Breaking News

शिक्षा

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे

 राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) और पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान व विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उत्कृष्टता केंद्र के अनुसंधान व विकास प्रयासों के परिणामों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से विद्युत क्षेत्र तक प्रसारित किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एनपीटीआई व पीटीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अनुसंधान, विकास और ज्ञान साझा करने के लिए सहभागिता करेंगे।

इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 28 मार्च, 2024 को नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के कार्यालय में एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीब के मिश्रा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) श्रीमती कोयल सिंघल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

 

Read More »

डी जी कॉलेज द्वारा चलाया गया मतदान का पर्व देश का गर्व अभियान

भारतीय स्वरूप संवाददाता 29 मार्च डी जी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज दिनांक 29 मार्च, 2024 को *मतदाता जागरूकता अभियान एवं नेकी की दीवार* कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं द्वारा *मतदाता जागरूकता रैली* निकाली गई। जिसमें ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’, ‘प्रजातंत्र से नाता है, हम भारत के मतदाता है’ आदि नारों के द्वारा मतदान की अपील की गई। वॉलिंटियर्स के द्वारा बस्तिवासियो को संदेश दिया गया कि सभी सम्मानित नागरिकों को जागरूक होकर सही चुनाव के लिए देश हित में मतदान करना चाहिए। युवाओं से मतदान करने की अपील करते हुए टीम लीडर वर्षा सिंह ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि जब हम पहली बाहर कोई काम करते हैं तो उसका उत्साह-उमंग कुछ अलग ही हो ती है, यह हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं। अतः देश के विकास के लिए, सुशासन के लिए मतदान ज़रूर करें। मतदान करना हम सब का अधिकार एवम् कर्तव्य दोनो है ताकि एक मज़बूत लोकतंत्र का निर्माण हो।देश के प्रत्येक नागरिक को, जो अट्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, अपनी पसंद से प्रत्याशी चुनने का अधिकार है। आपके द्वारा दिया गया मत बेहतर कल के निर्माण में सहायक होगा। युवा देश के भावी कर्णधार है। अतः स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट क़ीमती है। इस अवसर पर *मतदाता जागरूकता शपथ* भी दिलवाई गयी।तदुपरांत मलिन बस्ती में नेकी की दीवार कार्यक्रम के अन्तर्गत 30 बच्चो एवम् महिलाओं को पहनने योग्य साफ़ सुथरे वस्त्रों एवं दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाली खाद्य सामग्री, साबुन आदि का दान कर सहायता एवं सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में में टीम लीडर्स वर्षा सिंह, आदित्री, रूपा, नेहा रावत, काजल, स्नेहा नीलू निषाद, सोनी निषाद, अभिवायंजना सिंह, आकांक्षा यादव एवम् दीपिका समेत समस्त वॉलिंटियर्स तथा बस्तीवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Read More »

ऐस ऐन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऐन ऐस ऐस यूनिट द्वारा आयोजित ७ दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महिलाओं के समाज में व्यवहार एवम सशक्त भूमिका के विषय में व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता  निमिषा त्रिपाठी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कानपुर प्रांत महिला प्रमुख – सेवाभारती महानगर किशोरी विकास प्रमुख, ने स्वयंसेविकाओं को महिलाओं के समाज में व्यवहार एवम सशक्त भूमिका के विषय में व्याख्यान दिया साथ मुख्य वक्ता ने व्याख्यान का प्रारंभ गयात्रिमंत्र के उच्चारण से किया। प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने पुष्पगुच्छ से मुख्य वक्ता का शिविर में स्वागत किया। अपने स्वयंसेविकाओं को किशोरी अवस्था में आने वाली शारीरिक, मानसिक एवम सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके व्यवहारिक समाधानों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के अंत में स्वयंसेविकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या तथा बेटी बचाओ पर सफल नुक्कड़ नाटक का मंधन किया।
भोजन अवकाश के पश्चात द्वातिये सत्र में वशिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा विमलेश कुमार यादव के द्वारा आग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आग क्या है, कितने प्रकार की होती है, तथा आग बुझाने के उपाय एवम डेमो के द्वारा आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग आदि के विषय में स्वयंसेविकाओं को जानकारी दी गई।
तत्पश्चात छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया एवम छटवे दिन की रूपरेखा बनाई। राष्ट्रगान के साथ सत्र का समापन हुआ।

Read More »

इण्डियन सांईस काँग्रेस एसोशियेशन, कानपुर चैप्टर और डी०ए०वी कालेज के संयुक्त तत्वाधान मे सतत विकास की चुनौतियों(Challenges for Sustainable Development) पर व्याख्यान माला आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च इण्डियन सांईस काँग्रेस एसोशियेशन, कानपुर चैप्टर और डी०ए०वी कालेज के संयुक्त तत्वाधान मे सतत विकास की चुनौतियों(Challenges for Sustainable Development) पर 21 मार्च, 2024 को एक व्याख्यान माला डी०ए०वी कालेज, प्रेक्षागार में आयोजित की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डी०ए०वी कालेज की प्रबंध समिति की सचिव श्रीमती कुमकुम स्वरूप ने सतत विकास की चुनौतियों में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख किया। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव ई0 गौरवेन्द्र स्वरूप ने प्राचीन भारत के गौरवशाली वैज्ञानिक योगदान पर चर्चा की। डा0 शक्ति विनय शुक्ला, निदेशक FFDC, कन्नौज ने रसायनिक प्रदूषण के निराकरण पर विचार व्यक्त किया।

डॉ. डी० एस० बाग, संयुक्त निदेशक, DMSRDE कानपुर ने पालीमर उद्योग का पर्यावरण पर प्रभाव पर चर्चा की। डा० सुधीर प्रताप सिंह, वैज्ञानिक-D,DBT-CAIB मोहाली ने जैव प्रौद्योगिकी का विकास में संभवनाओं का उल्लेख किया। प्रारम्भ में स्वागत प्राचार्य प्रो० अरुण दीक्षित द्वारा सम्पन्न हुआ एंव धन्यवाद प्रस्ताव प्रो० सुधीर कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम के संयोजक द्वारा दिया गया।

Read More »

डी जी कॉलेज एनएसएस वॉलिंटियर्स ने लगाई बस्ती में बच्चों की पाठशाला

भारतीय स्वरूप संवाददाता 21 मार्च डी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रथम सत्र में शिविर स्थल की सफाई, योग एवं व्यायाम के पश्चात गणपति वंदना एवं पूजन के साथ एनएसएस गीत गाकर शिविर का आरंभ महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में किया गया। इस सत्र में वॉलिंटियर्स के द्वारा बस्ती के बच्चों की पाठशाला लगाई गई तथा उन्हें पौष्टिक आहार का वितरण भी किया गया। वॉलिंटियर्स ने बस्ती में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करने के उपरांत मध्याह्न भोजन ग्रहण किया उसके पश्चात सायंकालीन सत्र में डिजिटल इंडिया वर्कशॉप में रवि सी एस सी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से पधारे श्री अमर कुमार के द्वारा एनएसएस वॉलिंटियर्स तो ट्रेनिंग दी गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने इस आदिवासी विशेष शिविर में छात्राओं के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में जिन मुद्दों पर कार्य किया जाता है वह छात्रों के व्यक्तित्व के विकास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, डॉ श्वेता गोंड, डॉ अंजना श्रीवास्तव तथा टीम लीडर्स समेत समस्त वॉलिंटियर्स का सराहनीय योगदान रहा।

Read More »

ऐस ऐन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऐन ऐस ऐस यूनिट के ७ दिवसीय शिविर के चतुर्थ चौथे दिन बस्ती वासियों को शिक्षा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में जागरूक किया

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 20 मार्च, ऐस ऐन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऐन ऐस ऐस यूनिट द्वारा ७ दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ ईश्वंधना तथा ऐन ऐस ऐस के लक्ष्यागीत के साथ हुआ। सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं ने बस्ती का भ्रमण किया तथा बस्ती वासियों को शिक्षा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में जागरूक किया। तत्पश्चात प्राकृतिक चिकित्सा एवम योग पर आधारित व्याख्यान में भाग लिया। नेचुरोपैथी एवम योग ट्रेनर मिस भूमि तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को संतुलित आहार की प्राकृतिक चिकित्सा में उपयोगिता के विषय में बताया। साथ ही खान पान के महत्व से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। योग अभ्यास के अंतर्गत सूर्यनामस्कर, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम, कपालभाती, भ्रमरी, ॐ शब्द का उच्चारण, मेडिटेशन तथा गायत्री मंत्र, आदि का अभ्यास कराया। इससे पूर्व प्रथम सत्र का प्रारंभ मिस भूमि तिवारी का शिविर में प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने अभिनंदन किया। भूमि तिवारी ६ बार की योग की नेशनल प्लेयर, खेलो इंडिया की कांस्य पदक विजेता, एशियन मेडलिस्ट एवम २००३ की ऐन सी सी गणतंत्र दिवस परेड की कैडेट रह चुकी है। इससे पूर्व शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य ने सर्वेक्षण किया तथा छात्राओं को भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मिष्ठान वितरित किया। भोजनावकाश के पश्चात द्वातिय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने नागरिक सुरक्षा से संबंधित विषयों जैसे सी पी आर, घरेलू आग, रोगों से बचाव, आदि पर अभ्यास किया तथा प्रश्नौत्रि में भाग लिया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया जिसमे लोक नृत्य और गायन मुख्य रूप से रहे साथ ही दो टीम बना कर अधिग्रहित बस्ती का सर्वेक्षण किया। पंचम दिवस की रूपरेखा की तयारी तथा राष्ट्रगान के साथ द्वातिए सत्र का समापन हुआ।

Read More »

एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन एस एस यूनिट द्वारा ७-दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने शिविर को व्यवस्थित किया

भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर 19 मार्च एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन एस एस यूनिट द्वारा संचालित ७-दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ । ऍन एस एस की स्वयंसेविकाओं ने शिविर की साफ़-सफाई कर शिविर को व्यवस्तिथ किया तत्पश्चिआत ईश्वर की वंदना कर शिविर के प्रथम सत्र का शुभारम्भ हुआ । ऍन एस एस के लक्ष्यगीत में उत्साह पूर्वक छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता एवम ऍन सी सी, ऍन एस एस, आदि शिवरों के महत्व पर एक व्याख्यान का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि एवम वक्ता एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन सी सी प्रभारी एवम मतदाता जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी कप्तान ममता अग्रवाल ने स्वयंसेविकाओं को मतदान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही उन्होंने ऍन सी सी, ऍन एस एस शिविर में किये गए कार्यों के महत्व पर भी चर्चा की और स्वयंसेविकाओं के लग्न और अनुसाशन की भूरी-भूरी प्रंशंसा की । ऍन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो चित्रा सिंह तोमर ने प्रथम सत्र के आरम्भ में मुख्या वक्त का पुष्प माल से स्वागत किया। स्वयंसेविका रश्मि यादव एवम कोमल शुक्ल ने माल्यार्पण द्वारा मुख्या वक्त का अभिनन्दन किया । ऍन सी सी प्रभारी ने स्वयंसेविकाओं को व्यायाम के महत्व को समझाया तथा ड्रिल एक्सरसाइज के द्वारा स्वयंसेविकाओं को शिविर में उत्साह बनाए रखने का आव्हान किया । स्वयंसेविकाओं ने प्रश्नोतर काल में अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया । भोजन अवकाश के पश्च्यात द्वतीये सत्र में स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़-नाटक का मंचन किया तथा बस्ती में जाकर मतदाता अभियान के अंतर्गत बस्ती वासियों को जागरूक किया । तृतीये दिवस की रूपरेखा बनाकर राष्ट्र गान के साथ द्वतीये सत्र का समापन हुआ।

Read More »

डी जी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर 19 मार्च डी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में योग एवं व्यायाम के पश्चात गणपति वंदना एवं पूजन तथा एनएसएस गीत के साथ शिविर आरंभ हुआ। इस सत्र में युवा संवाद के अंतर्गत छात्रों के द्वारा ‘स्वच्छता का हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव’ विषय पर ग्रुप डिस्कशन किया गया। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत रैली निकालकर बस्ती वासियों को स्वच्छता अपनाकर किस प्रकार से बीमारियों को भगाया जा सकता है, के बारे में जागरूक किया गया तथा बस्ती में रहने वाले बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका समझाया गया एवं उन्हें शौच के उपरांत, भोजन ग्रहण करने के पहले तथा उपरांत हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया गया। मध्याह्न में स्वल्पाहार के पश्चात सायंकालीन सत्र में अगले दिन की जाने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियां में गीत संगीत, एवम् नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा पारंपरिक खेल खेले गए शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने में डॉ श्वेता गोंड, आकांक्षा यादव, लक्ष्मी दिव्यंका साहू, सरिता चौरसिया म, माया तथा अपर्णा कश्यप समेत समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन एस एस यूनिट कादम्बिनी देवी का ७- दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता 17 मार्च एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की ऍन एस एस यूनिट कादम्बिनी देवी का ७-दिनो के विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ । उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं ने कैंप के लिए साफ़-सफाई का कार्य किया तथा फूलबाग बस्ती के निकट बाल-भवन परिसर में बैनर एवम दरी बिछाकर आव्यशक सफाई एवम व्यवस्थाएं की।

उद्घाटन सत्र में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व डीप प्रज्वलन कर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुमन एवम ऍन एस एस की प्रोग्राम अफसर प्रो चित्रा सिंह तोमर ने कैंप का उद्घाटन किया । इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने प्र्रर्थना एवम ऍन एस एस के लक्ष्यगीत द्वारा उत्साहपूर्वक कैंप का शुभ आरम्भ किया । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुमन ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें जागरूक रहने एवम समाज के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए ७-दिवसों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी तथा व्याख्यान के द्वारा ऍन एस एस के महत्व, उद्देश्य पर प्रकाश डाला । ऍन एस एस का संपूर्ण परिचय देते हुए उन्होंने स्वयंसेविकाओं को जागरूक रहने के लिए कहा । भोजनावकाश के पश्च्यात द्वतीय सत्र में सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं ने बस्ती का सर्वेक्षण किया तथा ७-दिवसीय विशेष शिविर में होने वाले विभिन्न व्याख्यानों व कार्यों के सम्बन्ध में बस्ती वासियों को जागरूक किया । तत्पाश्चिआत ऍन एस एस पर आधारित प्रश्नोत्तरी का संचालन किया गया । प्रथम सत्र में ऍन एस एस पर जो जानकारी दी गयी थी उसी पर आधारित प्रश्न छात्राओं से लिखित में पूछे गए। स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक पसरनौत्री में प्रतिभाग किया । राष्ट्रगान के साथ द्वतीये सत्र का समापन किया गया।

Read More »

डी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 17 मार्च, डी जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सिविल लाइंस स्थित सेवा बस्ती सरसैया घाट में हुआ। शिविर के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित बड़े जी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओम द्विवेदी तथा शरद दुबे रहे। उद्घाटन के प्रथम सत्र में छात्राओं ने शिविर स्थल की साफ सफाई कर, सुसज्जित किया। तत्पश्चात योग एवं व्यायाम के पश्चात मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत तथा गणपति वंदना एवं पूजन के साथ शिविर आरंभ हुआ। इस सत्र में युवा संवाद के अंतर्गत मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर छात्राओं ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए। मतदान जागरूकता शपथ, रैली, पोस्टर, बैनर, स्लोगन आदि के माध्यम से बस्ती वासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। मध्याह्न में छात्राओं ने स्वयं स्वल्पाहार बनाकर ग्रहण किया। उसके पश्चात सायंकालीन सत्र में अगले दिन की जाने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई तथा देशज खेलों में खो-खो आदि खेले गए।

“खबरें तथा लेख भेजने के लिए संपर्क करें या whatsaap करें”

अतुल दीक्षित 9696469699

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, एवं महाराष्ट्र से प्रकाशित

दैनिक भारतीय स्वरूप

Read More »