भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 15 अक्टूबर एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. महाविद्यालय में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की 93वीं जयंती विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर भाषण, ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दीप प्रज्वलन व डॉ कलाम जी के चित्र का माल्यार्पण प्राचार्या डॉ प्रोफेसर सुमन, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ निशि प्रकाश एवं डॉ रेखा चौबे द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
सर्वश्रेष्ठ भाषण : आलिया ख़ातून (बीएससी प्रथम वर्ष)
सर्वश्रेष्ठ ग्रीटिंग कार्ड : आयशा (बीएससी प्रथम वर्ष)
सर्वश्रेष्ठ पोस्टर : अंजलि गौतम (बीएससी तृतीय वर्ष)
महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके प्रेरक विचारों को शब्दों एवं कार्ड्स के माध्यम से व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन ने कलाम जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के जीवन में उनके विचारों का महत्व समझाया। उन्होंने कलाम जी द्वारा आविष्कृत कलाम – राजू स्टेंट से जुड़ी अपने जीवन की घटना साझा की। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत मशहूर उद्योगपति श्री रतन टाटा जी को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि जायसवाल और द्वितीय वर्ष की छात्रा माही तिवारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ गार्गी यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ ममता अग्रवाल, डॉ निशा वर्मा, डॉ किरण, डॉ प्रीति पांडेय, डॉ मीनाक्षी व्यास, डॉ रचना निगम, डॉ शिवांगी यादव, डॉ समीक्षा सिंह, अमिता सिंह आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय
भारतीय
जिसमें मुख्य अतिथि अर्चना सिंह, एडीसीपी, कानपुर ट्रैफिक पुलिस, कानपुर नगर एवम विशिष्ट अतिथि महेश कुमार एडीसीपी कानपुर सेंट्रल पुलिस कानपुर नगर उपस्थित रहें। प्राचार्या प्रो. पूनम विज द्वारा अतिथियों का स्वागत पौध एवं पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। अथितियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्लन द्वारा संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या पूनम विज द्वारा अपने उद्बोधन में बालिकाओं की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अथिति आदरणीय अर्चना सिंह जी के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया कि किस प्रकार से युवतियां फेक फेसबुक , इंस्टा आईडी और कॉल से गलत लोगों के संपर्क में आ जाती हैं और महिला अपराध का शिकार बन जाती हैं। आप किस तरह से जागरूक होकर, पुलिस हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करके अपने साथ-साथ, परिवार तथा अन्य को भी सुरक्षित कर सकती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार जी ने बताया की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के कौन-कौन से अभियान चला रही है। आपकी सुरक्षा के लिया मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जाता है। आप कभी भी अकेले परेशान होने की जरूरत नहीं है पुलिस पीआरवी, महिला हेल्पलाइन नम्बर डायल करके खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर आपकी पहचान को छुपा कर आपको सुरक्षित किया जाएगा। छात्राओं में उपस्थित सभी छात्राओं ने पुलिस के सभी हेल्प लाइन नंबरों को नोट किया। छात्राएं बहुत उत्साहित और संगोष्ठी से प्राप्त जानकारी से संतुष्ट हुई । छात्राओं ने कहा कि हम सभी संगोष्ठी से बहुत ही लाभान्वित महसूस कर रहे हैं। संगोष्ठी में लगभग 70 छात्राएं एवम महाविद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थिति रही। संगोष्ठी का सफल संयोजन एवं संचालन डॉ पूर्णिमा शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शोभा मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विभाग द्वारा किया गया

भारतीय स्वरूप संवाददाता
जिसमे रित्विक(चौपट राजा), कांची(मंत्री), सुंदरम(फरियादी), आर्यन(कल्लू बनिया), मनुज(महंत), नागेंद्र(कोतवाल), वैष्णवी(गोवर्धनदास), उर्वशी(नारायणदास)ओजश्विनी, यशस्वी (दरबान), तनिस्का(भिस्तीवाला) जैसे किरदारों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को हँसा हँसा कर लोट पोट कर दिया।
प्रो.विभांशु ने नाट्य प्रस्तुति के बारे में बात करते हुए कहा ” इसी लिए नाट्यशास्त्र और रंगमंच को पंचम वेद की श्रेणी में रखा गया है प्रतिभागियो को इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का अवलोकन करते रहना चाहिए “साथ ही प्रतिभागियों को इसी प्रकार से निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा और आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि मिसेज सुसी जोसेफ ने नाट्य प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा की ” इस प्रकार की नाट्य प्रस्तुति बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में संजीवनी का कार्य करती है। “महाविद्यालय के प्राचार्य एवम कार्यक्रम संरक्षक प्रो. जोसेफ डेनियल जी ने कहा “प्रतिभागियों का नाट्य रंगमंच के प्रति ये रुझान और उनकी कर्तव्यनिष्ठा उनके उज्ज्वल भविष्य कि कुंजी बनेगी ” कार्यक्रम संयोजक प्रो. मीत कमल ने बीते छह दिनों से चल रहे एड ऑन थियेटर कार्यक्रम का संपूर्ण लेखाजोखा देते हुए कहा “बच्चों ने पूरे सप्ताह अपनी कला और मंचन को निखारने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे “
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुधीर अवस्थी (प्रो-वाइस चांसलर) के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने आगामी”स्त्री”, 2024 सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मेलन महिलाओं के नेतृत्व और उनकी बढ़ती भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इसके बाद CDC के निदेशक डॉ. राजेश अवस्थी और कुलसचिव डॉ. अनिल यादव ने भी महिला सशक्तिकरण के बढ़ते महत्व और उनके योगदान पर विचार रखे।
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 5 अक्टूबर एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुमन , वरिष्ठ प्रध्यापिका प्रो निशि प्रकाश , कुलानुशासिका कै ममता अम्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती पर माल्यार्पणकर किया। प्रशिक्षण हेतु शोभित पांडेय (अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट एवं योग प्रशिक्षक) ने एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में कई कौशल छात्राओ को आत्म रक्षा के गुण सिखाए। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है जिसे डॉ प्रीती पाण्डेय विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ने संचालित किया। प्राचार्या प्रो सुमन ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ प्रीती सिंह प्रीती यादव उपस्थित रही।