कानपुर 1 अक्टूबर, भारतीय स्वरूप संवाददात, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में कल एनएसएस इकाई के द्वारा पोषण माह के अवसर पर पोषण पर चित्रकारी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनीता वर्मा के निर्देशन में हुआ।
प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ सुनीता वर्मा ने अपनी एनएसएस इकाई के सह प्रमुख मोमिन अली तथा विलायत फातिमा ने अपनी टीम जिनमे मुस्कान,जरीन,इरम,अक्सा,कांची,अंजली,सोनल,रितेश के साथ मिल के कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया।
शिक्षा
एस.एन. सेन बी. वी. पी. जी. में मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे दिन स्मार्ट फोन का वितरण
कानपुर 29 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर में 27/09/2022 से दिनांक 02/10/2022 तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे दिन आज 29/09/2022 को डिजिटलाइजेशन के द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त स्मार्टफोन वर्ष 2022 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या, आज के वितरण कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर अलका टंडन द्वारा किया गया। आज लगभग 210 छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। इसी क्रम में आज ही महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. सुमन के निर्देशन में अंग्रेजी विभाग द्वारा मॉल रोड स्थित छोटी बीबी का हाता में स्वास्थ्य एवम् स्वच्छता विषय पर समुदाय को जागरूक किया गया तथा सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रोफेसर अलका टंडन, श्रीमती कोमल सरोज, डॉ. पूजा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में प्रभारी कैप्टन ममता अग्रवाल, श्रीमती ऋचा सिंह, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अनामिका, श्रीमती रेशमा, सुश्री श्वेता रानी, डॉ. निशा सिंह, डॉ. कीर्ति पांडेय, श्री गौरांग (ऑफिस) तथा एन. सी. सी. छात्राओं ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति छात्राओं के लिए प्रेरणादायक रही।
Read More »दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज एनएसएस इकाई फिर से सर्वश्रेष्ठ
कानपुर 25 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा पीएसआईटी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 54वें स्थापना दिवस समारोह में उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सकारात्मक कार्यों तथा कुशल नेतृत्व हेतु गौरवमयी सम्मान *’गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’* कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें सांसद राज्यसभा, डॉ सुधांशु त्रिवेदी व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। महाविद्यालय को यह पुरस्कार निरंतर दूसरे वर्ष प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, प्रो. के एन मिश्रा व महाविद्यालय प्राचार्या, प्रो. सुनंदा दुबे तथा प्रबंधतंत्र कैथवास नवीन एनएसएस वॉलिंटियर्स को दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक एवं अन्य गणमान्य लोगों में प्रति कुलपति प्रो अवस्थी जी, निदेशक, महाविद्यालय विकास परिषद, प्रो. आर के द्विवेदी जी कुलसचिव, डॉ अनिल यादव जी, एनएसएस के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्याम मिश्रा एवम् PSIT प्रबंधतंत्र से वाइस प्रेसिडेंट श्री अभिजीत जी व समस्त महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज मे विश्व राइनोसरस दिवस के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर 23 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग मे विश्व राइनोसरस दिवस के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) सुमन एवं मुख्य अतिथि एवं जज, पी.पी. एन कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने द्वीप प्रज्वलन करके किया।
विषय की जानकारी देते हुए जन्तु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवांगी यादव ने बताया कि विश्व राइनो दिवस का महत्व और उसका संरक्षण कितना आवश्यक है। डॉ. शैल वाजपेयी ने मुख्य अतिथि एवं जज का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी ज़ेबा अफ़रोज़ ने किया । इस प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम वर्ष , बी.एससी. द्वितीय वर्ष तथा बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्या प्रोफेसर(डॉ) सुमन मुख्य अतिथि एवं जज डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं के पोस्टर का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया । इस प्रतियोगिता में बी. एससी. प्रथम वर्ष से प्रथम पुरस्कार अश्मिता रावत द्वितीय पुरुस्कार श्रिष्टी जायसवाल तथा शिवांगी झा तृतीय पुरुस्कार हनीशा कपूर तथा मुस्कान को मिला। खुशी सैनी , योगिता, प्रियांशी शुक्ला तथा रिद्धि यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बी. एससी. तृतीय वर्ष से अमल सिद्दीकी एवं गरिमा कुशवाहा प्रथम स्थान पर रहे तथा द्वितीय स्थान पर विजिता शुक्ला, मुस्कान ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के अवसर पर रसायन विज्ञान की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर(डॉ) गार्गी यादव एवं वनस्पति विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ शैल वाजपेयी ने सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन करके किया। इस मौके पर महाविद्यालय की अन्य सम्मानित शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
