भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर “सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स” (सी एस एस पी)की ओर से घर की बेटियों को राजनीति में लाने का संदेश दिया गया।
सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चेंबर सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति अब राजनैतिक घरानों के बेटियों के लिए नहीं रहेगी इसका स्वरूप बदलेगा,
अब राजनीति में रुचि रखने वाली गैर राजनैतिक परिवार की बेटियों की भागीदारी बढ़ेगी। संस्थान ने गैर राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार की महिलाओं को प्रेरित प्रशिक्षित और शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है ताकि वो राजनीति में आने से न हिचकें और राजनीतिक में अपनी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में के डी जी सी लखनऊ की प्राचार्या प्रो सारिका दुबे ने इस विषय अपनी राय रखी उन्होंने कहा राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए सीएसएसपी द्वारा की गई पहल से महिलाओं का राजनीत में आने का मार्ग सुलभ होगा। संस्थान के निदेशक डॉ ए के वर्मा ने अपनी पौत्री श्रेया की स्मृति में बेटियों को श्रेया स्कॉलरशिप देने की घोषणा की, इस अवसर पर डॉ ए के वर्मा की दो पुस्तकों “ए ग्रामर ऑफ प्रोफेशनल पॉलिटिक्स,इंटर पॉलिटिक्स,विन इलेक्शन” और व्यावसायिक राजनीति का व्याकरण राजनीतिज्ञ बने चुनाव जीतें” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो नलिन कुमार, डॉ नीता जैन, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, डॉ सूफिया शहाब, डॉ आशुतोष सक्सेना, डॉ मितकमल डॉ नीरज शुक्ला, अजय दीक्षित, प्रभात तिवारी, ज़ैनब आदि उपस्थित रहे।
देश प्रदेश
*मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश*
दैनिक भारतीय स्वरूप (जिला सूचना कार्यालय) कानपुर, 26 अगस्त। मंडल आयुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में आज आयुक्त शिविर कार्यालय सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा एवं कन्नौज जनपदों के जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र के सीडी रेश्यो की समीक्षा की गई। मंडल का औसत सीडी रेश्यो 53.54 प्रतिशत है। कानपुर नगर का सीडी रेश्यो 53.83, कन्नौज का 66.61, इटावा का 51.07, कानपुर देहात का 51.67, औरैया का 45.33 तथा फर्रुखाबाद का 50.96 प्रतिशत है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी सीडी रेश्यो की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से जीएसटी पंजीकरण में वृद्धि की जाए, जिससे आधार और लेनदेन दोनों बढ़ेंगे तथा सीडी रेश्यो में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एजुकेशन लोन को प्राथमिकता दी जाए। यह प्रायोरिटी सेक्टर में आता है और इसके लिए बैंकों व शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। मंडलायुक्त ने अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की समीक्षा की। मंडल में अब तक 427 अन्नपूर्णा भवन बनाए जा चुके हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में 150 भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा तय मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री पर भी चर्चा हुई। मंडल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 17.06 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से 8,87,096 किसानों की आईडी जनरेट की जा चुकी है। मंडलायुक्त ने अभियान चलाकर शेष किसानों का पंजीकरण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर निगरानी करने और किसी भी दशा में कालाबाजारी तथा ओवररेटिंग न होने देने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में मंडलायुक्त ने परिषदीय विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब छात्रों की उपस्थिति मैन्युअल न होकर टैबलेट से ऑनलाइन दर्ज की जाए। जिन विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था है, वहां नियमित मॉनिटरिंग की जाए और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई योजना पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में कुल 417 प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग पर समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि औरैया जनपद को 15वीं, कन्नौज को 6वीं, फर्रुखाबाद को 57वीं, कानपुर देहात को 54वीं, कानपुर नगर को 36वीं तथा इटावा को 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान तथा आयुष्मान वय वंदन योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाया जाए। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने बिना अनुमति रोड कटिंग की शिकायतों पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रोड कटिंग से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त की जाए। इस संदर्भ में उन्होंने भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन द्वारा विकसित “कॉल बिफोर डिग एप” का उपयोग करते हुए ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि विद्युत पोल न हटने और पेड़ की कटाई न होने के कारण कोई भी परियोजना विलंबित न हो। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा “ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस” आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 26 अगस्त क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य विनय जॉन सेबेस्टियन के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ मीतकमल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को जिलेट गार्ड सेविंग किट का वितरण किया गया। मुख्य वक्ता श्रेयांश सक्सेना द्वारा छात्रों को साक्षात्कार टिप्स और यह भी बताया कि हमें अपना श्रेष्ठ देना चाहिए और हमें हेल्पफुल कम्युनिकेशन टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ एरिक, डॉ संजय शुक्ला ,डॉ आशीष दुबे ,डॉ आशीष ओमर उपस्थित रहे
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत परगही बांगर ग्राम
दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर, दिनांक 25 अगस्त, 2025 बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बगदोधी बांगर, कानपुर नगर द्वारा आज परगही बांगर ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), जनधन खातों की शत-प्रतिशत कवरेज, री-केवाईसी एवं नामांकन की आवश्यकता, साथ ही डिजिटल लेनदेन हेतु UPI जैसी आधुनिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एवं बैंकिंग लोकपाल श्री पी.एस. खौल ने भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष संतृप्तिकरण अभियान की महत्ता बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में आरबीआई लोकपाल अधिकारी श्री आदित्य ने री-केवाईसी की अनिवार्यता एवं बैंकिंग लोकपाल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अग्रणी जिला प्रबंधक आदित्य चंद्रा ने कहा – “हमारा लक्ष्य है कि देश का कोई भी नागरिक वित्तीय सेवाओं से वंचित न रहे। बैंकिंग सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।”
वित्तीय समावेशन अधिकारी श्रीमती निधि राज ने बैंक मित्रों एवं बैंक सखियों की भूमिका बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन बैंक ऑफ बड़ौदा, बागदोधी बांगर शाखा प्रबंधक श्री विनय कुमार ने किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीण नागरिकों को उनका अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी सहित अन्य बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाया।
Read More »कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्य एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में 7 दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 25 अगस्त कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से 7 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होगी। यह कार्यशाला का प्रथम चरण है। कार्यशाला के द्वितीय चरण के बाद प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक,भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है तथा आज की युवा पीढ़ी को कल के बेहतर समाज की नींव रखने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत एवं प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा मोमेंटो भेंट देकर किया गया प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में इस विशिष्ट कार्यशाला के आयोजन के प्रयास हेतु समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा शुक्ला की सराहना की एवं छात्राओं को इस कार्यक्रम कार्यशाला की महत्ता से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० संगीता सारस्वत, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट,कन्वीनर द्वारा छात्राओं को गहनता से उनके वातावरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या इत्यादि का उनके जीवन और आने वाले भविष्य पर प्रभाव को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीके से समझाया। कैसे आज का युवा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है। संस्कारों की जागृति से ही नई पीढ़ी का भविष्य संरक्षित और संवर्धित हो सकता है। ईश्वर के बाद यदि कोई सृजन कर सकता है तो केवल स्त्री। हमें अपने आत्मबल और शक्तियों को पहचान कर सही दिशा देकर एक नई ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक और गंभीरता के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूर्णिमा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर नीरू तिवारी एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शिक्षा को रोचक और संवादात्मक बनाने की नई पहल
सीतापुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया “ज्ञान का पिटारा” और “जीवन कौशल शिक्षा किट” का अनावरण*
*एजुकेट गर्ल्स के ज्ञान का पिटारा और जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में साक्षरता और किशोरियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा*
भारतीय स्वरूप संवाददाता सीतापुर, एजुकेट गर्ल्स द्वारा जनपद सीतापुर में सरकारी विद्यालयों के छात्रों के अधिगम स्तर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “ज्ञान का पिटारा किट” तथा बालिकाओं के कौशल विकास एवं उनके समग्र व्यक्तित्व संवर्धन हेतु “जीवन कौशल शिक्षा किट” का अनावरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। संस्था द्वारा संचालित ज्ञान का पिटारा किट का मुख्य उद्देश्य कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करना है, वहीं जीवन कौशल शिक्षा किट का लक्ष्य कक्षा 6 से 8 की किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्णय, आत्मसम्मान, तर्कसंवाद एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा,
“एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित ज्ञान का पिटारा और जीवन कौशल शिक्षा किट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। संस्था द्वारा आयोजित सामुदायिक बैठकों से शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ती है। एजुकेट गर्ल्स के पास समर्पित टीम एवं स्वयंसेवकों का मजबूत नेटवर्क है, जिसके माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा सकते हैं।“
एजुकेट गर्ल्स संस्था के उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड नितिन कुमार झा ने कहा,
“जिले के चयनित विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ज्ञान का पिटारा किट को बच्चों के लिए रोचक एवं संवादात्मक बनाया गया है। वहीं, जीवन कौशल शिक्षा किट से किशोरियों में क्षमतावर्धन एवं निर्णय लेने की योग्यता का विकास होगा। हमें शिक्षा विभाग का सतत सहयोग प्राप्त हुआ है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हम जनपद के प्रत्येक बच्चे तक बेहतर शिक्षा पहुँचाने में सफल होंगे।“
कार्यक्रम में जोनल ऑपरेशन लीड श्री रमाकांत ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया तथा फील्ड स्तर पर किए जा रहे सहयोग की जानकारी एक प्रस्तुति (पीपीटी) के माध्यम से साझा की।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारियों ओंकार सिंह, पुष्पराज सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, ऋषिकेश सिंह एवं कपिल देव द्विवेदी सहित एजुकेट गर्ल्स संस्था से निगार, शादाब अंसारी, आनंद कुमार, विक्रांत कुमार, क्षेत्र समन्वयक एवं टीम बालिका की उपस्थिति रही।
Read More »लॉन्च के चार दिनों के भीतर पाँच लाख से अधिक फास्टैग वार्षिक पास खरीदे गए
यात्रियों को सुविधाजनक और कुशल टोलिंग अनुभव प्रदान करने के लिए शुरू की गई फास्टैग वार्षिक पास सुविधा ने देश भर में पाँच लाख उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। फास्टैग वार्षिक पास सुविधा 15 अगस्त 2025 को आरंभ की गई थी। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पिछले चार दिनों में सबसे अधिक वार्षिक पास तमिलनाडु में खरीदे गए, उसके बाद कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा। टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास के माध्यम से सबसे अधिक लेनदेन तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में दर्ज किए गए।
राजमार्गयात्रा ऐप, गूगल प्लेस्टोर पर 15 लाख से ज़्यादा डाउनलोड के साथ 23वें स्थान पर और यात्रा श्रेणी में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। इसकी रेटिंग 4.5 स्टार है। फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च होने के चार दिनों के भीतर ही इस ऐप ने शीर्ष सरकारी ऐप बनने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सहज और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग वार्षिक पास सुविधा 15 अगस्त 2025 को शुरू की गई थी। यह राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाज़ा पर लागू है। यह वार्षिक पास एक वर्ष की वैधता के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क भुगतान या 200 टोल प्लाज़ा क्रॉसिंग के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। यह देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम यात्रा अनुभव के लिए राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क भुगतान के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।
*****
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की, जो देश के लिए गौरव का क्षण था। इस मुलाकात के दौरान, दोनों ने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष में श्री शुक्ला के अनुभव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रगति और देश के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम – गगनयान जैसे विषय शामिल थे।
एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:
“शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
सौभाग्य योजना के तहत घरों में बिजली
सरकार, शुद्ध व्यवाहरिकता द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर, चल रही पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत सभी छूटे हुए घरों के ऑन-ग्रिड विद्युतीकरण के लिए राज्यों को सहयोग दे रही है। इसमें पीएम-जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान) के अंतर्गत पहचान किए गए विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के घरों, डीए-जेजीयूए (धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान) के अंतर्गत जनजातीय घरों, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत अनुसूचित जाति के घरों और जहां भी संभव हो, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) के अंतर्गत दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के घरों में बिजली कनेक्शन के लिए स्वीकृत कार्य शामिल हैं। अब तक, आरडीएसएस के अंतर्गत, देश भर में 13.59 लाख घरों में बिजली कनेक्शन के लिए 6,487 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा, नई सौर ऊर्जा योजना के तहत 30 जून, 2025 तक 9,961 घरों के ऑफ-ग्रिड सौर आधारित विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि के कार्यों को मंजूरी दी गई है। विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
डीआरआई ने भोपाल में अवैध दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग कारखाने का भंडाफोड़ किया; 92 करोड़ रुपये कीमत की 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त; सात गिरफ्तार
डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापे मारे और इस गिरोह के सात प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया।


ग्राम-जगदीशपुर (इस्लामनगर), हुजूर-तहसील, जिला-भोपाल, मध्य प्रदेश स्थित अवैध निर्माण इकाई की तलाशी में 61.20 किलोग्राम मेफेड्रोन (तरल रूप में) बरामद और जब्त किया गया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत ₹92 करोड़ आंकी गई। इसके अतिरिक्त, 541.53 किलोग्राम कच्चा माल, जिसमें मेथिलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन (एमएमए), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल), और 2-ब्रोमो शामिल हैं, के साथ-साथ प्रसंस्करण उपकरणों का एक पूरा सेट भी जब्त किया गया। एकांत परिसर में जानबूझकर चारों ओर से ढके हुए कारखाने पर डीआरआई अधिकारियों ने चतुराई से छापा मारा। मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट समेत दो लोग को अवैध उत्पादन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया।
तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई में, ड्रग कार्टेल के एक प्रमुख शख्स को बस्ती, उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया, जिसे भिवंडी (मुंबई) से भोपाल तक कच्चे माल की आपूर्ति की देख-रेख का काम सौंपा गया था। अवैध रूप से रसायन/ कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले दो आपूर्तिकर्ताओं को भी मुंबई में गिरफ्तार किया गया, साथ ही मुंबई से भोपाल तक रसायनों/ कच्चे माल के परिवहन के लिए जिम्मेदार शख्स को भी गिरफ्तार किया गया।
शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि सूरत और मुंबई से हवाला के जरिए भोपाल में पैसा भेजा जा रहा था। पैसे के लेन-देन के लिए जिम्मेदार कार्टेल के एक करीबी सहयोगी को भी सूरत में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों ने भारत में मेफेड्रोन नेटवर्क के एक विदेशी संचालक और सरगना के निर्देश पर मेफेड्रोन के गुप्त निर्माण में अपनी-अपनी भूमिका को स्वीकार किया।
मेफेड्रोन, एक मनोविकार नाशक पदार्थ है जो स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के अंतर्गत सूचीबद्ध है। यह समाज के लिए एक गंभीर खतरा है क्योंकि इसमें मनो-सक्रिय गुण होते हैं और माना जाता है कि यह कोकीन और एम्फैटेमिन के सेवन जैसा असर पैदा करता है।
यह पिछले एक साल में डीआरआई की ओर से बर्बाद की गई छठा गुप्त मेफेड्रोन कारखाना है। डीआरआई मादक दवाओं का निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्रियों को ध्वस्त करने और उनके मास्टरमाइंडों तथा इसमें शामिल अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की तलाश में लगातार सक्रिय है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर