसके गले में घुसेर दी। रजनीश व अखिलेश उर्फ गुड्डन ने लाठी डंडे से उस पर वार करते रहे आरोपियों ने मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था युवक भूरा को आरोपी नदी में फेकने के इरादे से घसीट रहे थे तभी आसपास के खेतों में काम कर रहे गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए भूरा को बचाने को दौड़े तभी कमलेश ने गाली गलौज कर अवैध तमंचा निकाल कर ग्रामीणों पर तान दी जान से मारने की धमकी देते हुए फ़रार हो गया था पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी जिसमे पुलिस ने दो आरोपी रजनीश व शिव शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी कमलेश व अखिलेश उर्फ गुड्डन पुलिस को चकमा देकर अभी भी फरार चल रहे है पुलिस करीब 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर सकी है म्रतक के परिजन आरोपियों के गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे दिखाई दे रही है घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read More »

बैंक कर्मचारी परिवार पेंशन को अंतिम आहरित वेतन के 30% तक बढ़ाया जाएगा

बैंक कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने के लिए, सरकार ने इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के परिवार पेंशन को अंतिम आहरित वेतन के 30% तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से बैंक कर्मचारियों की प्रति परिवार पारिवारिक पेंशन 30,000 रुपये से 35,000 रुपये तक हो जाएगी। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने आज मुंबई में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संबोधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

IMG_256

सचिव ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन पर 11वें द्विपक्षीय समझौते में, जिस पर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने 11 नवंबर, 2020 को यूनियनों के साथ हस्ताक्षर किए थे, राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत पारिवारिक पेंशन वृद्धि और नियोक्ता के योगदान की बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव था। इसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि “पहले इस योजना में पेंशनभोगी के अंतिम आहृत वेतन का 15, 20 और 30 प्रतिशत का स्लैब था। इसकी अधिकतम सीमा 9,284/- रुपये थी। वह बहुत ही मामूली राशि थी जिसके बारे में वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण चिंतित थीं और चाहती थीं कि इसे संशोधित किया जाए ताकि बैंक कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को जीवन यापन के लिए एक बेहतर राशि मिल सके।

सरकार ने नई पेंशन योजना के तहत नियोक्ताओं के योगदान को मौजूदा 10% से बढ़ाकर 14% करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे, जबकि नियोक्ताओं के योगदान में वृद्धि से नई पेंशन योजना के तहत बैंक कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी।

वित्त मंत्री ने अपनी दो दिवसीय मुंबई यात्रा के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज की समीक्षा की और स्मार्ट बैंकिंग के लिए ईज़ 4.0 सुधार एजेंडा लॉन्च किया।

Read More »

राष्‍ट्रपति भवन ने केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के संकाय सदस्‍यों और छात्रों से आगंतुक पुरस्‍कार 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्‍ट्रपति भवन ने केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के संकाय सदस्‍यों और छात्रों से आगंतुक पुरस्‍कार 2021 के लिए विभिन्‍न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन श्रेणियों में 1. नवाचार के लिए आगंतुक पुरस्‍कार, 2. (अ) मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान (ब) भौतिक विज्ञान और (स) जैविक विज्ञान में शोध के लिए आगंतुक पुरस्‍कार, 3. प्रौद्योगिकी विकास के लिए आगंतुक पुरस्‍कार।

आवेदक इसके लिए वेबसाइट www.presidentofindia.nic.in और ‘7वें विजिटर्स अवार्ड 2021’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्‍टूबर, 2021 है और इसके लिए विस्‍तृत जानकारी https://rb.nic.in/visitorawards से ली जा सकती है।

इन पुरस्‍कारों की स्‍थापना 2014 में केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ावा देने और उत्‍कृष्‍टता हासिल करने की दिशा में विश्‍व भर की बेहतर पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्‍य से की गई थी।

भारत के राष्‍ट्रपति केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के विजिटर के रूप में इन पुरस्‍कारों को प्रदान करते हैं।

Read More »

कानपुर में मुंबई की तरह एमएसटी शुरू की जाए

कानपुर। यूपी दैनिक रेल यात्री कल्याण समिति के संरक्षक राजेश शुक्ल, सचिव राहुल शुक्ल, मनीष मिश्रा, श्रीधर कश्यप, अभिषेख सिंह, गौरव जायसवाल, अमन, रीतेश सिंह ने रविवार को सांसद सत्यदेव पचौरी से मुलाकात कर ट्रेनों में मुंबई की तर्ज पर एमएसटी खोलने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज तक हर दिन हजारों लोगों को अप-डाउन करना पड़ रहा है लेकिन रोज हर यात्री को चार सौ रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

Read More »

54 पैरालंपिक एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने के लिए 25 अगस्त से अपनी यात्रा शुरू करेंगे

प्रमुख तथ्य :

•54 एथलीटों के साथ किसी भी पैरालंपिक में भारत द्वारा भेजी गई अब तक की यह सबसे बड़ी टीम है।

•भाविना और सोनलबेन पहले दिन यानी 25 अगस्त को टोक्यो में अपने अंतिम चयन प्रतिस्पर्धा (क्वालीफिकेशन राउंड) की शुरुआत करेंगी। वे टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) कोर ग्रुप का हिस्सा हैं।

•अरुणा महिलाओं के अंडर 49 किग्रा में के-44 वर्ग में भाग लेंगी। वे 2 सितंबर को राउंड ऑफ-16 राउंड्स से अपने प्रतिस्पर्धा की शुरुआत करेंगी। वे टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा हैं।

•सकीना, जो महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में भाग लेंगी, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पैरालंपिक खिलाड़ी हैं।

भारत के 54 एथलीट; तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड), बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन समेत 9 खेलों में भाग लेंगे। यह किसी भी पैरालंपिक में भारत द्वारा भेजी गई अब तक की सबसे बड़ी टीम है। सभी 54 एथलीट टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा हैं।

गुजरात राज्य की भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल दोनों पैरालंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगी। यह जोड़ी क्रमशः पैरा टेबल टेनिस महिला एकल व्हीलचेयर वर्ग 4 श्रेणी और महिला एकल व्हीलचेयर वर्ग 3 श्रेणी में भाग ले रही है। वे महिला युगल स्पर्धा में भी जोड़ी के रूप में भाग लेंगी।

(चित्र: सोनलबेन पटेल)

भाविना और सोनलबेन अपने क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत टोक्यो में पहले दिन यानी 25 अगस्त को करेंगी। क्वालीफाइंग राउंड 25, 26 और 27 अगस्त को होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 28 और 29 अगस्त को होंगे।

 

(चित्र: भाविना)

दोनों खिलाड़ियों ने अहमदाबाद स्थित ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन में प्रशिक्षक ललन दोषी की देख-रेख में प्रशिक्षण लिया है। भाविना जहां इस समय अपने वर्ग में दुनिया में 8वें स्थान पर हैं, वहीं सोनलबेन 19वें स्थान पर हैं। दोनों सरदार पटेल पुरस्कार और एकलव्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और एशियाई खेलों में पदक विजेता रही हैं।

दोनों खिलाड़ी टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) कोर ग्रुप का हिस्सा हैं और दोनों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के मामले में भारत सरकार से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। भाविना को व्यक्तिगत प्रशिक्षण के लिए टीटी टेबल, रोबोट और टीटी व्हीलचेयर तथा आगामी टोक्यो पैरालंपिक खेलों की तैयारी के लिए फिजियोथेरेपी, आहार विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक और प्रशिक्षण शुल्क के साथ-साथ प्रशिक्षण के लिए टेबल टेनिस बॉल, प्लाई, रबर, गोंद आदि जैसे उनके खेल से जुड़े विशिष्ट उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता भी मिली है।

पैरा टीटी से जुड़ी अपनी बड़ी बहनों के नक्शेकदम पर चलते हुए पैरालंपिक खेलों में पैरा ताइक्वांडो में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि 21 वर्ष की अरुणा तंवर होंगी। हरियाणा की अरुणा महिलाओं के 49 किलोग्राम से कम भार के के-44 वर्ग में भाग लेंगी। वो 2 सितंबर को राउंड- ऑफ-16 राउंड्स में अपना जौहर दिखायेंगी।

 

(चित्र:अरुणा तंवर)

अरुणा इस समय के-44 वर्ग में 30वें स्थान पर हैं और वो 2018 में वियतनाम में आयोजित एशियाई पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता रही हैं। साथ ही, वो 2019 में तुर्की में आयोजित विश्व पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता रही हैं। वो टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का एक हिस्सा हैं और उन्हें उनके खेल से जुड़े विशिष्ट उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता भी मिली है।

(चित्र:अरुणा तंवर)

पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए भारत जय दीप और सकीना खातून के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को वहां भेज रहा है। जहां एक ओर पश्चिम बंगाल में जन्मी सकीना बेंगलुरु स्थित साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के रहने वाले जय दीप रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये दोनों ही टॉप्‍स कोर टीम का हिस्सा हैं।

सकीना, जो महिलाओं के 50 किग्रा तक के वर्ग में भाग लेंगी, अब तक की एकमात्र भारतीय महिला पैरालिंपियन हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। उन्‍होंने वर्ष 2014 में ग्लासगो में यह पदक जीता था। वह पैरा एशियन गेम्स 2018 की रजत पदक विजेता भी हैं। बचपन में हुई पोलियो की गंभीर बीमारी की वजह से ही सकीना दिव्‍यांगता से ग्रस्‍त हो गई हैं। मैट्रिक तक पढ़ाई कर लेने के बाद उन्होंने दिलीप मजूमदार और अपने वर्तमान कोच फरमान बाशा से प्राप्‍त वित्तीय सहायता की बदौलत वर्ष 2010 में पावरलिफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू किया।

(चित्र:सकीनाखातून)

जय दीप, जो पुरुषों के 65 किग्रा तक के वर्ग में भाग ले रहे हैं, भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक कोच हैं। इन दोनों ही खिलाडि़यों को तीन से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल किट से युक्‍त खेल विज्ञान सहायता के साथ राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों में भाग लेने में भारत सरकार की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्‍त हुआ है। ये दोनों ही खिलाड़ी 27 अगस्त को अपने-अपने फाइनल राउंड में टोक्यो में खेलेंगे।

(चित्र:जय दीप)

Read More »