एसएन सेन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के परामर्श केंद्र द्वारा आत्महत्या रोकथाम सप्ताह ” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन
कानपुर 17 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एसएन सेन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के परामर्श केंद्र द्वारा दिनांक 16.09.22 को एक भाषण प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन “आत्महत्या रोकथाम सप्ताह ” के अंतर्गत किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ दीप प्रज्वलन के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्महत्या एक गंभीर समस्या है इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा हम छात्राओं को जागरूक करते हैं इसके दुष्परिणामों से ताकि वह आत्महत्या करने का कदम कभी ना उठाएं l इसके बाद मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका सहाय ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि आत्महत्या एक अभिशाप है और हम छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा इस समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं,
इसके उपरांत डॉक्टर आभा सक्सेना जो मनोवैज्ञानिक है pious vision मैं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारे आस पास कोई व्यक्ति असामान्य व्यवहार करता दिखे या स्वयं के लिए ऐसा महसूस करें तो वह किसी परामर्शदाता से ,दोस्तों से, या परिवार के सदस्यों को इस बात को जरूर बताएं जिससे कि उनकी इस समस्या का समाधान हो सके और आत्महत्या के लिए वे प्रेरित ना हो जाए, इसके बाद प्रतियोगिता के विजेताओं का नाम घोषित किया गया जो निम्न प्रकार से हैं:-
प्रथम स्थान सुरभि श्रीवास्तव
द्वितीय स्थान अदिति साहू
तृतीय स्थान अंशिका पाल
सांत्वना पुरस्कार 1 भूमिका सिंह
सांत्वना पुरस्कार 2 शिवानी यादव
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की प्रवक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति यादव ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन मनोविज्ञान विभाग की प्रवक्ता डॉ अंजना गुप्ता द्वारा किया गया, मनोविज्ञान विभाग की अन्य प्रवक्ताओं सुश्री सौम्या श्रीवास्तव एवं सुश्री मयूरिका गुप्ता का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा, कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Read More »एस एन सेन बा• वि• पी• जी• कॉलेज के विज्ञान संकाय में अंतरमहाविद्यालयीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुर 16 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बा• वि• पी• जी• कॉलेज के विज्ञान संकाय में अंतरमहाविद्यालयीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 10 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
वर्तमान समय में ओजोन परत जो हमारी पृथ्वी का सुरक्षा आवरण है, क्षतिग्रस्त होने के कारण पृथ्वी पर हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों का प्रवेश मानव जाति तथा पृथ्वी को हानि पहुंचा रहा है जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं और जलवायु परिवर्तन, असामान्य वर्षा, बढ़ता तापमान, बर्फ का पिघलना तथा समुद्र तल में उन्नयन हो रहा है।
इसीलिए ओज़ोन दिवस के अवसर पर छात्रों तथा समाज में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ• सुमन ने फीता काटकर किया।प्राचार्या डॉ• सुमन, दलहन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ• अकरम, चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ• एस• के• बिस्वास, रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ• गार्गी यादव तथा वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ• प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के किया। डॉ• अकरम तथा डॉ• बिस्वास ने छात्र- छात्राओं के मॉडलों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। मॉडलों के प्रदर्शन तथा छात्र-छात्राओं ने सरल शब्दों में अनेक समस्याओं तथा समाधानों को बताया। सभी ने छात्रों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता के परिणाम में –
प्रथम पुरस्कार -एस एन सेन महाविद्यालय की अमल सिद्दीक़ी, गरिमा कुशवाह तथा मुस्कान बी एस सी।तृतीय वर्ष
द्वितीय पुरस्कार -डी ए वी महाविद्यालय की सलोनी गंगवर,वर्तिका वर्मा तथा आकांशा शर्मा बी एस सी तृतीय वर्ष
तृतीय पुरस्कार -डी ऐ वी महाविद्यालय की कुमारी रागिनी तथा अक्षय कुमार बी एस सी द्वितीय वर्ष
सांत्वना पुरस्कार – डी बी एस महाविद्यालय रवि अहिरवार तथा आशी बी एस सी द्वितीय
ब्रह्मावर्त महाविद्यालय वर्तिका बाजपेई तथा स्नेहा शर्मा
पी पी एन महाविद्यालय की अस्ना खान बी एस सी प्रथम वर्ष
कार्यक्रम का संचालन डॉ• प्रीति सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ• सुमन ने किया। डॉ• शैल वाजपाई, डॉ• शिवांगी यादव, डॉ• अमिता सिंह, डॉ• समीक्षा सिंह, कु• ज़ेबा आफरोज़ तथा कु• स्नेह त्रिवेदी ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।
Read More »विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज द्वारा लघु कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर 16 सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर द्वारा एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योत्सना लाल की प्रार्थना से हुई। स्वागत भाषण डॉ. सुधीर गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग ने दिया। उन्होंने संगोष्ठी के लिए कॉलेज के संकाय सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर का विषयगत परिचय प्रो. मीत कमल, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
इस अवसर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नू गोयल, संस्थापक, संरक्षण एवं सामाजिक संगठन, थीं। उन्होंने यह कहकर दर्शकों को अवगत कराया कि यह वर्ष वियना कन्वेंशन के 35 वर्ष और वैश्विक ओजोन परत संरक्षण के 35 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य के प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा। लेकिन सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा पृथ्वी पर जीवन के फलने-फूलने के लिए बहुत अधिक होगी यदि यह ओजोन परत नहीं होती। यह समतापमंडलीय परत पृथ्वी को सूर्य की अधिकांश हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। सूरज की रोशनी जीवन को संभव बनाती है, लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, ओजोन परत उस जीवन का संरक्षण करती है।
सचिव, कॉलेज गवर्निंग बॉडी और प्रिंसिपल, प्रो जोसेफ डैनियल ने ओजोन परत संरक्षण की सामयिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल यह दिवस ओजोन परत के क्षरण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और इसे संरक्षित करने के संभावित समाधान खोजने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर से लोग ओजोन परत पर बातचीत और सेमिनार करते हैं। शिक्षक छात्रों को ओजोन परत के लाभों के बारे में पढ़ाते हैं और जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसलिए, छात्रों को प्रासंगिक मुद्दे की दिशा में काम करना चाहिए।
विभाग के कुछ छात्रों ने स्वयं रचित कविताओं और गीतों का पाठ किया। धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. अनिंदिता भट्टाचार्य, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग ने दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशिम कुमार नथानिएल, एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग, द्वारा किया गया था। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित समस्त प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (01-15 सितंबर 2022) के अंतर्गत “Beat Plastic Pollution” विषय पर वेबीनार का आयोजन
कानपुर 15 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज, कानपुर में अंग्रेजी विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित स्वच्छता पखवाड़ा (०1-15 सितंबर 2022) के तत्वावधान में “Beat Plastic Pollution” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती कोमल सरोज ने किया| अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अलका टंडन ने विषय का परिचय दिया| महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता रही| प्राचार्या महोदया ने अपने वक्तव्य में वर्तमान जीवन में प्लास्टिक के अतिशय प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए एकल प्रयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने की बात कही| उन्होंने जीव, जंतुओं, नदियों एवं समुद्रों पर प्लास्टिक के भयानक दुष्प्रभाव को उजागर किया तथा कपड़े के बैग के प्रयोग पर जोर दिया| महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने आम जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर बल दिया| रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही| शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की| वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने गाय एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के परस्पर दुष्प्रभाव पर पीपीटी प्रस्तुत किया| समाजशास्त्र की डॉ मीनाक्षी व्यास ने प्रत्येक व्यक्ति को भावी पीढ़ी के भविष्य हेतु स्वयं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का प्रण लेने की बात कही| शिक्षा विभाग की श्रीमती रिचा सिंह ने गाय एवं समुद्री जीव के कल्याण हेतु सरकार के प्रयास के बारे में हमें जागरूक किया| इस वेबिनार में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया| श्रेया दीक्षित और ओमाक्षी पंडित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ पूजा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया|
क्राइस्ट चर्च कॉलेज, के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस आयोजित
कानपुर 13 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, के हिंदी विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर की विशिष्टता यह थी कि हिंदी विभाग के पुस्तकालय का नवीनीकरण एवं नूतन नामकरण किया गया. उसे “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” का नाम दिया गया.
बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के पूर्व छात्र थे. उन्होंने स्नातक करने हेतु प्रवेश कला संकाय में लिया था, किन्तु स्वाधीनता संग्राम में असहयोग आन्दोलन में सक्रीय भागीदारी के कारण स्नातक पूर्ण न कर सके और 1921 में उन्हें पढ़ाई छोडनी पड़ी. वे आधुनिक काल में द्विवेदी युग के ऊर्जावान कवि, सतर्क गद्यकार और सचेत पत्रकार थे. आज जब भारत स्वतंत्रता के अमृत काल में है, तो हिंदी विभाग द्वारा उनके नाम से पुस्तकालय का नामकरण एवं नवीनीकरण करना बहुत उपयुक्त है. नवीन जी को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था और 1989 में उन पर डाक टिकट भी भारत सरकार द्वारा जारी किया गया. क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जोज़ेफ़ डेनियल ने इस पुस्तकालय एवं शोध कक्ष के नाम – “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय” की उद्घोषणा की.
इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. अरविन्द सिंह ने किया. महाविद्यालय के छात्रों ने हिंदी भाषा और हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए और बहुत सुन्दर स्वरचित कविताएँ भी साझा कीं. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग) ने भारत की बहुभाषिकता को उसकी ताकत बताया और मातृभाषा में शिक्षा का महत्व उजागर किया. उन्होंने नई शिक्षा नीति द्वारा भाषाओं के विकास और हिंदी के उन्नयन पर भी प्रकाश डाला.
हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा एक निबंध-लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसका विषय था – “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन”. इस प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को आज इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. परिणाम इस प्रकार है – प्रथम – अंजलि सचान ; द्वितीय – ईशा विश्वकर्मा ; तृतीय – हर्षिता आर्या.
तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष, महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. जोज़ेफ़ डेनियल का अध्यक्षीय भाषण संपन्न हुआ. प्राचार्य ने हिंदी भाषा के महत्व और उसके प्रचार पर जोर देते हुए छात्रों को हिंदी सीखने व पढने के प्रति जागरूक किया. भाषा के रूप में हिंदी का महत्व केवल देश ही नहीं अपितु विश्व-भर में बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है और साथ ही इसके पढने व बोलने वालों की संख्या में भी अप्रतिम वृद्धि हुई है.
कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफ़ेसर श्री अवधेश मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. समस्त कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी विभाग की प्रो. सुजाता चतुर्वेदी द्वारा किया गया. इस समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी विभागों के शिक्षक-गण के बहुत उत्साह से भागीदारी की.
किरण बजाज को मिला शिक्षा रत्न सम्मान
भारतीय स्वरुप संवाददाता, विगत दिवस सर्व जागरूक संगठन की जिला अध्यक्ष व किरण क्लासेस की फाउंडर किरण बजाज को पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली में शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया। परिवार के फाउंडर राजू गावरी को गेस्ट ऑफ ऑनर मिला, जिस तरह आज चारों तरफ शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रयास हो रहे हैं उसी तरह से जीनियस ब्रेन एवं एचआरडी मिशन में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जीत तोड़ प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार एक राष्ट्र के लिए पैसे व इकनोमिक की महत्वता होती है वह तभी प्राप्त हो सकती है जब वह शैक्षिक रूप से मजबूत हो
हमारे देश के अध्यापक राष्ट्र के निर्माण के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं आज पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली के प्रांगण में जीनियस ब्रेन विद एचआरडी मिशन ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रहे एनजीओ, स्कूल, प्रिंसिपल, एजुकेटर को शिक्षा रत्न प्रदान करते हुए आज देश के राष्ट्र निर्माता यानी शिक्षक को सम्मानित किया गया| सर्व जागरूक संगठन व किरण क्लासेस की फाउंडर किरण बजाज जो कि बहुत से पिछड़े वर्ग के बच्चों व फिजिकल चैलेंज बच्चों को उठाने का निरंतर प्रयास कर रही हैं| उन्हें उनके सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया गया| वहीं हम सब साथ सम्मिलित परिवार जो कि एक ऐसा परिवार है जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से इंस्पायर्ड हुआ है| परिवार की ताकत को समझता हुआ वसुदेव कुटुंबकम को साबित करता है |जहां एक तरफ परिवार एकल हो रहे हैं और अपना मूल्य खो रहे हैं वही हम सब साथ सम्मिलित परिवार जो कि बढ़ चढ़कर परिवारिक रुप को महत्व देता हुआ सबका साथ व सबके विकास को सिद्ध करता हुआ आगे बढ़ रहा है| इनके फाऊंडर राजू गावरी जी जो कि सर्व जागरूक संगठन में भी सराहनीय कदम उठा रहे हैं| बाकी पूरे देश में से 100 स्कूल के शिक्षक वहां पर उपस्थित रहे| गुजरात से दिल्ली से सिरसा से हरियाणा से पंजाब से चंडीगढ़ से बहुत सारे जिलों से शिक्षक पहुंचे| वहां हम सब साथ सम्मिलित परिवार व सर्व जागरूक संगठन की टीम और किरण बजाज जिला अध्यक्ष व राजू गावरी फाउंडर चेयरपर्सन ऑफ हम सब साथ सम्मिलित परिवार, संदीप दीक्षित जी, प्राची अरोड़ा , मीना रानी जी, नीरज मलिक , कुसुमलता राठौर भी उस मौके पर मौजूद रहे
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर